LIVE | ...
बुधवार, 29 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य में वाटरशैड्ड प्रोग्रामों के लिए 4.00 करोड़ की ग्रांट सौंपी

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने राज्य में वाटरशैड्ड प्रोग्रामों के लिए 4.00 करोड़ की ग्रांट सौंपी

भू और जल संरक्षण मंत्री द्वारा नवीन पहलकदमी के अंतर्गत पाँच ज़िलों की वाटरशैड्ड कमेटियाँ, किसान उत्पादक संस्थाओं और स्वै-सहायता समूहों के 100 से अधिक सदस्यों के साथ मुलाकात

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2023
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
चेतन सिंह जौड़ामाजरा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 22 दिसंबर (The News Air) पंजाब के भू और जल संरक्षण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज राज्य के नीम-पहाड़ी कंडी क्षेत्र से सम्बन्धित पाँच ज़िलों होशियारपुर, पठानकोट, एस.बी.एस नगर, एस.ए.एस नगर और रूपनगर में लागू किए जा रहे 7 वाटरशैड्ड-आधारित प्रोजेक्टों के विकास के लिए और खेती उत्पादन सुधार कामों के लिए 4.00 करोड़ रुपए से अधिक की ग्रांटें सौंपी। इन ज़िलों में यह प्रोजैकट कुल 80 करोड़ रुपए की लागत के साथ लागू किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री स. जौड़ामाजरा ने नवीन पहलकदमी के अंतर्गत भूमि रक्षा कंपलैक्स मोहाली में राज्य के पाँच ज़िलों होशियारपुर, पठानकोट, एस.बी.एस नगर, एस.ए.एस नगर और रूपनगर की वाटरशैड्ड कमेटियाँ, किसान उत्पादक संस्थाओं और स्वै-सहायता समूहों के 100 से अधिक सदस्यों के साथ मुलाकात की।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की राज्य के नौजवानों का ब्रेन-ड्रेन रोकने और सार्थक रोज़गार मुहैया करवाने की वचनबद्धता दोहराते हुए ऐसे प्रोजैक्टों के द्वारा बेरोजगार नौजवानों, भूमि रहित, छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मदद या हुनर विकास पर ज़ोर दिया ताकि वह यहीं रह कर ही अपनी रोज़ी-रोटी बढ़िया ढंग से कमा सकें।

यह भी पढे़ं 👇

historical

What Happened on July 29: हिटलर से लेकर Van Gogh तक, जानें इतिहास की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 29 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 6 राज्यों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 29 July 2026

Breaking News Live Updates 29 July 2026: Midweek Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 29 जुलाई 2026

कैबिनेट मंत्री ने कृषि से सम्बन्धित पेशों जैसे डेयरी, सूअर पालन, बकरी पालन, मुर्ग़ी पालन, मधु-मक्खी पालन आदि को विकसित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कृषि से सम्बन्धित पेशे अपनाने से किसान को सारा साल आमदन के नियमित स्रोत मिलते हैं। उन्होंने कृषि के लिए इस्तेमाल की जाती रासायनिक खादों के हानिकारक प्रभावों के प्रति बढ़ रही जागरूकता के दरमियान अनुकूल बीजों, स्थानीय खादों, वर्मी-कम्पोस्ट आदि को उत्साहित करके जैविक खेती के अधीन क्षेत्रफल बढ़ाने का न्योता भी दिया।

कैबिनेट मंत्री के साथ बातचीत के दौरान करते कमेटियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि गाँवों के समूह लोगों को भरोसे में लेकर कामों का चयन किया गया है जिसमें जल-तालाब बनाना/ नवीनीकरण करना, भूमिगत सिंचाई पाइपलाइन, बारिश के पानी की रिचार्जिंग, भूमि सुरक्षा और ड्रेनेज लाईन ट्रीटमेंट के काम शामिल हैं। इनके इलावा प्रोजैक्ट में कृषि के सहायक धंधों को उत्साहित करना और स्वै-सहायता समूहों और भूमि रहित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना शामिल है।

इसी तरह किसान उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2023 में एक गाँव के सिर्फ़ 30 सदस्यों से इस संस्था की शुरुआत की थी, जो अब बढ़कर 270 सदस्यों की हो गई है, जिसमें 15 गाँवों का लगभग 1000 एकड़ क्षेत्रफल शामिल है। वह लेमन ग्रास की काश्त और मंडीकरण, सरसों की काश्त और प्रोसेसिंग, बकरी पालन, सूअर पालन जैसी गतिविधियां कर रहे हैं और साथ ही कस्टम हायरिंग के आधार पर उपकरण प्रदान कर रहे हैं।

ज़िक्रयोग्य है कि वाटरशैड्ड-आधारित प्रोजेक्टों का उद्देश्य बहु-स्रोत प्रबंधन की साझा रणनीति अपनाकर समूचे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है जिसमें खेती उत्पादन के सुधार करने के साथ-साथ कुदरती स्रोत प्रबंधन से लेकर रोज़ी-रोटी के साधन पैदा करने तक के कार्य शामिल हैं।

अपने संबोधन के दौरान श्री एम.एस. सैनी, मुख्य भूमि पाल, पंजाब ने बताया कि वाटरशैड्ड आधारित प्रोग्राम के अधीन 80.80 करोड़ रुपए की कुल लागत के साथ 28,800 हेक्टेयर के क्षेत्र में 7 प्रोजैक्ट लागू किए जा रहे हैं, जिनसे राज्य के 5 ज़िलों के 157 गाँवों को लाभ मिलेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Next Post

अयोध्या में 30 दिसंबर को प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन का ग्रैंड रिहर्सल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

What Happened on July 29: हिटलर से लेकर Van Gogh तक, जानें इतिहास की बड़ी घटनाएं

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 29 जुलाई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 6 राज्यों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 29 July 2026

Breaking News Live Updates 29 July 2026: Midweek Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 29 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 29 July 2026

Aaj Ka Rashifal 29 July 2026: बुधवार का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

बुधवार, 29 जुलाई 2026
मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
अयोध्या

अयोध्या में 30 दिसंबर को प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन का ग्रैंड रिहर्सल

इंडिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद बढ़ी सरगर्मी, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्वी

ईडी कार्यालय

ईडी कार्यालय पहुंचे जादूगर पी.सी. सरकार जूनियर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।