मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - चंडीगढ़ - चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन से हार के डर से भाजपा बेचैन : आप

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन से हार के डर से भाजपा बेचैन : आप

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 जनवरी 2024
A A
0
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

जो भी सोचता है कि भाजपा को हराना मुश्किल है, वह चंडीगढ़ में उनकी हालत देख सकता है, वे डरे हुए हैं : जरनैल सिंह

बीजेपी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके चंडीगढ़ मेयर चुनाव को स्थगित करने की कोशिश कर रही है, पर वे सफल नहीं होंगे: डॉ. संदीप पाठक

राघव चड्ढा ने कहा – बीजेपी ‘लोकतंत्र-फोबिया’ से ग्रस्त है, लोकतंत्र और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों का डर बीजेपी को सता रहा है

बीजेपी इंडिया गठबंधन से डर रही है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित करने का उनका प्रयास उनके डर का निर्विवाद प्रमाण है: राघव चड्ढा

क्या हमारा लोकतंत्र इतना कमजोर है कि चुनाव तभी होंगे जब भाजपा जीत रही होगी और अगर भाजपा हार रही हो तो चुनाव स्थगित कर दिया जाएगा? – राघव चड्ढा

यह मुकाबला इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच है और इंडिया गठबंधन इसे स्पष्ट रूप से जीत रहा है: आप नेता

यह तो सिर्फ मेयर का चुनाव है, लेकिन बीजेपी का डर साफ है कि आम चुनाव में जब उन्हें इंडिया गठबंधन का सामना करना पड़ेगा तो उनका क्या होगा: राघव चड्ढा

चंडीगढ़, 18 जनवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी(आप) ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को स्थगित करने की कोशिश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। आप नेताओं ने कहा कि यहां इंडिया गठबंधन स्पष्ट रूप से जीत रहा है। बीजेपी हार के डर से ऐसा अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है।

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव 18 जनवरी को होना था लेकिन अब इसे स्थगित किया जा रहा है। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा इंडिया गठबंधन की ताकत से घबरा गई है और वे इंडिया गठबंधन के हाथों अपनी पहली हार का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं।

आप चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि जो कोई भी यह सोचता है कि भाजपा को हराना मुश्किल है, वह आज चंडीगढ़ में उनकी हालत देख सकता है। वे हार से इतने डरे हुए हैं कि चुनाव से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस के गठबंधन के बाद बीजेपी इस चुनाव को रद्द करना चाहती है। अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि अब पूरा देश बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और जल्द ही हम इससे छुटकारा पा लेंगे।

चंडीगढ़ में भाजपा की रणनीति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने एक्स पर कहा, “अपनी अपरिहार्य हार को देखते हुए भाजपा ने चंडीगढ़ में अपनी गंदी चाल शुरू कर दी है। यह घटना हमारे देश के चुनाव प्रणाली को हतोत्साहित करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को स्थगित करने की पुरजोर कोशिश कर रही है। लेकिन वह इसमें सफल नहीं होंगे।

सांसद राघव चड्ढा ने भी चुनाव में इस अलोकतांत्रिक हस्तक्षेप के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि भाजपा ‘लोकतंत्र-फोबिया’ से ग्रस्त है। उसे लोकतंत्र और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों का भी डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इंडिया गठबंधन की जीत से डर गई है।

आप नेता ने कहा कि उनके पक्ष में कुल 36 वोटों में से 20 वोटों के साथ, इंडिया गठबंधन चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीतने के लिए तैयार है। इसने बीजेपी के डर्टी ट्रिक्स विभाग को ओवरटाइम काम करने के लिए मजबूर कर दिया है। तो पहले चुनाव सचिव बीमार पड़े और अब पीठासीन अधिकारी भी बीमार पड़ गए हैं। भाजपा उस चुनाव को स्थगित करने की चालें चल रही है जिसमें वह बुरी तरह हारने वाली है। चड्ढा ने कहा कि चुनाव टालने का यह जानबूझकर किया गया प्रयास इस बात का निर्विवाद प्रमाण है कि भाजपा इंडिया गठबंधन से डरती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी उस असंतुष्ट बच्चे की तरह है जो गली क्रिकेट में बुलाए जाने पर बल्ला छीन लेती है और खेल खत्म करने की घोषणा कर देती है। चड्ढा ने पूछा कि क्या हमारा लोकतंत्र इतना कमजोर है कि चुनाव तभी होंगे जब बीजेपी जीत रही होगी और अगर बीजेपी हार रही होगी तो चुनाव स्थगित कर दिया जाएगा?

