LIVE | ...
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सडक़ सुरक्षा महीने की शुरुआत, सडक़ हादसों में मृत्यु दर…

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सडक़ सुरक्षा महीने की शुरुआत, सडक़ हादसों में मृत्यु दर…

घटाने के लिए सामुहिक प्रयासों की ज़रूरत पर ज़ोर

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 जनवरी 2024
in पंजाब, NEWS-TICKER
A A
0
सडक़ सुरक्षा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 जनवरी (The News Air) पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज राज्य में सडक़ हादसों में होने वाली मौतों की दर घटाने के लिए सभी हितधारकों को सक्रियता से योगदान देने की अपील की।

पंजाब राज्य सडक़ सुरक्षा कौंसिल द्वारा राज्य में 15 जनवरी से 14 फरवरी, 2024 तक मनाए जा रहे सडक़ सुरक्षा महीने की शुरुआत सम्बन्धी समारोह को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने सम्बन्धित विभागों, ग़ैर-सरकारी संगठनों और लोगों को इस निर्धारित महीने के अलावा साल भर सडक़ सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

पंजाब सिविल सचिवालय-2 में समारोह को संबोधित करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा सडक़ सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ) और लगातार निगरानी समेत लागू किए गए अन्य प्रयासों के यातायात में सुधार के सकारात्मक प्रभावों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सडक़ हादसे और ट्रैफिक़-2022 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले साल के मुकाबले साल 2022 में सडक़ हादसों में होने वाली मौतों की दर में 0.24 फ़ीसदी कमी आई है।

लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि साल 2022 में सडक़ हादसों में देश-व्यापी 9.4 फ़ीसदी वृद्धि के बावजूद पंजाब में सडक़ हादसों में 4,578 मौतों के साथ गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि ओवरस्पीडिंग और जानवरों से सम्बन्धित घटनाएँ मौत के प्रमुख कारणों में से एक हैं। साल 2022 में 2085 मौतें ओवरस्पीडिंग और 421 जानवरों से सम्बन्धित हादसों के कारण हुईं।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने ‘‘फेज-3 (2019-2021) के लिए पंजाब में एक्सीडेंट ब्लैक स्पॉट्स की पहचान और संशोधन’’ संबंधी रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें बताया गया कि राज्य में कुल 583 ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई और अब तक इनमें से करीब 60 प्रतिशत दुरुस्त किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सडक़ यातायात और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पंजाब को इस लिए भी सराहा जा रहा है कि राज्य ने सबसे अधिक ब्लैक स्पॉट की पहचान की और उनको दुरुस्त किया, जिसके नतीजे के तौर पर राज्य में राष्ट्रीय मार्गों पर ब्लैक स्पॉट्स पर 40 प्रतिशत मौतें घटी हैं और पूरे राष्ट्रीय मार्गों पर मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की कमी आई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अभी भी अस्पताल में हर पाँचवाँ मरीज़ सडक़ हादसे का पीडि़त है, जो चिंता का विषय है।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Rajbir Ghumman CBI

CM मान के OSD Rajbir Ghumman पहुंचे CBI दफ्तर, ₹20.98 लाख कैश, 3 चिट्ठियां, 1 OSD: पंजाब में मचा सियासी भूचाल

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सडक़ हादसे में मौतों के कारण परिवार, रिश्तेदार और राज्य को करीब 21,000 करोड़ का नुकसान होता है, जो राज्य की जी.डी.पी. का करीब 3 प्रतिशत बनता है।

धुंध के मौसम के कारण हादसों की संभावनाओं को देखते हुए स. भुल्लर ने ट्रैफिक़ पुलिस को इस दौरान जोखिम बनने वाले भारी वाहनों को जुर्माने लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सडक़ सुरक्षा में शामिल ग़ैर-सरकारी संगठनों की सराहना की और गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनको मान्यता देने का ऐलान किया। कैबिनेट मंत्री ने इन संस्थाओं को सडक़ सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने की अपील भी की।

