LIVE | ...
सोमवार, 13 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हत्या के 11 दिन बाद पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के नहर से बरामद

हत्या के 11 दिन बाद पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के नहर से बरामद

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन, राष्ट्रीय
A A
0
हत्या के 11 दिन बाद पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के नहर से बरामद

हत्या के 11 दिन बाद पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के नहर से बरामद

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुरुग्राम, 13 जनवरी (The News Air) पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हत्या के 11 दिन बाद हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसकी इस महीने की शुरुआत में गुरुग्राम के एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने कहा, “टोहाना में भाखड़ा नहर से क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद किया गया।” गुरुग्राम बस स्टैंड के पास स्थित सिटी प्वाइंट होटल के कमरा नंबर 111 में 2 जनवरी को दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, दिव्या और सिटी प्वाइंट होटल के मालिक अभिजीत सिंह रिलेशनशिप में थे। दिव्या ने अपने मोबाइल फोन से उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हटाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद सिंह ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढे़ं 👇

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026

अभिजीत के दोस्तों – पंचकुला सेक्टर-5 निवासी बलराज गिल और गुरुद्वारा रोड मॉडल टाउन, हिसार के रवि बंगा – पर दिव्या के शव को फेंकने का संदेह है।

पुलिस ने अब तक पांच लोगों – अभिजीत, उसके सहयोगी ओम प्रकाश, हेमराज, बलराज और एक महिला मेघा को गिरफ्तार किया है रवि बंगा अभी भी फरार है।

महिला ने हत्या के हथियार को ठिकाने लगाने, दस्तावेजों और पीड़ित के अन्य निजी सामानों को फेंकने में अभिजीत की मदद की थी ओम प्रकाश और हेमराज ने अभिजीत को दिव्या के शव को बीएमडब्ल्यू कार के बूट में खींचने में मदद की थी। बाद में बलराज और रवि शव लेकर भाग गए।

मेघा ने पुलिस को बताया कि जब वह 2 जनवरी को होटल पहुंची तो उसने दिव्या का शव देखा। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद अभिजीत ने उससे मृत महिला के सामान को ठिकाने लगाने के लिए कहा, लेकिन वह उसके निर्देशों का पालन करने से बहुत डर रही थी।

पुलिस ने वह बीएमडब्ल्यू कार बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल शव को पटियाला ले जाने में किया गया था। पूछताछ के दौरान अभिजीत ने पुलिस को बताया कि दिव्या उसे ब्लैकमेल करती थी और पैसे भी वसूलती थी।

दिव्या जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुज्जर के माध्यम से अभिजीत के संपर्क में आई, जिसे 2016 में मुंबई में हुई गुरुग्राम पुलिस के साथ गैंगस्टर संदीप गाडोली की कथित “फर्जी मुठभेड़” में मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।

दिव्या इस मामले में मुख्य आरोपी थी। बाद में, उसे गैंगस्टर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया और उसने सात साल जेल में बिताए। उसे पिछले साल जून में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। दिव्या के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की साजिश गाडोली के परिवार वालों ने अभिजीत के साथ मिलकर रची थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शीना बोरा-दास हत्याकांड: प्यार, वासना और विश्वासघात की एक घिनौनी गाथा

Next Post

सूचना सेठ जैसी मां अपने ही बच्चे को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है, एक्सपर्ट ने रखी अपनी राय

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026
astrology

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी किस्मत का साथ

रविवार, 12 जुलाई 2026
Railway Tatkal

Indian Railways Tatkal Ticket: तत्काल टिकट का बदला नियम! अब टोकन मिलने का समय बदला

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Next Post
सूचना सेठ जैसी मां अपने ही बच्चे को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है, एक्सपर्ट ने रखी अपनी राय

सूचना सेठ जैसी मां अपने ही बच्चे को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है, एक्सपर्ट ने रखी अपनी राय

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा में आने वाले विशिष्ट मेहमानों को उपहार में मिलेगी "रामरज"

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा में आने वाले विशिष्ट मेहमानों को उपहार में मिलेगी "रामरज"

इंडिया ब्लॉक की वर्चुअल बैठक में ममता बनर्जी की मौजूदगी अनिश्चित

इंडिया ब्लॉक की वर्चुअल बैठक में ममता बनर्जी की मौजूदगी अनिश्चित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।