• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 रविवार, 7 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

“आप” सांसद संजय सिंह ने जेल में रखा व्रत

लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशवासियों को एकजुट होने का किया आह्वान

The News Air by The News Air
शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2023
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

“सांसद संजय सिंह जेल में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर शुक्रवार को रखेंगे भारत माता संकल्प व्रत

संभव हो तो हर जाति-धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता को माल्यार्पण कर उपवास करें- संजय सिंह

“सांसद संजय सिंह की रिहाई होने तक जारी रहेगा “आप” कार्यकर्ताओं का उपवास अभियान”

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (The News Air)  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जेल के अंदर “भारत माता” की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुक्रवार को उपवास रखा। “आप” नेता ने जेल से भारत माता की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया है। “आप” संसद के आह्वान पर आज उनके घर, पार्टी कार्यालयों और पूरे देश में जो लोग संजय सिंह के भारत माता रक्षा संकल्प मुहिम में साथ है, वो भारत माता को माल्यार्पण एवं प्रार्थना सभा का आयोजन कर भारत माता संकल्प व्रत रखा है।

सांसद संजय सिंह के संदेश के बाद पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर हर शुक्रवार को सभी जिलों में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “आप” कार्यकर्ता उपवास करेंगे। यह उपवास भारत माता रक्षा संकल्प व्रत है जिसका उद्देश्य निम्नलिखित है –

1. भारत माता के करोड़ों बेटे-बेटिया बेरोजगारी के दल-दल में फंसे हुए है। प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करके सरकार ने युवाओं को धोखा दिया। आइए हम सब व्रत रख कर युवाओं के रोजगार की आवाज मजबूत करने का संकल्प लें।

2. अग्निवीर योजना लाकर भारत माता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। देश की वीर सेना को कमज़ोर किया गया, रक्षा बजट का 65000 करोड़ खर्च नही किया गया। आइए व्रत रख कर हम पहले की तरह सेना की भर्ती बहाल करने का राष्ट्र के लिए युवाओं के बलिदान की भावना को मजबूत करने का संकल्प ले।

3. देश की सीमा में चीन घुसपैठ कर रहा है। हमारे 20 जवानों की शहादत हुई, आए दिन कश्मीर में हमारे वीर जवान शहीद हो रहे है और हमारी सरकार चीन के साथ लाखों – करोड़ का व्यापार बढ़ा रही है।

4. 750 किसानों ने काले कानून के खिलाफ अपनी शहादत दी। सरकार ने अन्न दाताओं को देश द्रोही,पाकिस्तानी, खालिस्तानी कहा। किसानों से सरकार ने एमएसपी दो गुना करने का वादा किया, मगर वादा झूठा निकला। आइये यह व्रत रखकर किसानों की आवाज बुलंद करने का संकल्प लें।

यह भी पढे़ं 👇

Bank NPA Scam

जनता का ₹3500000,00,00,000 रूपए ‘डूब गया’! सरकार के इस बयान पर क्यों भड़की राजनीति?

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
Vande Mataram Controversy

वंदे मातरम् की असली कहानी: क्यों यह सिर्फ देशभक्ति का गान है, पॉलिटिकल टूल नहीं!

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
Indian Coast Guard Recruitment 2025

Indian Coast Guard Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
EIL Recruitment 2025

EIL में चीफ जनरल मैनेजर बनने का मौका, सैलरी और रुतबा शानदार! EIL Recruitment 2025

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025

5. A. मोदी जी देश के लिए नही, अपने मित्रों के लिए काम कर रहे है, भारत माता की संपत्तियों को अपने दोस्तों के हाथों औने पौने दामों पर बेंच रहे है।

B. अपने दोस्तो का 13 लाख करोड़ रुपए मोदी सरकार ने माफ़ किया लेकिन किसान, युवा और महिलाओं का कर्ज माफ नही करते हैं।

C. भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था है। लेकिन प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत 109 स्थान पर है। देश के 81 करोड़ लोग हर महीने 5 किलो राशन के लिए लाइन में लगते है। 1 प्रतिशत लोगों के पास देश की 80 प्रतिशत संपत्ति है, मतलब साफ है कि भारत माता की करोड़ों संताने दुखी है। अभावों में अपनी जिंदगी जीने को मजबूर है। अमीर और अमीर हो रहा है, तो गरीब और गरीब बनता जा रहा है। देश के 23 करोड़ लोग 40 रुपए रोज की आमदनी में अपना गुजारा कर रहे है। देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन हो जाए या 50 ट्रिलियन मगर गरीब के हिस्से में क्या आया ?

D. किसान को 2.5 लाख का कर्ज होने पर जेल और अडानी को 2.5 लाख करोड़ का कर्ज। असमानता की इस खाई को मिटाना होगा । हम सब के लिए देश सर्वप्रिय है, भारत माता को आजाद कराने के लिए हमारे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति दी और हमारी आजादी के लिए अपने परिवार का भी बलिदान दिया। आज हमारी खुशियां चंद पूंजीपतियों की तिजोरी में कैद है। आइए अपने क्रांतिकारियों और भारत माता के वीर सपूतों का सपना सच करने व उपरोक्त सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक शुक्रवार को “भारत माता रक्षा संकल्प व्रत” रख कर इन सवालों पर अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प ले और कुछ जरूरतमंद  लोगों को भोजन भी कराए। जो भी जिस धर्म को मानता है हम भारतवासी अपने अपने धर्म के हिसाब से प्रार्थना करे, व्रत रखे, संकल्प ले।

“आप” नेता ने जेल से देश की रक्षा हेतु एकजुट रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि संभव हो तो हर जाति-धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता को माल्यार्पण कर उपवास करें। यह हमारे मनोबल को दृढ़ एवं हमारे संकल्प को मजबूती देगा। देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलन की पुनरावृत्ति होनी आवश्क है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन एवं तानाशाही से  पूरा देश त्रस्त है। इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक लड़ना होगा। जिसकी शक्ति हमें हमारी भारत माता, जो हमारी शक्ति माता भी हैं, उनके आशीर्वाद से ही संभव है।

केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता एवं जनहित कार्यों से घबरा हुई है। वह “आप” नेताओं की गिरफ्तारी के द्वारा पार्टी के बढ़ते कदमों को रोकने की नाकाम कोशिश कर रही है। इसी क्रम में सांसद संजय सिंह को फर्जी आरोप में फंसा कर बीते 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके बाद भी सांसद संजय सिंह ने लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई नहीं छोड़ी। जेल में रहते हुए भी सामाजिक कार्यों  के लिए वह तत्पर है। जेल में  रहते हुए महान क्रांतिकारी लोगों की किताबों का अध्ययन कर रहे हैं और हर संभव तरीके से लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Bank NPA Scam

जनता का ₹3500000,00,00,000 रूपए ‘डूब गया’! सरकार के इस बयान पर क्यों भड़की राजनीति?

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
Vande Mataram Controversy

वंदे मातरम् की असली कहानी: क्यों यह सिर्फ देशभक्ति का गान है, पॉलिटिकल टूल नहीं!

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
Indian Coast Guard Recruitment 2025

Indian Coast Guard Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
EIL Recruitment 2025

EIL में चीफ जनरल मैनेजर बनने का मौका, सैलरी और रुतबा शानदार! EIL Recruitment 2025

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
AAI Non-Executives Recruitment 2026

AAI Non-Executives Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन!

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
UPSC CGPDTM Examiner Recruitment 2025

UPSC CGPDTM Examiner Recruitment 2025: 102 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें आवेदन

शनिवार, 6 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR