LIVE | ...
शनिवार, 20 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 4115.56 करोड़ की लागत से भव्य और दिव्य बन रहा अयोध्या धाम

4115.56 करोड़ की लागत से भव्य और दिव्य बन रहा अयोध्या धाम

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 28 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
अयोध्या धाम
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अयोध्या, 28 दिसंबर (The News Air) अयोध्या धाम को वैश्विक पटल स्थापित करने की लगातार तैयारी चल रही है। इसी क्रम में अयोध्या के नव्य-भव्य स्वरूप को मूर्त रूप देने के लिए 4115.56 करोड़ रुपये की कुल लागत से 50 मेगा प्रोजेक्ट्स को पूर्ण कर लिया गया है। जिससे भव्य और दिव्य अयोध्या दिखने लगी है।

पीएम मोदी के 30 दिसंबर को प्रस्तावित दौरे में इन्हीं परियोजनाओं से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया जाएगा। हालांकि, कई मेगा प्रोजेक्ट्स तीन फेज में निर्माणाधीन हैं जिसमें से फेज-1 का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि फेज-2 व फेज-3 का कार्य नए वर्ष में जोर पकड़ेगा।

फिलहाल, पिछले 5 वर्षों से अयोध्या के सर्वांगीण विकास के प्रति सीएम योगी की प्रतिबद्धता नयाघाट स्थित लता मंगेशकर चौक के तौर पर पहले ही जनता के सामने है, वहीं अयोध्या धाम स्टेशन के फेज-1 की विकास प्रक्रिया समेत कुल 50 मेगा प्रोजेक्ट्स हैं जो बनकर तैयार हैं और अयोध्या में विकास के बदलाव का साक्ष्य दे रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Railway New Rules 2026

Railway New Rules 2026: ट्रेन में ये गलती मत करना! जुर्माना और जेल दोनों संभव

शनिवार, 20 जून 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment जारी: ऐसे करें चेक, SMS और पोर्टल दोनों तरीके

शनिवार, 20 जून 2026
Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation Case: SIT जांच में बड़े खुलासे, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

शनिवार, 20 जून 2026
Punjab Municipal Elections 2026

Punjab Municipal Elections 2026 का शेड्यूल जारी, 5 जुलाई को वोटिंग

शनिवार, 20 जून 2026

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि 1462.97 करोड़ रुपये की लागत से बने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा व 241 करोड़ रुपये से अयोध्या धाम स्टेशन फेज-1 का विकास कार्य उन प्रमुख परियोजनाओं में शुमार है, जिनका लोकार्पण पीएम मोदी द्वारा 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

इसके अलावा, सआदतगंज से नयाघाट तक स्पाइन रोड का 844.93 करोड़ रुपए की लागत से राम पथ के तौर पर विकास किया गया है। इसी प्रकार, राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य को 245.64 करोड़, शिरोपरि लाइनों को भूमिगत किए जाने के लिए 167 करोड़, नयाघाट पर लता मंगेशकर चौक के विकास के लिए 75.26 करोड़, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग पर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 74.24 करोड़ तथा भक्ति पथ के निर्माण को 68.04 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है।

इन सभी प्रमुख परियोजनाओं के विकास ने अयोध्या में नागरिक व सामुदायिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

अधिकारी की मानें तो एनएच-27 से नयाघाट पुराने पुल तक 65.40 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए गए धर्म पथ की हो, 56.03 करोड़ रुपये की लागत से राम की पैड़ी के मुख्य चैनल की रीमॉडलिंग पुनःरीक्षण परियोजना हो या फिर त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 47.86 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों व नालियों का नव-निर्माण हो, अयोध्या में विकास की परियोजनाएं शहर के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में एनएच-27 बाईपास महोबरा बाजार होते हुए टेढ़ी बाजार राम जन्मभूमि तक 44.98 करोड़ की लागत से फोरलेन मार्ग का निर्माण भी पूर्ण हो गया है।

इसके अलावा, 42.75 करोड़ रुपये की लागत से व्यावसायिक संकुल का निर्माण, गुप्तार घाट से जमथरा घाट तक 39.63 करोड़ रुपये से 1.150 किमी तक तटबंध निर्माण, 37.10 करोड़ रुपये की लागत से गुप्तार घाट के विकास, राम की पैड़ी पर 24.81 करोड़ रुपये की लागत से पंप हाउस का रीकंस्ट्रक्शन, 37.08 करोड़ रुपये की लागत से लक्ष्मण कुंज स्मार्ट वाहन पार्किंग, 14.87 करोड़ रुपये की लागत से सूर्य कुंड में जन सुविधाओं के विकास कार्य पर शहर में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए तमाम सहूलियतों का विकास किया गया है।

स्वर्णखनी कुंड में पर्यटन विकास, म्यूरल आर्ट पेंटिंग कार्य, हनुमान कुंड में पर्यटन विकास, गणेशकुंड पर पर्यटन विकास, यात्री निवास के उच्चीकरण, राम कथा पार्क का विस्तारीकरण, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन, जानकी मंदिर आदि स्थानों पर फसाड लाइट लगाने व मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करोड़ों खर्च कर विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण कर लिया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भारतीय-अमेरिकी ने फोन घोटाले में अपनी भूमिका स्वीकार की

Next Post

शतक जड़ने के बाद राहुल ने ऑनलाइन ट्रोल‍िंग पर तोड़ी चुप्पी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Railway New Rules 2026

Railway New Rules 2026: ट्रेन में ये गलती मत करना! जुर्माना और जेल दोनों संभव

शनिवार, 20 जून 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment जारी: ऐसे करें चेक, SMS और पोर्टल दोनों तरीके

शनिवार, 20 जून 2026
Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation Case: SIT जांच में बड़े खुलासे, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

शनिवार, 20 जून 2026
Punjab Municipal Elections 2026

Punjab Municipal Elections 2026 का शेड्यूल जारी, 5 जुलाई को वोटिंग

शनिवार, 20 जून 2026
CM Mann

Shri Akal Takht ने जारी की CM भगवंत मान से बातचीत की वीडियो, AI Video विवाद पर बड़ा खुलासा

शनिवार, 20 जून 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: रिटायरमेंट को लेकर नई चर्चा, साल में दो बार होगी सेवानिवृत्ति?

शनिवार, 20 जून 2026
Next Post
ऑनलाइन ट्रोल‍िंग

शतक जड़ने के बाद राहुल ने ऑनलाइन ट्रोल‍िंग पर तोड़ी चुप्पी

मोदी सरकार

मोदी सरकार का सौतेला व्यवहार, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और पंजाब की झांकी को अनुमति नहीं- आप

कैंसर

कैंसर के उपचार में सहायक पौधे की कोशिकाएं की गई विकसित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।