LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला, सीएजी करेगा दिल्ली जल बोर्ड का…

सीएम केजरीवाल का बड़ा फैसला, सीएजी करेगा दिल्ली जल बोर्ड का…

15 साल का ऑडिट, होगा दूध का दूध-पानी का पानी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
जलसंकट
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– हमने दिल्ली जल बोर्ड का 15 साल का ऑडिट करने का ऑर्डर दिया है, ऑडिट के बाद विपक्ष के आरोप ग़लत साबित होंगे- अरविंद केजरीवाल

– अगर अफ़सरशाही चुनी हुई सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं होगी तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा- अरविंद केजरीवाल

– डीजेबी को फंड नहीं जारी किए जा रहे हैं, उसकी वजह से दिल्ली में पानी और सीवर की समस्या पैदा होने जा रही है- अरविंद केजरीवाल

– सीएम अरविन्द केजरीवाल ने पारदर्शिता और सभी तथ्यों को सामने लाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड का सीएजी से स्पेशल ऑडिट का आर्डर किया है- आतिशी

– 2008 से अबतक डीजेबी का सीएजी स्पेशल ऑडिट करेगा, जो दिल्ली जल बोर्ड एक्ट और सीएजी के एक्ट के तहत होगा- आतिशी

– हम सीएजी के साथ बैठकर ऑडिट की सारी प्रक्रिया तय करेंगे और आग्रह करेंगे कि जल्द से जल्द ऑडिट पूरा करें- जल मंत्री आतिशी

– अगर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार या कोई भी अनियमितता किसी ने की है तो उस पर दिल्ली सरकार सख्त से सख्त कारवाई करेगी- आतिशी

– अगर ऑडिट में कोई भ्रष्टाचार साबित नहीं होता है तो विपक्ष के आरोपों की सच्चाई भी दिल्ली की जनता के सामने आ जाएगी- आतिशी

– केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति है, अगर विपक्ष के आरोप निराधार हैं तो भी पारदर्शिता लाने के लिए हम ये ऑडिट करवा रहे हैं – आतिशी

नई दिल्ली, 06 दिसंबर (The News Air) सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली जल बोर्ड का सीएजी से स्पेशल ऑडिट कराने का आदेश दिया है। सीएजी दिल्ली जल बोर्ड के पिछले 15 साल के कामकाज का ऑडिट करेगा। इसका उद्देश्य डीजेबी में पारदर्शिता लाना है। साथ ही, विपक्ष की ओर से डीजेबी पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई भी दिल्ली की जनता के सामने आ जाएगी। इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने डीजेबी का 15 साल का ऑडिट करने का ऑर्डर दिया है। सीएजी के ऑडिट करने के बाद इनके आरोप ग़लत साबित होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर अफ़सरशाही चुनी हुई सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं होगी तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा। डीजेबी को फंड नहीं जारी किए जा रहे हैं, उसकी वजह से दिल्ली में पानी और सीवर की समस्या पैदा होने की संभावना बढ़ गई है।

दिल्ली जल बोर्ड का सीएजी से ऑडिट कराने को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली जल बोर्ड में पिछले पंद्रह सालों का ऑडिट कराने का ऑडर दिया है। देश की सबसे बड़ी संस्था सीएजी से यह ऑडिट कराया जाएगा, जिसके बाद सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अगर किसी अधिकारी ने गड़बड़ की है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। लेकिन अगर गड़बड़ नहीं की है तो ये लोग जो रोज उलटे-सीधे आरोप लगाते रहते हैं, उसकी सच्चाई सामने आ जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी का फंड रोक जाने पर कहा कि अफसरशाही अगर चुनी हुई सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं होगी तो सरकार चलाना नामुमकिन हो जाएगा। इस समय दिल्ली जल बोर्ड को फंड रिलीज नहीं किए जा रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली में पानी और सीवर की भारी समस्या पैदा होने जा रही है। अभी जलमंत्री आतिशी कई जगहों पर जाकर स्थिति का मुआयना कर रही हैं। कई जगहों पर अब सीवर ओवर फ्लो होने लग गए हैं। मेंटीनेंस की भी समस्या आ रही है जिसे हमें ठीक करना होगा। दिल्ली जल बोर्ड को ग्रांट इन एड की दूसरी इन्सटॉलमेंट रिलीज नहीं की जा रही है, जिसके चलते यह सारी समस्याएं पैदा हो रही हैं।

उधर, दिल्ली की जल मंत्री एवं दिल्ली जल बोर्ड की चेयरमैन आतिशी ने इस संबंध में दिल्ली सचिवालय में प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है। दिल्ली सरकार ने पिछले 8 साल में न एक पैसे का भ्रष्टाचार किया है और न एक पैसे का भ्रष्टाचार किया है| ऐसे में अब जब पब्लिक डोमेन में जल बोर्ड को लेकर बार-बार विपक्ष द्वारा सवाल उठाये जा रहे है ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने और सारे तथ्यों को सामने लाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड का सीएजी द्वारा 15 सालों का स्पेशल ऑडिट आर्डर किया है|

