गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - किसी घोटाले के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने के लिए मुझे गिरफ्तार करने की हो रही साजिश- अरविंद केजरीवाल

किसी घोटाले के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने के लिए मुझे गिरफ्तार करने की हो रही साजिश- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 जनवरी 2024
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– इन्होंने हमारे विधायकों से संपर्क कर कहा है, कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे और ‘‘आप’’ की सरकार गिरा देंगे- अरविंद केजरीवाल

– ये हमारे 7 विधायकों को 25-25 करोड़ और भाजपा के टिकट से चुनाव लड़वाने का लालच दे रहे हैं, लेकिन सबने मना कर दिया है- अरविंद केजरीवाल

– पिछले 9 सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए, लेकिन सफल नहीं हुए, इस बार भी ये लोग फेल होंगे- अरविंद केजरीवाल

– इनकी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने दिल्ली में इतने काम किए, इसलिए चुनावों में ‘‘आप’’ को हराना इनके बस की बात नहीं है- अरविंद केजरीवाल

– दिल्ली में ऑपरेशन लोटस 2.0 की शुरुआत कर ‘‘आप’’ की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है भाजपा- आतिशी

– भाजपा ने 2013 और 2022 में भी हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार इनका ऑपरेशन लोटस फेल हो गया- आतिशी

– भाजपा की जिन राज्यों में सरकार नहीं बनती है, वहां पैसे देकर, ईडी-सीबीआई से केस करा कर सरकारों को गिराने की कोशिश करती है- आतिशी

– भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, अरुणांचल प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में चुनी हुई सरकार को गिराया है- आतिशी

– ‘‘आप’’ के नेता और विधायक भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं, हम दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे- आतिशी

– अगर ‘‘आप’’ की सरकार गिराने के लिए अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया तो दिल्ली की जनता लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी- आतिशी

नई दिल्ली, 27 जनवरी (The News Air) दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लोकप्रिय सरकार गिराने के लिए भाजपा सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची है। ‘‘आम आदमी पार्टी’’ ने कहा कि दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए भाजपा ने एक बार फिर ऑपरेशन लोटस की शुरूआत की है। शनिवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये लोग किसी घोटाले के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं करने जा रहे हैं, बल्कि दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। इन्होंने हमारे सात विधायकों से संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे और ‘‘आप’’ की सरकार गिरा देंगे। इन्होंने हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़वाने का लालच दिया है, लेकिन हमारे सभी विधायकों ने साफ मना कर दिया है। सीएम ने कहा कि पिछले 9 सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड़यंत्र किए हैं, लेकिन हर बार असफल हुए हैं। हमारे सभी विधायक पूरी मजबूती के साथ हमारे साथ खड़े हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

शनिवार सुबह ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर तिखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 एमएलए को संपर्क कर कहा है कि कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद एमएलए को तोड़ेंगे। 21 एमएलए से बात हो गई है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे। हालांकि उनका दावा है कि उन्होंने 21 एमएलए से संपर्क किया है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अभी तक 7 एमएलए को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया।

उन्होने कहा कि इसका मतलब है कि किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा है, बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी एमएलए भी मज़बूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे। ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहां प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं है, तो एक फर्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash: सोना ₹5000 टूटा, चांदी ₹15,000 धड़ाम, Sensex 2500 अंक लुढ़का

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Milk Price Hike India

Milk Price Hike India: LPG संकट के बाद अब दूध भी होगा महंगा, डेयरी उद्योग पर बड़ा खतरा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: Hormuz में फंसे 22 भारतीय जहाज, करोड़ों घरों का चूल्हा खतरे में

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: फरवरी में रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 18 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उधर, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने भी पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ऑपरेशन लोटस को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। पिछले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को भाजपा ने संपर्क किया है और कहा है कि हम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाले हैं, उसके बाद हम आम आदमी पार्टी के विधायकों को एक-एक कर तोड़ेंगे और अभी हम आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के संपर्क में है और उन 21 विधायकों के माध्यम से दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिरा देंगे। भाजपा ने इन 7 विधायकों को आम आदमी छोड़ भाजपा में शामिल होने के लिए 25-25 करोड़ रूपये का ऑफर दिया।

उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन लोटस भाजपा पहली बार नहीं कर रही है। ऑपरेशन लोटस भाजपा का तरीका है कि जिन-जिन राज्यों में इनकी सरकार नहीं बनती है, वहां ये पैसे देकर, डरा-धमकाकर, सीबीआई-ईडी का केस करवाकर चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश करती है। भाजपा का ये ऑपरेशन लोटस कई राज्यों में चला है। इसमें महाराष्ट्र, गोवा, कर्णाटक, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में इन्होने चुनी हुई सरकार को गिराया है और सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कुछ राज्यों में कई-कई बार विधायकों को खरीदकर, उनको डरा-धमका कर चुनी हुई सरकारों को गिराया है।

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि इससे पहले भाजपा दिल्ली में दो बार ऑपरेशन लोटस करने की कोशिश कर चुकी है। 2013 में जब आम आदमी पार्टी के 28 विधायक चुनकर आए, तब भी भाजपा ने ‘आप’ के विधायकों को खरीदने की जी-तोड़ कोशिश की थी। तब आम आदमी पार्टी ने भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर का स्टिंग पूरे देश के सामने रखा था कि कैसे वो आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद 2022 में भाजपा द्वारा ऑपरेशन लोटस के माध्यम से दिल्ली के ‘‘आप’’ विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए देकर खरीदने की कोशिश की गई। लेकिन दोनों बार भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हुआ, क्योंकि आम आदमी पार्टी के विधायक भाजपा की धमकियों से नहीं डरते हैं और इनकी लालच में नहीं आते है।

पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2024

‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि इस बार भाजपा ने ऑपरेशन लोटस 2.4 चालू किया है। जिसमें उनका इरादा है कि अरविंद केजरीवाल को इस तथाकथित शराब घोटाले के झूठे आरोप में ईडी से गिरफ्तार करवाएंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों को डरा-धमका कर, पैसे से खरीदकर दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश करेंगे और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

आतिशी ने आगे कहा कि आज हम बार-बार यह देख रहे है कि अरविंद केजरीवाल के बारे में भाजपा के प्रवक्ता बार-बार प्रेस कांफ्रेंस कर कहते हैं कि केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले हैं, जेल जाने वाले है, केजरीवाल की ईडी गिरफ्तार करेगी और उसके बाद जो समन आते हैं, उसका केवल एक ही कारण है कि अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाकर दिल्ली की लोकप्रिय सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी भाजपा को यह बता देना चाहती है कि हमारे नेता और विधायक भाजपा की धमकियों से नहीं डरने वाले हैं, भाजपा के लालच में नहीं आने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भरोसा कर आम आदमी पार्टी की सरकार को 2-2 बार भारी बहुमत से जीताया है। हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। हम दिल्ली के लोगों के लिए अपना तन-मन-धन न्यौछावर करते रहेंगे। अगर दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला तो दिल्ली की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जबाब देगी। अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो भाजपा के पास दिल्ली में अभी 7 लोकसभा सीटें है, वो लोकसभा चुनाव में जीरो पर सिमट जाएगी। क्योंकि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जो प्रहार हो रहा है, उसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

Previous Post

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारियों के नाम का किया ऐलान

Next Post

इंडिया ब्‍लॉक को एकजुट रखने के प्रयास जारी: खड़गे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash: सोना ₹5000 टूटा, चांदी ₹15,000 धड़ाम, Sensex 2500 अंक लुढ़का

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Milk Price Hike India

Milk Price Hike India: LPG संकट के बाद अब दूध भी होगा महंगा, डेयरी उद्योग पर बड़ा खतरा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: Hormuz में फंसे 22 भारतीय जहाज, करोड़ों घरों का चूल्हा खतरे में

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: फरवरी में रिश्वतखोरी के 14 मामलों में 18 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Shri Ram Yantra Sthapana

Shri Ram Yantra Sthapana: अयोध्या राम मंदिर में दिव्य श्री राम यंत्र स्थापित, जानें क्या है खास

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Charanpreet Singh Murder

Charanpreet Singh Murder: पंजाब AGTF का बड़ा ऑपरेशन, कैथल से दोनों हत्यारे गिरफ्तार

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
Malikarjun Kharge

इंडिया ब्‍लॉक को एकजुट रखने के प्रयास जारी: खड़गे

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच बक्सर पहुंचे नीतीश, अश्विनी चौबे के साथ की पूजा

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच बक्सर पहुंचे नीतीश, अश्विनी चौबे के साथ की पूजा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।