LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब में पहली बार, साईबर क्राइम के वित्तीय धोखाधड़ी पीड़ितों के खातों में फ़्रीज़ मनी आई वापस

पंजाब में पहली बार, साईबर क्राइम के वित्तीय धोखाधड़ी पीड़ितों के खातों में फ़्रीज़ मनी आई वापस

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 19 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
bhagwant mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंजाब के लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए वचनबद्ध

  • साईबर क्राइम सैल पंजाब ने सितम्बर 2021 से साईबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त साईबर वित्तीय धोखाधड़ी की 28 हज़ार से अधिक शिकायतों के 15.5 करोड़ रुपए फ़्रीज़ किये : डी. जी. पी. गौरव यादव

  • -पीड़ितों के बैंक खातों में पैसा वापस करने सम्बन्धी और आवेदन प्रक्रिया अधीनः ए. डी. जी. पी. साईबर क्राइम वी. नीरजा

चंडीगढ़, 19 दिसंबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य के साईबर क्राइम वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों की शिकायतों के निपटारे के मद्देनज़र नवीन और पहला कदम उठाते हुए पंजाब पुलिस के साईबर क्राइम सैल द्वारा पंजाब राज्य कानूनी सेवाओं के तालमेल से सम्बन्धित बैंकों से पीड़ितों के खातों में 28.5 लाख रुपए की फ़्रीज़ की रकम सफलतापूर्वक वापस कर दी है। यह जानकारी पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ दी।

ज़िक्रयोग्य है कि साईबर क्राइम सैल, पंजाब द्वारा साल 2021 से साईबर हेल्पलाइन 1930 की सुविधा लागू की गई थी जिससे उन नागरिकों को वित्तीय नुकसान से बचाया जा सके, जो साईबर क्राइम वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हेल्पलाइन 1930 या सिटिजन फाइनेंशियल साईबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम ( सी. एफ. सी. एफ. आर. एम. एस.) पर तुरंत शिकायत दर्ज होने के उपरांत साईबर अपराध धोखाधड़ी पीड़ितों के पैसे मुलज़मों/ शक्की व्यक्तियों के खातों में फ़्रीज़ कर दिए जाते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

उन्होंने कहा, ’’अब तक, पंजाब में हेल्पलाइन 1930 पर वित्तीय धोखाधड़ी की 28642 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिस पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए साईबर सैल ने लगभग 15.5 करोड़ रुपए की रकम, को फ़्रीज़ ( डेबिट फ़्रीज़/ लियन फ़्रीज़) किया है, जोकि बैंकों में पड़ी है।

डी. जी. पी. ने कहा कि फ़्रीज़ की रकम की वापसी की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए, साईबर क्राइम सैल ने लोक अदालतों के द्वारा सी. आर. पी. सी. की धारा 457 के अंतर्गत पीड़ित खातों में रिफंड की सुविधा के लिए राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के साथ संपर्क किया है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( ए. डी. जी. पी.) साईबर क्राइम वी. नीरजा ने 5 दिसंबर 2023 को पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालीया के साथ मीटिंग करके पंजाब के सभी ज़िला कानूनी सेवा अथोरिटी को पैसे रिफंड करने सम्बन्धी अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे ज़रुरी निर्देश जारी करवाए।

इस सम्बन्धी और जानकारी सांझा करते हुए ए. डी. जी. पी. वी. नीरजा ने बताया कि पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर, लुधियाना कमिशनरेट पुलिस ने 9 दिसंबर, 2023 को लोक अदालत में चीफ़ जुडिशियल मैजिस्ट्रेट, लुधियाना की अदालत में रिफंड के लिए 1930 हेल्पलाइन पर रिपोर्ट की शिकायतों पर 36 मामलों के आवेदन जमा करवाये थे। जिनमें से 33 आवेदन पत्रों को अदालत ने स्वीकृत कर लिया और सम्बन्धित बैंकों से पीड़ितों के खातों में कुल 28.5 लाख रुपए की राशि जारी करने के हुक्म दिए।

उन्होंने कहा, “लुधियाना में लगभग 6 लाख और मोहाली से 11 मामलों सम्बन्धी 15 लाख की फ़्रीज़ की रकम की वापसी के लिए और आवेदन विचाराधीन हैं।’’ उन्होंने कहा इस प्रक्रिया से पंजाब में साईबर क्राइम वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार व्यक्तियों को पैसे वापस लेने में मदद मिलेगी।

ए. डी. जी. पी. ने कहा कि अन्य जिलों ने भी यह प्रक्रिया शुरू कर दी है और पायलट प्रोजैक्ट की तर्ज़ पर फ़्रीज़ हुई रकम को जारी करने के लिए कई आवेदन विचाराधीन हैं और जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।

ज़िक्रयोग्य है कि ‘‘राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 और रिपोर्टिंग प्लेटफार्म’’ साईबर वित्तीय धोखाधड़ी के शिकार नागरिकों को वित्तीय नुक्सान से बचाने के लिए गृह मंत्रालय का प्रोजैक्ट है। ‘हेल्पलाइन 1930’, 24×7 साईबर क्राइम फ्रॉड कॉल प्राप्त कर रही है और बैंकों द्वारा आगे अपेक्षित कार्यवाही के लिए नेशनल साईबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) को रिपोर्ट कर रही है।

पीड़ित जिनको अपना पैसा वापस मिला

  • फ्रॉड काल का शिकार हुए लुधियाना के ओमकार सिंह को अपने खाते में पड़ी 2 लाख रुपए की रकम वापस करने के लिए अदालत से हुक्म प्राप्त हुए।
  • लुधियाना के नवजोत सिंह, जिसने निवेश घोटाले में अपना पैसा गंवा दिया था, के बैंक खाते में 7.45 लाख रुपए वापस।
  • लुधियाना के राकेश कुमार, जिसने साईबर धोखेबाज़ के हाथों 27000 रुपए गंवाए, अदालत से उसके बैंक खाते में रकम वापस करने के आदेश मिले।
  • फ्रॉड कॉल का शिकार हुई लुधियाना की हरप्रीत कौर के बैंक खाते में 27000 रुपए वापस आए।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरिद्वार के हरिहर आश्रम में 24 दिसंबर को आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Next Post

ईडी ने बंगाल वन विभाग पर की छापेमारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

मांवां धीयां योजना

Maan Dian Yojana Success: “पैसा सीधा खाते में आया”, महिलाओं ने की तारीफ

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Campus

PU Campus Tragic Death: भारी बारिश में करंट लगने से PhD Scholar की मौत

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
हिसार में खनन कारोबारियों पर ईडी की रेड

ईडी ने बंगाल वन विभाग पर की छापेमारी

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर फिर लैंडस्लाइड, दो घंटे बाधित रहा यातायात

रेप

कर्नाटक में नाबालिग लड़कों ने 10 साल की लड़की से किया रेप, वीडियो बनाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।