उन्होंने कहा कि इसके तहत 2008 से अबतक दिल्ली जल बोर्ड का सीएजी द्वारा स्पेशल ऑडिट करवाया जायेगा, ये स्पेशल ऑडिट दिल्ली जल बोर्ड एक्ट और सीएजी के एक्ट के तहत करवाया जायेगा| हम सीएजी के साथ बैठकर ऑडिट की सारी प्रक्रिया तय करेंगे और सीएजी से आग्रह करेंगे की जल्द से जल्द ये स्पेशल ऑडिट करें| अगर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार या कोई भी अनियमितता किसी व्यक्ति के द्वारा की गई है तो उनपर दिल्ली सरकार द्वारा सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी|

जल मंत्री आतिशी ने कहा कि, पिछले कुछ हफ़्तों से विपक्ष की कुछ पार्टियाँ बार-बार ये मुद्दा उठा रही है कि, दिल्ली जल बोर्ड में वित्तीय अनियमितता हुई है, भ्रष्टाचार हुआ है| आज मैं मीडिया के माध्यम से सारी विपक्षी पार्टियों को और दिल्ली के लोगों को ये याद दिलाना चाहती हूँ कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन से जन्मी पार्टी है| आम आदमी पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जिसकी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति है| हम वो पार्टी है जिसने दिल्ली की सरकार में, पंजाब की सरकार में ये पाया कि हमारे सिटिंग मंत्री कोई भ्रष्टाचार कर रहे है तो बिना किसी जाँच के, बिना एफआईआर के, प्रथम दृष्टया सबूतों के आधार पर उन्हें हटा दिया था| आम आदमी पार्टी ने न कभी भ्रष्टाचार किया था, न करेगी|

उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार ने पिछले 8 साल में न एक पैसे का भ्रष्टाचार किया है और न एक पैसे का भ्रष्टाचार किया है| लेकिन अब जब पब्लिक डोमेन में जल बोर्ड को लेकर बार-बार विपक्ष द्वारा सवाल उठाये जा रहे है ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने और सारे तथ्यों को सामने लाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड का सीएजी द्वारा 15 सालों का स्पेशल ऑडिट आर्डर किया है|

यह भी पढे़ं 👇

Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Student Visa

Australia Student Visa में बड़ा बदलाव: 5 देशों को English Test छूट, भारत बाहर

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 14

Breaking News Live Updates 14 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
School Van Accident

मानसा में School Van Accident: दर्जनों बच्चे घायल, PRTC बस की टक्कर

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

जल मंत्री आतिशी ने कहा कि, कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ने ये फैसला लिया है की 2008 से अबतक दिल्ली जल बोर्ड का सीएजी द्वारा स्पेशल ऑडिट करवाया जायेगा| ये स्पेशल ऑडिट दिल्ली जल बोर्ड एक्ट और सीएजी के एक्ट के तहत करवाया जायेगा|

उन्होंने कहा कि, इस बाबत हम सीएजी के साथ बैठकर इसके सारे नियम तय करेंगे और हम सीएजी से आग्रह करेंगे की जल्द से जल्द इस ऑडिट को करें| अगर किसी प्रकार का भ्रष्टाचार या कोई भी अनियमितता किसी व्यक्ति के द्वारा की गई है तो उनपर दिल्ली सरकार द्वारा सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी| और अगर कोई भ्रष्टाचार साबित नहीं होता है तो ये भी जबाव दिल्ली की जनता के सामने आ जायेगा|

अंत में जल मंत्री आतिशी ने कहा कि ये सीएजी ऑडिट का आर्डर इसलिए किया गया है क्योंकि अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस था, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस रहेगा| कोई भी आरोप कितना भी निराधार हो लेकिन पारदर्शिता लाने के लिए हम ये सीएजी ऑडिट करवा रहे है|

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के सरकारी स्कूलों कीं आठ छात्राएं जाएंगी जापान दौरे पर: हरजोत सिंह बैंस

Next Post

राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख स्कीमों का लाभ हरेक…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Student Visa

Australia Student Visa में बड़ा बदलाव: 5 देशों को English Test छूट, भारत बाहर

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 14

Breaking News Live Updates 14 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
School Van Accident

मानसा में School Van Accident: दर्जनों बच्चे घायल, PRTC बस की टक्कर

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
September 12 Historical Events in Hindi

12 सितंबर का इतिहास: पहली पनडुब्बी से Johnny Cash तक की यादगार घटनाएं!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: छत्तीसगढ़-ओडिशा में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!

शनिवार, 12 सितम्बर 2026
Next Post
मुख्यमंत्री

राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख स्कीमों का लाभ हरेक...

फरिश्ते स्कीम

पंजाब सरकार फरिश्ते स्कीम शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार

ग़ैर-कानूनी माइनिंग

जौड़ामाजरा द्वारा सस्ती रेत-बजरी मुहैया कराने, ग़ैर-कानूनी माइनिंग...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।