मीटिंग के दौरान सचिव परिवहन स. दिलराज सिंह संधावालिया, डायरैक्टर जनरल लीड एजेंसी श्री आर. वेंकट रत्नम्, स्टेट परिवहन कमिश्नर श्री मौनीश कुमार, डायरैक्टर लोक संपर्क विभाग स. भुपिन्दर सिंह, ए.डी.जी.पी. (ट्रैफिक़) श्री ए.एस. राए, ट्रैफिक़ सलाहकार पंजाब श्री नवदीप असीजा और एन.एच.ए.आई, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंजाब मंडी बोर्ड और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

मीटिंग में एन.जी.ओ. ‘अराईव सेफ’ से श्री हरमन सिद्धू, ‘पटियाला फाउंडेशन’ से श्री रवि आहलूवालिया, ‘मयंक फाउंडेशन’ से श्री दीपक शर्मा, ‘अवॉइड एक्सीडेंट’ से श्री हरप्रीत सिंह और एन.जी.ओ ‘मुक्तिसर’ से श्री जसप्रीत छाबड़ा भी उपस्थित थे।

सडक़ सुरक्षा महीने के दौरान करवाई जाएंगी विभिन्न गतिविधियाँ

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सडक़ सुरक्षा महीने के लिए सम्बन्धित विभाग द्वारा एन.जी.ओज़ के सहयोग से विभिन्न गतिविधियाँ करवाई जाएंगी, जिनमें साइकिल/दो-पहिया वाहन रैलियाँ, परिवहन वाहनों पर रैट्रो- रिफलैक्टिव टेपें लगाना, चालकों के साथ नुक्कड़ बातचीत, सीट बैल्ट और हेलमेट संबंधी जागरूकता मुहिमें और रैड लाईट का उल्लंघन, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने के विरुद्ध विशेष मुहिम शामिल हैं। इसी तरह विभागों द्वारा अपनी मलकीयत वाली सडक़ों के किनारे उगी वनस्पती की सफ़ाई, साइन बोर्ड लगाने और स्ट्रीट लाईटों सम्बन्धी मुद्दों का हल करना और दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सडक़ सुरक्षा संबंधी वॉकथॉन, पोस्टर मेकिंग और क्विज़ मुकाबले, प्रदरशनियों और ग़ैर-सरकारी संगठनों और सडक़ सुरक्षा माहिरों के सहयोग से भाषण मुकाबले करवाए जाएंगे।

इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के सहयोग से चालकों के लिए मेडिकल/आँखों के चैकअप कैंप लगाए जाएंगे और वाहनों के लिए ओवरलोडिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट संबंधी जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा स्टाफ संबंधी जांच करने के लिए ट्रॉमा केयर सैंटरों का दौरा किया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कैबिनेट मंत्री Meet Hayer को High Court से मिली बड़ी राहत

Next Post

स्टेट फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रारों की मिलीभुगत के साथ घपलेबाज़ी करके…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Rajbir Ghumman CBI

CM मान के OSD Rajbir Ghumman पहुंचे CBI दफ्तर, ₹20.98 लाख कैश, 3 चिट्ठियां, 1 OSD: पंजाब में मचा सियासी भूचाल

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Sachin Pilot Punjab Ground Test Congress Gangster Violence

राहुल गांधी से पहले पायलट करेंगे ग्राउंड टेस्ट: ग्यासपुरा, झोटा परिवार से मिलेंगे

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Shri Akal Takht

अकाल तख्त में AAP विधायकों की पेशी: ग्यासपुरा विवाद पर देंगे स्पष्टीकरण

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post
स्टेट फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रारों की मिलीभुगत

स्टेट फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रारों की मिलीभुगत के साथ घपलेबाज़ी करके...

बलकार सिंह

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों...

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए साथ आए आप और कांग्रेस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।