गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मेरी सबसे बड़ी सम्पति मेरी ईमानदारी है, भाजपा फर्जी मुकदमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहती है- अरविंद केजरीवाल

मेरी सबसे बड़ी सम्पति मेरी ईमानदारी है, भाजपा फर्जी मुकदमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहती है- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 4 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– मैं हमेशा देश के लिए लड़ा हूं, मेरी एक-एक सांस, खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है- अरविंद केजरीवाल

– फर्जी केस बनाकर इन्होंने हमारे के कई नेताओं को जेल में रखा हुआ है और अब मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं- अरविंद केजरीवाल

– मैंने विस्तार से ईडी से जवाब मांगा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, इसका मतलब है कि ये भी मानते हैं समन ग़ैर क़ानूनी है- अरविंद केजरीवाल

– दो साल से भाजपा की सारी एजेंसियां कई बार रेड मार चुकी हैं, लेकिन एक रुपए का भी हेरफेर नहीं मिला है- अरविंद केजरीवाल

– आठ माह पहले सीबीआई के बुलाने पर मैं गया था, लेकिन अब ये लोकसभा चुनाव से ठीक दो माह पहले बुला रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– भाजपा का मकसद पूछताछ करना नहीं है, बल्कि गिरफ्तार कराकर मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है- अरविंद केजरीवाल

– अगर हमने भ्रष्टाचार किया होता तो हम भी भाजपा में होते, इनका सामना इसलिए कर पा रहे हैं, क्योंकि एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं किया- अरविंद केजरीवाल

– आज भाजपा भ्रष्टाचारियों को नहीं पकड़ रही है, बल्कि ईडी-सीबीआई से डराकर उनको अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है- अरविंद केजरीवाल

– मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर इसीलिए जेल में हैं, क्योंकि इन्होंने भाजपा में शामिल होने से इन्कार कर दिया- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 04 जनवरी (The News Air) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन के पीछे के छिपी भाजपा की साजिश पर बुधवार को बड़ा खुलासा किया। सीएम ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत मेरी ईमानदारी है। मैं हमेशा देश के लिए लड़ा हूं। मेरी एक-एक सांस, खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। ये लोग झूठे आरोप लगाकर और फर्जी समन भेजकर मुझे बदनाम और मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं। इस फर्जी केस में इन्होंने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जेल में रखा हुआ है और अब मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने समन को लेकर विस्तार से ईडी से जवाब मांगा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसका मतलब ये है कि वो भी मानते हैं कि उनका समन ग़ैर क़ानूनी है। सच्चाई ये है कि भाजपा का मकसद पूछताछ करना है ही नहीं, बल्कि वो गिरफ्तार कराकर मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना चाहती है। मैं जी-जान से इनके खिलाफ लड़ रहा हूं, इस लड़ाई में देशवासियों का साथ चाहिए।

