सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - न्यू नोएडा में प्रस्तावित गांवों में जमीन की खरीद पर लगी रोक,

न्यू नोएडा में प्रस्तावित गांवों में जमीन की खरीद पर लगी रोक,

दादरी, गाजियाबाद और बुलंदशहर तहसील समेत रजिस्ट्री विभाग को भेजा गया पत्र

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
न्यू नोएडा
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नोएडा, 8 जनवरी (The News Air) न्यू नोएडा बसाने के लिए चिन्हित किए गए दादरी, गाजियाबाद और बुलंदशहर के 84 गांवों में अब जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकेगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण की तरफ से साफतौर पर एक पत्र सभी तहसील और रजिस्ट्री विभाग को भेज दिया गया है।

एक तरफ नोएडा प्राधिकरण ने न्यू नोएडा को विकसित करने की दिशा में तेजी दिखानी शुरू कर दी है। इसी के चलते अवैध कब्जे भी बढ़ रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्टांप विभाग को लेटर जारी कर कंपनी या फर्म बनाकर जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। ऐसी रजिस्ट्री की लिस्ट भी मांगी है, जिसमें कंपनी या फर्म बनाकर जमीन खरीदी गई है।

अगर जमीन कृषि उपयोग के लिए भी खरीदी जा रही है तो इसकी सूचना प्राधिकरण को देने और प्राधिकरण की सहमति के बिना जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने अथॉरिटी के लेटर की कॉपी तहसील में भी चस्पा कर दी है। प्राधिकरण ने यह लेटर लगातार न्यू नोएडा एरिया में हो रही अवैध प्लॉटिंग और अवैध रूप से बन रहे वेयरहाउस को रोकने के लिए जारी किया है।

नोएडा प्राधिकरण को सूचना मिली है कि न्यू नोएडा अधिसूचित एरिया की जमीन पर सैंकड़ों की संख्या में कॉलोनी काटी जा रही हैं। 50 से अधिक वेयरहाउस बन चुके हैं।प्राधिकरण ने गाजियाबाद, दादरी और बुलंदशहर की तहसीलों में जमीन पर खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने का लेटर भेज दिया है। दादरी, गाजियाबाद और बुलंदशहर के 84 गांव की जमीन पर न्यू नोएडा बनाया जाएगा। यही हाल ग्रेटर नोएडा के आसपास के उन गांवों में भी है, जिनमें ग्रेटर नोएडा फेज-2 बसाया जाना है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, न्यू नोएडा एरिया, यमुना एक्सप्रेसवे तथा ग्रेटर नोएडा फेज-2 में भी अवैध कालोनियां खूब बन रही हैं। इनमें भोलेभाले लोगों को ठगा जा रहा है। इसके अलावा कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त भी बड़े पैमाने पर चल रही है। इन सबको देखते हुए प्राधिकरण की तरफ से ये कदम उठाया गया है।

डीएनजीआईआर (दादरी नोएडा गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन) को गौतमबुद्धनगर के 80 गांवों की जमीन अधिग्रहित कर बसाया जाना है। इसे नोएडा प्राधिकरण और एसपीए (स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्ट) ने बनाया है। डीएनजीआईआर करीब 21 हजार हेक्टेयर (203 वर्ग किमी) में बसाया जाएगा। न्यू नोएडा में 21 हजार हेक्टेयर का ब्रेकअप किया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

मास्टर प्लान 2041 में 40 प्रतिशत भू उपयोग औद्योगिक, 13 प्रतिशत आवासीय, ग्रीन एरिया व रिक्रेशनल एक्टिविटी के लिए 18 प्रतिशत प्रावधान किया गया है।

डीएनजीआईआर को गौतमबुद्धनगर के 20 और बुलंदशहर के 60 गांवों को मिलाकर बनाया गया है। इसके अलावा कॉमर्शियल, पीएसपी इंस्टीट्यूशनल, फैसिलिटी/यूटिलिटी, वाटर बॉडी, ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट्स भी यहां होंगे।

इसकी कुल आबादी 6 लाख मानी जा रही है। जिसमें 3.5 लाख की आबादी माइग्रेट होगी। जिनके लिए ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी प्रकार की यूनिट बनाई जाएंगी। इसके अलावा कुल रेजिडेंशिएल एरिया 2 हजार हेक्टेयर से ज्यादा होगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिलकिस बानो मामला : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोषियों की समय से…

Next Post

मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक गिरिराज का वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
साप्ताहिक गिरिराज

मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक गिरिराज का वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी किया

लम्बित राजस्व

लम्बित राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

स्कूल शिक्षा विभाग

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य भर में स्कूल प्रबंधन समितियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।