मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई बेइमानी के खिलाफ ‘‘आप’’ का भाजपा मुख्यालय पर विराट प्रदर्शन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई बेइमानी के खिलाफ ‘‘आप’’ का भाजपा मुख्यालय पर विराट प्रदर्शन

केजरीवाल बोले- भाजपा देश के जनतंत्र के लिए खतरा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024
A A
0
मेयर चुनाव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– भाजपा ने अपने कार्यकर्ता को पीठासीन अधिकारी बनाया, उसने कैमरे के सामने हमारे वोटों की चोरी की और भाजपा का मेयर बना दिया- अरविंद केजरीवाल

– विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से भारी संख्या में लोग आ रहे थे, जिनको इन्होंने रोक दिया- अरविंद केजरीवाल

– ये लोग गलतफहमी में हैं कि सबकी आवाज बंद कर देंगे, ये जनता को जितना रोेकेंगे, उसकी आवाज उतनी ही बुलंद होगी- अरविंद केजरीवाल

– भाजपा पर अक्सर वोटों की चोरी, ईवीएम में हेराफेरी, वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जुड़वाने के आरोप लगते हैं, लेकिन कभी सबूत नहीं मिला था- अरविंद केजरीवाल

– अगर ये लोग एक छोटे से चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं तो लोकसभा-विधानसभा के चुनावों में पता नहीं कितनी बड़ी गड़बड़ करते होंगे- अरविंद केजरीवाल

– इनके लिए देश और जनतंत्र जरूरी नहीं है, ये सत्ता के लिए देश भी बेच सकते हैं, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देगे- अरविंद केजरीवाल

– अगर जनतंत्र ही खतरे में पड़ जाए तो चुनाव का क्या फायदा, जनतंत्र और देश को बचाने के लिए हमें सड़क पर भी उतरना पडे तो हम उतरेंगे- अरविंद केजरीवाल

– भाजपा ने पहले भी वोटों की चोरी की है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पहली बार ये लोग कैमरे में चोरी करते पकड़े गए- भगवंत मान

– जब भाजपा मेयर जैसे छोटे चुनाव में कैमरे के सामने चोरी कर सकती है तो बड़े चुनावों में क्या-क्या करती होगी- डॉ. संदीप पाठक

नई दिल्ली, 02 फरवरी (The News Air) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई खुलेआम बेईमानी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ विराट प्रदर्शन किया। जिसमें भारी संख्या में मंत्री, नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। आप नेताओं को पुलिस की तरफ से हाउस अरेस्ट करने, जगह-जगह रोकने के बाद भी भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को रोक लिया। कई पार्टी नेताओं, विधायकों, पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने वोटों की चोरी की। ये लोग देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। जनतंत्र और देश को बचाने के लिए अगर हमें सड़कों पर भी उतरना पड़ा तो हम अवश्य उतरेंगे। इनको गलतफहमी है कि ये जनता को रोक कर उसकी आवाज बंद कर देंगे। ये जनता को जितना रोकेंगे, उसकी आवाज उतनी ही बुलंद होगी। इस अवसर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान, ‘‘आप’’ राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज व राजकुमार आनंद समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव यह दिखाता है कि कैसे भाजपा के पाप का घड़ा भर गया है- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विराट प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से अक्सर हम लोग यह सुना करते थे कि भाजपा चुनावों में गड़बड़ी करती है। अक्सर आरोप लगते थे कि बीजेपी गड़बड़ करके चुनाव जीतती है, वोटो की चोरी करती है, ईवीएम में हेराफेरी करती है, वोटर लिस्ट में से नाम कटवा देती है और फर्जी नाम जुड़वा देती है। हम सुना करते थे कि बीजेपी फर्जी वोट पड़वाती है। हम ऐसा सुनते थे लेकिन कभी सबूत नहीं मिला था। गीता में कहा गया है कि जब-जब इस धरती पर पाप बढ़ जाता है तो भगवान को खुद पृथ्वी पर आना पड़ता है। ऊपर वाले को पृथ्वी पर आना पड़ता है। इसका मतलब ये नहीं है कि भगवान साक्षात धरती पर आते हैं, बल्कि अपने तरीके से आसमान में बैठकर झाडू चलाता है। चंडीगढ़ का चुनाव यह दिखाता है कि कैसे इनका पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा पूरी तरह से भर जाता है तो प्रकृति अपना झाडू चलाती है। भगवान अपनी झाडू चलाकर चीजों को ठीक करता है। चंडीगढ़ का चुनाव तो कहने को एक छोटा सा चुनाव था। चंडीगढ़ 10 वर्ग किलोमीटर का एक छोटा सा चुनाव है। वहां मेयर का चुनाव था। लेकिन वहां दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी वोटों की चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। इनकी किस्मत खराब थी कि ये लोग चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में पकड़े गए।

