सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 13 सांसदों के निलंबन को 13 दिसंबर की घटना से जोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण और…

13 सांसदों के निलंबन को 13 दिसंबर की घटना से जोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण और…

अनुचित बताते हुए बिरला ने लिखा पत्र

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 16 दिसम्बर 2023
A A
0
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (The News Air) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को पत्र लिखकर इस बात को दुर्भाग्यपूर्ण और सर्वथा अनुचित बताया है कि कुछ राजनीतिक दल 13 सांसदों के निलंबन को 13 दिसंबर की घटना से जोड़ रहे हैं।

बिरला ने अपने पत्र में कहा कि सांसदों के निलंबन और सदन में 13 दिसंबर को हुई घटना का परस्पर कोई संबंध नहीं है। सांसदों का निलंबन विशुद्ध रूप से संसद भवन में श्रेष्ठ संसदीय परम्पराओं के अनुपालन से जुड़ा है। नए संसद भवन में प्रवेश के समय हम सभी ने मिलकर तय किया था कि हम सदन में तख्तियां और प्लेकार्ड लेकर नहीं आएंगे, सदन के वेल में जाकर हंगामा नहीं करेंगे।

लोकसभा की सुरक्षा में 13 दिसंबर को हुई चूक और उसके बाद उठाए गए कदमों की जानकारी सांसदों को देते हुए बिरला ने अपने पत्र में बताया, “लोकसभा में 13 दिसंबर, 2023 को जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, वह निश्चित तौर पर हम सबके लिए गहरी चिंता का विषय है। इस घटना पर हमने सदन में भी सामूहिक रूप से चिंता व्यक्त की थी। उसी दिन मैंने इस विषय पर सभी दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया था कि किस प्रकार हम संसद की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर सकते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

AI Ki Sabse Badi Kamzori

AI Ki Sabse Badi Kamzori: डॉ. कुमार विश्वास बोले, AI माया है, इंसान का दिल नहीं बना सकती

सोमवार, 16 मार्च 2026
Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026

उस बैठक में आपके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सदन के भीतर हुई इस घटना की गहन जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। शीघ्र ही इस कमेटी की रिपोर्ट को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मैंने एक हाई पावर्ड कमेटी और बनाई है, जो संसद परिसर में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा करेगी। यह कमेटी, संसद की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एक ठोस कार्य योजना बनाएगी, ताकि फिर कभी कोई ऐसी किसी घटना को अंजाम ना दे सके।”

बिरला ने अतीत में हुई इस तरह की घटनाओं का जिक्र करते हुए आगे कहा, “आप सभी भलीभांति अवगत हैं कि हमारे सदन में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। सदन के अंदर आगंतुकों द्वारा पिस्टल लाने, नारेबाजी करने, दर्शक दीर्घा से कूद जाने और पर्चे फेंकने जैसी घटनाओं का साक्षी पूरा देश रहा है। देश ने ऐसी घटनाएं भी देखी हैं, जब कुछ माननीय सदस्य, सदन के अंदर मिर्च का स्प्रे लेकर आ गए थे।

ऐसी हर घटना के समय सदन ने एकजुटता का परिचय देते हुए एक स्वर में इनके विरोध में अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। आप सभी सदस्य भली-भांति परिचित हैं कि संसद परिसर की सुरक्षा, संसद के क्षेत्राधिकार में आती है। इसलिए सुरक्षा के विषय पर हमारी जो भी कार्य योजना बनेगी, वह आप सबके साथ विचार विमर्श करके, आपके सुझावों के आधार पर ही बनेगी और उसके बाद संसद सचिवालय द्वारा ही क्रियान्वित की जाएगी। पूर्व में भी तत्कालीन अध्यक्षों और सदन ने ही ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए उन पर आवश्यक कार्रवाई की है।”

