LIVE | ...
मंगलवार, 4 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - उत्तर प्रदेश - अयोध्या-अहमदाबाद के बीच इंडिगो की हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच इंडिगो की हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 11 जनवरी 2024
in उत्तर प्रदेश, Breaking News, NEWS-TICKER
A A
0
अयोध्या-अहमदाबाद के बीच इंडिगो की हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच इंडिगो की हवाई सेवा शुरू, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ, 11 जनवरी (The News Air) धर्मनगरी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को अहमदाबाद-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का विकल्प मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अहमदाबाद – अयोध्या के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच नई हवाई सेवा के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उड़ान सेवा से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, हवाई सेवा द्वारा, सीधे अहमदाबाद से जुड़ गयी है। अयोध्या से दिल्ली के बाद अहमदाबाद दूसरा कनेक्टेड स्थल है। आगामी 15 जनवरी से मुम्बई के लिए उड़ान सेवा आरम्भ हो जाने के पश्चात मुम्बई तीसरा कनेक्टेड स्थल हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, दिनांक 16 जनवरी, 2024 से दिल्ली के लिए एक और उड़ान आरम्भ हो रही है।

मुख्यमंत्री ने बेहतर हवाई सेवाओं को पर्यटन और व्यापार की गतिविधियों को इससे बड़ा प्रोत्साहित करने वाला बताया। प्रदेश में बेहतर होती हवाई सेवाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या 59.97 लाख थी, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में बढ़कर 96.02 लाख हो गयी। विगत 03 वर्षों में प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या में 29.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या 39. 68 लाख, वाराणसी में 19.16 लाख, गोरखपुर में 54 हजार तथा प्रयागराज में 45 हजार थी। जबकि वर्ष 2022-23 में लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़कर 52.20 लाख, वाराणसी में 25.21 लाख, गोरखपुर में 7.18 लाख तथा प्रयागराज में 5.71 लाख हो गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि एक सामान्य नागरिक भी हवाई जहाज में यात्रा करें, हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सेवा का लाभ उठाये। राज्य सरकार इस परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में पांच वर्ष पहले तक एक छोटी सी एयरस्ट्रिप थी। लेकिन आज वहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहा है। आज हर व्यक्ति अयोध्या आने का इच्छुक है। इसलिए प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप सरकार ने सड़क, रेल और वायु मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी दी है।

कहा कि अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 821 एकड़ की भूमि राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई और केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने समयबद्धता के साथ विश्वस्तरीय एयरपोर्ट तैयार कराया। उत्तर प्रदेश में इंडियो एयरलाइन्स की उपस्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिगो द्वारा उत्तर प्रदेश के 08 नगरों लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, बरेली तथा अयोध्या से उड़ान सुविधा दी जा रही है। इसमें लगातार बढोतरी भी हो रही है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान वर्ष 2009 में प्रारम्भ हुई। वर्तमान में 13 कनेक्टेड राष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए 84 उड़ानें प्रतिदिन उपलब्ध हैं। इसी तरह, वाराणसी एयरपोर्ट से 06 कनेक्टेड राष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए 34 उड़ानें, गोरखपुर एयरपोर्ट से 04 कनेक्टेड राष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए 06 उड़ानें, प्रयागराज एयरपोर्ट से 10 कनेक्टेड राष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए 11 उड़ानें, आगरा एयरपोर्ट 06 कनेक्टेड राष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए 06 उड़ानें, कानपुर एयरपोर्ट से 03 कनेक्टेड राष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए 03 उड़ानें, बरेली एयरपोर्ट से 03 कनेक्टेड राष्ट्रीय गंतव्य स्थलों के लिए 03 उड़ानें प्रतिदिन उपलब्ध हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की न केवल 140 करोड़ भारतीयों बल्कि विदेशों में भी बड़ी प्रतीक्षा है। केंद्रीय मंत्री ने बीते 30 दिसंबर को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ के दिन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अयोध्या में ऐसा लगा कि मानो हर कोई अपने प्रभु श्रीराम के स्वागत में आह्लादित है। योगी जी ने नव्य अयोध्या बनाई है।

अयोध्या एयरपोर्ट सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं की समयबद्धता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ‘जहां होता है राम का नाम-वहां पूरे होते हैं सारे काम। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से ही महज 20 महीने में यह एयरपोर्ट बन सका। इतनी कम अवधि में हवाईअड्डा बनना, एक रिकॉर्ड है। अहमदाबाद और अयोध्या के बीच इंडिगों की फ्लाइट सेवा के शुभारंभ पर सभी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस फ्लाइट के माध्यम से वाइब्रेंट गुजरात और आध्यत्मिक अयोध्या का संगम हो रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में 2014 में 700 एयरक्राफ्ट प्रति सप्ताह था, आज 137 गुना बढ़कर 1654 एयर मूवमेंट प्रति सप्ताह तक पहुंच गया है। बहुत जल्द अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती में भी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।

कार्यक्रम में, इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने देश के सिविल एविएशन सेक्टर में इंडिगो एयरलाइंस की मजबूत उपस्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में इंडिगो हर दिन उत्तर प्रदेश के 07 हवाईअड्डों से 165 उड़ानें भर रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी सुनिश्चित है।

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई नई फ्लाइट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों ओर से फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन में उपलब्ध होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और फ्लाइट संख्या 6ई112 की अयोध्या से पहली उड़ान के पहले यात्री को बोर्डिंग पास भी प्रदान किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कर्नाटक के मंत्री दिल्ली रवाना, राहुल निकालेंगे अंदरूनी कलह का समाधान

Next Post

झारखंड के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी सहित पांच अफसरों को लोकसभा की…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Diljit Dosanjh Marriage

Diljit Dosanjh Wedding Ring: क्या दिलजीत दोसांझ करने जा रहे शादी? जापान से वीडियो वायरल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Next Post
झारखंड के मुख्य सचिव, गृह

झारखंड के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी सहित पांच अफसरों को लोकसभा की...

सेना प्रमुख

बॉर्डर पर हालात स्थिर, संवेदनशील पूर्वी लद्दाख में पर्याप्त सैनिक मौजूद : सेना प्रमुख

राजनाथ सिंह

ब्रिटेन यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह और ऋषि सुनक में रक्षा संबंधों पर चर्चा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।