भाजपा के 16 और इंडिया गठबंधन के 20 पार्षद थे, इसलिए हमारा मेयर-डिप्टी मेयर बनना तय था- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ में दिल्ली की तरह ही मेयर का चुनाव होना था। चुने हुए काउंसलर्स को वोट देकर अपना मेयर चुनना था। चंडीगढ़ में 36 काउंसलर है। इसमें से 16 बीजेपी और 20 काउंसलर इंडिया गठबंधन के थे। तो जाहिर है कि इंडिया गठबंधन का मेयर और डिप्टी मेयर बनना था। इसमें कोई बहुत बड़ा गणित नहीं था। लेकिन भाजपा ने बदमाशी करते हुए चुनाव कराने के लिए अपने एक कार्यकर्ता को पीठासीन अधिकारी बना दिया। अब बीजेपी का कार्यकर्ता वहां बदमाशी नहीं करेगा तो और क्या करेगा? उस बीजेपी के कार्यकर्ता ने वोट तो डलवाए। लेकिन वोटों की गिनती के दौरान एक भी एजेंट को अपने पास नहीं बैठने दिया और सबको भगा दिया। जबकि नियम यह है कि पीठासीन अधिकारी को सारी पार्टियों के एजेंट्स को सामने बैठाना होता है और एक-एक वोट दिखाना पड़ता है। फिर पीठासीन अधिकारी ने खुद ही वोटों की गिनती शुरू की और उसने इंडिया गठबंधन के आठ वोटों पर गलत निशान लगाकर उनको अमान्य कर दिया। इस तरह से हमारे 20 में से 8 वोटों को अमान्य कर दिया और हमारे 12 वोट पड़े। वहीं, बीजेपी के 16 वोट पड़े। यह आश्चर्य जनक बात है कि सारे हमारे ही वोट अमान्य हो गए। ऐसा लग रहा है कि केवल हमारे काउंसलर्स को ही वैलेट पेपर पर निशान लगाना नहीं आता है और उनके काउंसलर्स को निशान लगाने आता है।

अंदर के एक कर्मचारी ने बताया है कि भाजपा के भी केवल 13 वोट ही पड़े थे- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंदर से हमें एक कर्मचारी ने बताया है कि भाजपा के 16 वोट नहीं पड़े थे, बल्कि केवल 13 वोट ही पड़े थे। अब किसी को नहीं पता है कि किसको कितने वोट पड़े थे, क्योंकि काउंटिंग एजेंट मौके पर मौजूद नहीं था। उस चुनाव अधिकारी ने नतीजे घोषित कर दिए कि बीजेपी का मेयर बन गया। लेकिन उनकी किस्मत खराब थी। वहां पर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। उस कैमरे वो चुनाव अधिकारी इंडिया गठबंधन के वैलेट पेपर पर काटे मारते हुए, निशान लगाता हुए साफ-साफ कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो पूरे देश में फैल गया है।

नेता और पार्टियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन हमारे जनतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि चंडीगढ़ का मेयर हमारा बनता है या उनका बनता है। हम यहां सत्ता के लिए नहीं आए हैं। चुनाव आते-जाते रहते हैं। पार्टियां आती-जाती रहती हैं, नेता आते-जाते रहते हैं। आज इसका मेयर है तो कल उसका मेयर होगा। लेकिन देश के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। हमारे जनतंत्र के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इन्होंने चुनाव के साथ जो खिलवाड़ करना शुरू किया है, जनतंत्र के साथ खिलवाड़ शुरू किया है, वो कैमरे में कैद हुआ है। अगर ये चंडीगढ़ जैसे छोटे से चुनाव में इतना बड़ा गड़बड़ कर सकते हैं तो जाहिर है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में पता नहीं कितनी बड़ी गड़बड़ करते होंगे। पूरे देश के सामने ये सच आ गया है कि ये किस तरह से चुनावों में गड़बड़ी करते हैं। इनके लिए देश और जनतंत्र जरूरी नहीं है, ये लोग सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये सत्ता के लिए देश को भी बेच सकते हैं। ये सत्ता के लिए देश को भी दाव पर लगा सकते हैं। हम ये कभी नहीं होने देंगे। अपने देश के जनतंत्र के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में नहीं होने देंगे।

इन्होंने जनता को रोकने के लिए दिल्ली को छावनी बना दिया- अरविंद केजरीवाल

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से भारी तादात में जनता यहां प्रदर्शन करने के लिए आ रही थी। लेकिन इन्होंने सबको रोक दिया और पूरी दिल्ली को छावनी बना रखा है। ये लोग जनता को आने से कैसे रोक सकते हैं। लोग कोई हिंसा करने को लिए को नहीं आ रहे थे। हमारी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। हमने बड़े-बड़े आंदोलन किए हैं। इनको गलतफहमी है कि ये जनता को रोक देंगे तो उनकी आवाज बंद हो जाएगी। बल्कि ये लोग जनता को जितना रोकने की कोशिश करेंगे, उनकी आवाज उतनी ही बुलंद होगी। जगह-जगह से हमारे विधायकों, काउंसलर्स, वॉलंटियर्स और आम जनता को जेल में डाले जाने की खबरे आ रही हैं। ये ठीक बात नहीं है, ये तो गलत बात है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने देश की जनता को आगाह करते हुए कहा कि आप लोग जो वोट डालकर आते हो और सोचते हो कि आपने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट डाला है। लेकिन उसके बाद आपके वोट का क्या होता है, इसका कुछ नहीं पता। मशीन के अंदर आप बटन किसी का दबाते हो लेकिन वोट किसी और के खाते में जाता है। किसी का नाम भी वोटर लिस्ट से काट दिया जाता है। अगर जनतंत्र ही खतरे में पड़ जाएगा तो चुनाव का कोई फायदा नहीं रह जाएगा। इसलिए हम सबको मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी है। किसी भी हालत में जनतंत्र को मरने नहीं देना है। देश के साथ खिलवाड़ नहीं होने देना है।

2024 में अगर भाजपा सरकार में आ गई तो फिर कभी चुनाव नहीं कराएंगे और मोदी जी आजीवन प्रधानमंत्री बने रहेंगे- भगवंत मान

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि 30 जनवरी को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सबने देखा कि वीडियो में एक शख्स आम आदमी पार्टी के वोटों को काट रहा है और पता नहीं कौन से वोटों को बीजेपी के बक्से में रख रहा है। बीजेपी की प्लानिंग में वीडियो की जानकारी नहीं आई, वरना वो इस वीडियो को भी बंद करवा देती। बीजेपी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है, लेकिन कैमरे में पहली बार आया है। इन्होंने दिल्ली में एमसीडी में भी किया था। भाजपा वाले तो यह चुनाव ही नहीं होने देना चाहते थे। हमने कोर्ट के जरिए चुनाव करवा लिए लेकिन उसका नतीजा क्या आया, यह पूरे देश के सामने है। ये लोग देश में चुनाव कराने पर इतना खर्च क्यों हैं, इनको तो देश में तानाशाही घोषित कर देनी चाहिए। अगर किसी तरह 2024 में बीजेपी की सरकार आ गई तो नरेंद्र मोदी, नरेंद्र पुतिन हो जाएंगे। फिर ये लोग चुनाव कभी नहीं कराएंगे और नरेंद्र मोदी आजीवन प्रधानमंत्री बने रहेंगे। आज वोट डाला कहीं जाता है और फैसला किसी और के पक्ष में आता है। हम इस देश को ऐसे कैसे लूटने देंगे, जिसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां दी हैं।