ईडी द्वारा बार-बार भेजे जा रहे समन को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को डिजिटल प्रेसवार्ता कर देशवासियों के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से तथाकथित शराब घोटाला का शब्द आप सबने कई बार सुना होगा। दो साल से भाजपा की सारी एजेंसियां कई बार रेड मार चुकी हैं और कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक कहीं से एक भी पैसे का हेर-फेर नहीं मिला। अगर वास्तव में भ्रष्टाचार हुआ है तो करोड़ों रुपए कहां गए? क्या सारा पैसा हवा में गायब हो गया। सच्चाई यह है कि किसी भी तरह का कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है। अगर भ्रष्टाचार हुआ होता तो पैसा भी मिलता। ऐसे फर्जी केस में इन्होंने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को अभी तक जेल में रखा हुआ है। किसी के भी खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं और कुछ भी साबित नहीं हो रहा है। लेकिन इनकी खुले आम गुंडागर्दी चल रही है, किसी को भी पकड़ कर जेल में डाल देते हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब भाजपा मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत मेरी ईमानदारी है। झूठे आरोप लगाकर और फर्जी समन भेजकर ये मुझे बदनाम करना चाहते हैं और मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं। इन्होंने मुझे समन भेजे हैं। मेरे वकीलों ने मुझे बताया कि ये समन गैरकानूनी हैं। यह समन क्यों गैरकानूनी हैं, इस बारे में मैंने इन्हें विस्तार से लिखकर भेजा है। उसमें मैंने बताया है कि ईडी के समन कैसे गैरकानूनी हैं। लेकिन उन्होंने मेरी एक भी बात का जवाब नहीं दिया है। इसका मतलब ये है कि उनके पास मेरी बातों का कोई जवाब नहीं है। इसका मतलब ये है कि वो भी मानते हैं कि उनकी नोटिस गैरकानूनी है। क्या मूझे एक गैरकानूनी समन का पालन करना चाहिए? अगर कानूनी रूप से सही समन आएगा, तो मैं पूरा सहयोग करूंगा।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का मकसद जांच करना है ही नहीं, भाजपा का मकसद तो मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है। इन्होंने ठीक लोकसभा चुनाव के पहले मुझे क्यों समन भेजा है? जबकि इस जांच को चलते हुए दो साल हो चुके हैं। अब ठीक लोकसभा चुनाव से पहले मुझे क्यों बुलाया जा रहा है, पहले क्यों नहीं बुलाया गया। सीबीआई ने मुझे आठ महीने पहले बुलाया था। मैं सीबीआई में गया था और उनके सारे जवाब भी दिए थे। लेकिन अब ये लोग ठीक लोकसभा चुनाव के दो महीने पहले मुझे बुला रहे हैं। इसलिए भाजपा का मकसद कोई पूछताछ करना नहीं है, बल्कि इनका मकसद है कि पूछताछ के बहाने अरविंद केजरीवाल को बुला लो और उन्हें गिरफ्तार कर लो, ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर पाऊं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आज भाजपा भ्रष्टाचारियों को नहीं पकड़ रही है, बल्कि खुलेआम ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवाने का काम किया जा रहा है। एक या दो नहीं, बल्कि ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां किसी पार्टी के नेता के खिलाफ ईडी या सीबीआई के मामले चल रहे थे या उनपर गंभीर आरोप लगे हुए थे, जैसे ही वो नेता भाजपा में शामिल हुए, उनके सारे मामले बंद कर दिए गए या ठंडे बस्ते में डाल दिए गए। जो इनकी पार्टी ज्वाइन कर लेता है, उनके सारे मामले रफा-दफा कर दिए जाते हैं। वहीं, जो इनकी पार्टी में नहीं जाता है, वो जेल जाता है। आज मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर इसलिए जेल में नहीं हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, बल्कि वो इसलिए जेल में हैं, क्योंकि उन्होंने भाजपा में शामिल होने से इन्कार कर दिया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि आज हम भाजपा का मुकाबला इसलिए कर पा रहे हैं, क्योंकि हमने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। अगर हमने जरा सा भी गलत काम किया होता तो दूसरे भ्रष्टाचारी नेताओं की तरह आज तक हम भी भाजपा में शामिल हो गए होते। इस तरह देश के ईमानदार नेताओं को जेल में डालकर और भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में शामिल करवा कर तो देश आगे नहीं बढ़ सकता। यह क्या चल रहा है? यह जो कुछ भी चल रहा है, बहुत खतरनाक है। यह हमारे जनतंत्र के लिए बहुत गलत है, इसे रोकना होगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंत में कहा कि मैं हमेशा देश के लिए लड़ा हूं। मेरा तन-मन-धन देश के लिए है। मेरी एक-एक सांस देश के लिए है। मेरी खून की एक-एक बूंद देश के लिए है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है। हमें मिलकर देश को बचाना है। मैं पूरे जी-जान से इनके खिलाफ लड़ रहा हूं और इसमें जनता का साथ चाहिए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आयुष्मान कार्ड बंपर ड्रा 9 जनवरी को

Next Post

दो सरपंचों और दो पंचायत सचिवों को लाखों रुपये के गबन के आरोप में किया गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
विजीलैंस Vigilance Bureau

दो सरपंचों और दो पंचायत सचिवों को लाखों रुपये के गबन के आरोप में किया गिरफ्तार

सुकेश चन्द्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज

सुकेश चन्द्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज के साथ हुई चैट पर रखा अपना पक्ष

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य निवासियों को...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।