उन्होंने आगे कहा कि यह मुकाबला इंडिया गठबंधन और बीजेपी के बीच है और इंडिया गठबंधन इसे स्पष्ट तौर पर जीत रहा है। लेकिन हार के डर से चुनाव रद्द करके बीजेपी इस देश को उत्तर कोरिया बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे देश के लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है, लेकिन अगर इंडिया गठबंधन इसी तरह एकजुट होकर लड़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी का सत्ता से सफाया हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि पार्टियां आएंगी और जाएंगी, लेकिन इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी चुनाव में भाजपा से छुटकारा पाना जरूरी है। अगर भाजपा सत्ता में बनी रही तो वह भारत को उत्तर कोरिया बना देगी।

यह भी पढे़ं 👇

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

CAG Report Punjab: वित्तीय घाटा दोगुणा, कर्ज 4.17 लाख करोड़ पहुंचा, रंधावा ने AAP सरकार को घेरा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Punjab Road Construction

Punjab Road Construction: रोजाना 100 km सड़क बनाने का लक्ष्य, 30 जून तक 20,500 km पूरा होगा काम

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Malot Underbridge

Malot Underbridge: 12 करोड़ की लागत से बना, ट्रैफिक जाम और हादसों से मिलेगी राहत

मंगलवार, 17 मार्च 2026

उन्होंने आगे कहा कि मेयर का चुनाव निष्पक्ष रूप से हो इसके लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। साथ ही हम चुनाव प्रशासन से अनुरोध करेंगे कि यदि एक पीठासीन अधिकारी बीमार पड़ जाए तो आप दूसरे पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करें। वे जिसे चाहें नियुक्त कर सकते हैं लेकिन चुनाव आज निर्धारित थे, इसलिए इसे आज ही कराया जाना चाहिए।

चड्ढा ने कहा कि यह सिर्फ मेयर का चुनाव है और बीजेपी इंडिया गठबंधन से इतनी डरी हुई है कि उनकी रातों की नींद अभी से उड़ गई है। ज़रा सोचिए जब 2024 के आम चुनाव में उनका सामना इंडिया गठबंधन से होगा बीजेपी की हालत क्या होगी?

Previous Post

उत्तरकाशी में आया 2.8 तीव्रता का भूकंप

Next Post

अकाली दल के चुनाव चिन्ह की गुरु नानक देव जी की तकड़ी से तुलना करने वाली हरसिमरत बादल..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: ईरान में बड़ा उलटफेर, LPG संकट और संसद में हंगामा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

CAG Report Punjab: वित्तीय घाटा दोगुणा, कर्ज 4.17 लाख करोड़ पहुंचा, रंधावा ने AAP सरकार को घेरा

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Punjab Road Construction

Punjab Road Construction: रोजाना 100 km सड़क बनाने का लक्ष्य, 30 जून तक 20,500 km पूरा होगा काम

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Malot Underbridge

Malot Underbridge: 12 करोड़ की लागत से बना, ट्रैफिक जाम और हादसों से मिलेगी राहत

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Gurmeet Khudian

Punjab Stubble Burning में 90% कमी: केंद्र ने माना सच, अब 8800 करोड़ RDF जारी करे

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhagwant Mann Speech

Bhagwant Mann Speech: भगत सिंह PM होते तो देश का नक्शा कुछ और होता, विपक्ष पर बरसे

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
किसान विरोधी

अकाली दल के चुनाव चिन्ह की गुरु नानक देव जी की तकड़ी से तुलना करने वाली हरसिमरत बादल..

भारी नाटकीयता के बीच चंडीगढ़ मेयर का चुनाव स्थगित

भारी नाटकीयता के बीच चंडीगढ़ मेयर का चुनाव स्थगित

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।