जो भी अच्छा काम करता है, उसको ये लोग जेल में डाल देते हैं- भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, वहां राज्यपाल के जरिए राज्य सरकारों को परेशान किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को राज्यपाल तंग कर रहे हैं। पंजाब में हमारी सरकार को तंग किया जा रहा है। राज्यपाल बात-बात में कहते हैं कि ये गैरकानूनी है। जबकि हमारी चुनी हुई सरकार है। लोकतंत्र में निर्वाचित हुए लोग राज करते हैं, चयनित लोग नहीं करते। उन्होंने कहा कि आप वोट चाहे जिसे करो, लेकिन नतीजे इनके ही पक्ष में आते है। अगर कहीं जीत नहीं पाते हैं तो वहां सरकार गिराने के हथकंडे अपनाते हैं। इन्होंने बिहार में सरकार तोड़ दी। इन्होंने देश को शतरंज का खेल बनाकर रख दिया है। इसके लिए हम सबको आगे आना होगा। यह लड़ाई अकेले अरविंद केजरीवाल नहीं लड़ सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने तो काफिला शुरू किया था और अब ये काफिला बहुत बड़ा बन चुका है। पूरे देश में करोड़ों केजरीवाल पैदा हो चुके हैं। ये लोग अरविंद केजरीवाल को अंदर करने की सोच रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को तो अंदर कर देंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे अंदर रख पाएंगे। ये लोग जो भी अच्छा काम करता है, उनको जेल में डाल देते हैं। सत्येंद्र जैन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छा काम किया तो उनको गिरफ्तार कर लिया। मनीष सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य़ किया तो उनको अंदर डाल दिया गया। सांसद संजय सिंह ने संसद में मोदी-अडानी भाई-भाई का नारा लगाया था तो उनको भी अंदर कर दिया गया।

भाजपा द्वारा मेयर चुनाव में सरेआम वोटों की चोरी करने से पूरा देश शर्मसार है – संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर राज्यसभा सांसद और संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की बेईमानी पूरे देश के सामने आ गई है। पूरे देश ने देखा है कि कैसे भाजपा एक छोटे से चुनाव में वोटों की चोरी कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों का गणित साफ था और सीधे तौर पर इंडिया गठबंधन का मेयर बन रहा था लेकिन भाजपा के नेता ने खुलेआम कैमरे के सामने वोटों में धांधलेबाजी की। भाजपा ने गठबंधन की आठ वोटों को अमान्य घोषित कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाजपा नेता पेन चलाकर वोटों को रद्द कर रहा है। आज पूरे देश देख रहा है कि जब यह लोग मेयर के छोटे से चुनाव में इस तरह बेईमानी कर सकते हैं तो बड़े चुनावों में क्या क्या करते होंगे? भाजपा द्वारा वोटों की चोरी से यह साफ हो गया है कि जनता वोट भले से किसी भी पार्टी को दे लेकिन तानाशाही और बेईमानी के दम पर भाजपा अपनी ही सरकार बनाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि चंडीगढ़ के अंदर केंद्र सरकार के इशारों पर दिनदहाड़े वोटों की डकैती की हुई, लोकतंत्र की हत्या की गई। पूरा देश आज इस भाजपा की घिनौनी करतूत से शर्मसार है। भाजपा सरेआम कैमरे के सामने वोटों की चोरी करवाती है। चंडीगढ़ में चोरी का वीडियो सामने आने के बाद देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई आ गई है। एक छोटे से चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने वोटों की चोरी करने का काम किया है। दिल्ली में भाजपा ईडी के दम पर आम आदमी पार्टी की सरकार गिराना चाहती है। भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। इनको क्या लगता है कि अगर यह केजरीवाल जी को जेल के अंदर बंद कर देंगे तो इनका जीना आसान हो जाएगा? अगर तुम केजरीवाल को जेल के अंदर डालोगे तो केजरीवाल जी वह इंसान हैं जो तुम्हारे सीने पर बैठकर दाल दलेंगे। भाजपा को अरविंद केजरीवाल जी के लिए अपनी स्ट्रेटजी सोच समझकर बनानी चाहिए। आज पूरे देश के अंदर चुनाव आयोग और न्यायपालिका को अपने कब्जे में करने की कोशिश हो रही है। मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ आज सबको एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। भाजपा को लगता है कि वह हमारे नेताओं को तिहाड़ जेल में बंद करके हमारी हिम्मत तोड़ देंगे। हमारी हिम्मत टूटने वाली नहीं है, हम किसी भी हालत में डरने वाले नहीं हैं।

चंडीगढ़ में भाजपा ने जिस तरह वोटों की डकैती कर लोकतंत्र की हत्या की, उससे पूरा देश शर्मसार है- गोपाल राय

‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह से चंडीगढ़ में दिनदहाड़े वोटों की डकैटी और लोकतंत्र की हत्या हुई है, उससे पूरा देश शर्मसार है। बीजेपी अबकी बार 400 पार करने का नारा देती है लेकिन उन्हें ऐसा काम करते हुए शर्म नहीं आती है। बीजेपी ने जिस तरह सरेआम कैमरे के सामने वोटों की चोरी करवाई है वो पूरे देश ने देखा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आवाहन किया था। लेकिन भाजपा मुख्यालय से दिल्ली पुलिस के कमिश्नर और सारे थानों को आदेश दिया गया। दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर सुबह से पुलिस का पहरा लगा दिया। ऐसा लगा कि आम आदमी पार्टी का नहीं, पुलिस का प्रदर्शन चल रहा है। कई जगह कार्यकर्ताओं की बसों को रोककर उन्हें थाने ले जाया गया। हमारे कई विधायकों और जनप्रतिनिधियों को हाउस अरेस्ट किया गया। लेकिन ये केजरीवाल के सिपाही हैं, जो रुकने-झुकने और टूटने वाले नहीं हैं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

एमसीडी में भी हमने भाजपा की बेइमानी को पकड़ा था और सुप्रीम कोर्ट लेकर गए थे- सौरभ भारद्वाज

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहली बार बीजीपी की चोरी सीसीवी कैमरे में पकड़ी गई है। पहले भी चोरियां होती थीं, लेकिन कोई सबूत नहीं मिल पाता था। दिल्ली के एसमीडी चुनावों में भी बेईमानी की गई थी। एल्डरमैन को भी वोट डालने के लिए कहा गया था। लेकिन हमनें बीजेपी की बाईमानी को पकड़ा और इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर गए। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया और कहा कि संविधान के अनुसार एल्डरमैन वोट नहीं डाल सकते हैं। बीजेपी की चोरी सुप्रीम कोर्ट में पकड़ी गई है। अब इन्होंने चंडीगढ़ जैसे छोटे शहरे के चुनाव में बेईमानी की है। अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली बीजेपी की बेईमानी को इस बार सबने देखा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन के पास 20 वोट थे और बीजेपी के पास 14 वोट थे। लेकिन बीजेपी के प्रिसाइडिंग ऑफिसर ने खुद वैलेट पेपर पर निशान लगाकर हमारे 8 वोटों को अमान्य बता दिया। आज इस वीडियो को देश के कई ब्यूरोक्रेट्स, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज, पत्रकार, अफसर और देशभर के लोगों ने देखा है।

भाजपा ने संविधान को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, अब ये कैमरे के सामने भी बेईमानी करने लगे हैं- राजकुमार आनंद

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि बीजेपी ने संविधान को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब तो ये कैमरे के सामने भी चोरियां और बेईमानियां करने लगे हैं। हम सबने देखा है कि किस तरह से प्रिसाइडिंग ऑफिसर ने वोटों को अमान्य करार दिया और वोटों की चेकिंग कराए बिना ही बीजेपी के कैंडिडेट को मेयर की कूर्सी पर लाकर बैठा दिया। अगर इस छोटे से चुनाव में बीजेपी का ये हाल है तो ईवीएम मशीनों में कितनी बड़ी गड़बड़ी करते होंगे। आम चुनावों में कितनी बड़ी गड़बड़ी होगी। हम लोग प्रजातंत्र और लोकतंत्र की बात करते हैं। बाबा साहब अंबेडकर ने इतना सुंदर इतिहास लिखा है। अगर संविधान के हिसाब से देश चलाने की जगह ये ईवीएम और बाकी चीजों मे गड़बड़ी करने लगे तो प्रजातंत्र, लोकतंत्र और चुनाव का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। बीजेपी को ऐसी हरते करने से अच्छा शर्म से डूब मरना चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने ‘‘आप’’ के कई नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी द्वारा वोट चोरी करने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में विराट प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रमुख रूप से शामिल हुए। पार्टी के आह्वान पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे थे, लेकिन भाजपा की दिल्ली पुलिस ने उन्हें जगह-जगह रोक दिया और प्रदर्शन स्थल तक नहीं पहुंचने दिया। इसके अलावा, भाजपा की पुलिस ने राजौरी गार्डन, जनकपुरी, बिजवासन, कृष्णा नगर के विधायक, विधानसभा अध्यक्ष एमसीडी के डिप्टी मेयर समेत हरि नगर, लक्ष्मी नगर, आरके पुरम, बादली, मोती नगर, त्रिनगर, तिमारपुर, सीमापुरी के पार्षद को हाउस अरेस्ट कर लिया। ‘‘आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में घंटों रखा।