विपक्षी दलों के रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने आगे कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल और कुछ सांसद सदन द्वारा लिए गये सांसदों के निलंबन के फैसले को संसद में हुई घटना से जोड़ रहे हैं। यह सर्वथा अनुचित है। सांसदों के निलंबन और सदन में 13 दिसंबर, 2023 को हुई घटना का परस्पर कोई संबंध नहीं है। सांसदों का निलंबन विशुद्ध रूप से संसद भवन में श्रेष्ठ संसदीय परम्पराओं के अनुपालन से जुड़ा है। नए संसद भवन में प्रवेश के समय हम सभी ने मिलकर तय किया था कि हम सदन में तख्तियां और प्लेकार्ड लेकर नहीं आएंगे, सदन के वेल में जाकर हंगामा नहीं करेंगे।

हम ये भी जानते हैं कि सदन की कार्यवाही के दौरान होने वाले अनुचित हंगामे और इस तरह के आचरण से पूरे देश की जनता को नाराजगी रहती है। इसलिए हम इस बात पर भी एकमत थे कि नए संसद भवन में हम संसदीय मर्यादा और शालीनता के उच्चतम मानदंडों को स्थापित करेंगे। इसी संदर्भ में सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा की सुरक्षा के लिए सदन को सासंदों के निलंबन का कठोर निर्णय लेना पड़ा है। इस निर्णय का मुझे भी दुख है। लेकिन, आप सभी से मेरी अपेक्षा भी है कि भविष्य में सभी सदस्य सदन की गरिमा को सर्वोपरि रखेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष के रूप में मेरा सदैव यही प्रयास रहा है कि सदन के अंदर सार्थक चर्चा हो, जिसमें सभी सदस्यों का सकारात्मक और रचनात्मक योगदान हो। हमारे सामूहिक प्रयासों से ही सदन ने कार्य उत्पादकता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मेरा विश्वास है कि हमारे सामूहिक प्रयासों से भविष्य में भी यह सदन लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में तथा व्यापक सामाजिक सरोकारों को पूरा करने में समर्थ होगा। मेरा आप सभी सदस्यों से अनुरोध है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते राष्ट्र के प्रति हमारे जो कर्तव्य हैं, उनका हम निष्ठापूर्वक अनुपालन करें। मेरा विश्वास है कि मुझे आप सभी सम्मानित साथियों का पूर्ण सहयोग एवं समर्थन निरंतर प्राप्त होता रहेगा।”

Previous Post

Top Headline: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Next Post

शैम्पू, मेकअप में पाए जाने वाले केमिकल्स गर्भवती होने की संभावना को कम कर सकते हैं : अध्ययन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

AI Ki Sabse Badi Kamzori

AI Ki Sabse Badi Kamzori: डॉ. कुमार विश्वास बोले, AI माया है, इंसान का दिल नहीं बना सकती

सोमवार, 16 मार्च 2026
Bhagwan Shiv Ki Puja

Bhagwan Shiv Ki Puja: मान-सम्मान, संतान सुख और सुखी वैवाहिक जीवन का अमोघ उपाय

सोमवार, 16 मार्च 2026
Food Waste Vastu Dosh

Food Waste Vastu Dosh: घर में अन्न बर्बाद करने से लगती हैं 3 गंभीर बीमारियां, बढ़ता है दुर्भाग्य

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sarkari Naukri Ke Upay

Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी पाने के ये अचूक उपाय बदल देंगे किस्मत

सोमवार, 16 मार्च 2026
March 2026 Financial Horoscope

March 2026 Financial Horoscope: मार्च में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस, किसे लेना पड़ेगा उधार?

सोमवार, 16 मार्च 2026
Satyanarayan Katha Benefits

Satyanarayan Katha Benefits: सत्यनारायण कथा कराने से मिलता है हजार साल के यज्ञ जैसा फल

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
शैम्पू, मेकअप

शैम्पू, मेकअप में पाए जाने वाले केमिकल्स गर्भवती होने की संभावना को कम कर सकते हैं : अध्ययन

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र

फोन से लेकर चिप्स तक, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र तेज हवाओं से उत्साहित

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।