सीएम केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय की ओर किया कूच, पुलिस ने रोका

‘‘आप’’ मुख्यालय पर समर्थकों को संबोधित करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किए। कूच करने से पहले उन्होंने सभी को शांति पूर्वक मार्च करने के लिए अपील किया और कहा कि जहां पुलिस रोकेगी, हम वहीं रुक जाएंगे। हमें पुलिस या किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं करना है। इसके बाद सभी लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भाजपा मुख्यालल की तरफ बढ़े। कुछ दूर जाने के बाद पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वहीं से प्रदर्शन को खत्म कर दिया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News 17 March

Breaking News 17 March: राज्यसभा में NDA की 9 सीटों पर जीत, ईरान ने Hormuz खोलने पर रखी शर्तें

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha

Nitish Kumar Rajya Sabha: CM से सांसद बनने पर कितनी बदलेगी सैलरी और सुविधाएं

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: इस बार पूरे 9 दिन चलेगी नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir का बड़ा बयान: Rohit-Virat के साथ रिश्ते नहीं संभाल पाया, “मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए”

मंगलवार, 17 मार्च 2026

लगातार लगते रहे अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश में आ गया। पुलिस द्वारा रोकने के लिए की गई तमाम कोशिशें भी कार्यकर्ताओं के हौसले को डिगा नहीं पाई। वो सुबह से ही पार्टी मुख्यालय पर जुटना शुरू हो गए थे, जहां उनका जोश और जज्बा देखने लायक था। एक-एक पार्टी के वरिष्ठ नेता, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्षद भी पहुंचे और ‘‘इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम और तानाशाही मुर्दाबाद, हिटलर शाही मुर्दाबाद, गली-गली में शोर है- भाजपा वोट चोर है’ के जमकर नारे लगाए गए। कार्यकताओं नारे से लिखी तख्तियां भी हाथों में ले रखी थीं।

समर्थकों की जबरदस्त भीड़ ने छुड़ाए पुलिस के पसीने

आम आदमी पार्टी के विराट प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही। पूरी दिल्ली से लोग प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे। हालांकि पुलिस ने इन्हें रोकने की अपनी पूरी कोशिश की। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक ऑटो, मेट्रो आदि की मदद से पार्टी मुख्यालय पहुंचने में कामयाब रहे। लगातार बढ़ती कार्यकर्ताओं की भीड़ को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए।

पुलिस ने ‘‘आप’’ मुख्यालय को छावनी में किया तब्दील

आम आदमी पार्टी के विराट प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पूरी दिल्ली में पुलिस फोर्स तैनात कर रखी थी। खासकर ‘‘आप’’ मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पार्टी कार्य़ालय के बाहर दिल्ली पुलिस, पीएससी, रैपिड एक्शन पुलिस बल के जवान भारी संख्या में नजर आए। ये लोग बचाव जैकेट के साथ ही लाठियां पकड़े हुए नजर आए। हालांकि, इतनी भारी तादाद में तैनात पुलिस के जवानों को देखकर भी ‘‘आप’’ के कार्य़कर्ता पीछे नहीं हटे।

Previous Post

Cervical Cancer से पूनम पांडे की मौत की खबर पर रहस्य !

Next Post

इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला : हौथी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News 17 March

Breaking News 17 March: राज्यसभा में NDA की 9 सीटों पर जीत, ईरान ने Hormuz खोलने पर रखी शर्तें

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Nitish Kumar Rajya Sabha

Nitish Kumar Rajya Sabha: CM से सांसद बनने पर कितनी बदलेगी सैलरी और सुविधाएं

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: इस बार पूरे 9 दिन चलेगी नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir का बड़ा बयान: Rohit-Virat के साथ रिश्ते नहीं संभाल पाया, “मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए”

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sejjil vs BrahMos

Sejjil vs BrahMos: ईरान की ‘डांसिंग मिसाइल’ कितनी खतरनाक, जानें तुलना

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Eid Bank Holiday

Eid Bank Holiday मार्च 2026: बैंक और स्कूलों में कुल 4 दिन रहेगी छुट्टी

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला : हौथी

इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से किया हमला : हौथी

जूम ने की 150 कर्मचारियों की छंटनी, ओक्टा ने 400 कर्मचारियों को निकाला

जूम ने की 150 कर्मचारियों की छंटनी, ओक्टा ने 400 कर्मचारियों को निकाला

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।