LIVE | ...
सोमवार, 22 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - रिकॉर्ड 70 चुनावों के साथ, 2024 एक नई विश्व व्यवस्था को देगा आकार

रिकॉर्ड 70 चुनावों के साथ, 2024 एक नई विश्व व्यवस्था को देगा आकार

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 2 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
विश्व व्यवस्था
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (The News Air) जैसे-जैसे 2023 खत्‍म हो रहा है, दुनिया आगामी वर्ष में विभिन्न देशों में होने वाले चुनावों की मेजबानी के लिए तैयार हो रही है। 2024 में 40 देशों में 70 चुनाव होंगे। आने वाले दशक का अनुमान लगाने के लिए दुनिया इन चुनावों के वैश्विक प्रभाव को जानने का प्रयास कर रही है।

यह इतिहास का सबसे बड़ा चुनावी वर्ष होगा। दुनिया की करीब आधी आबादी 2024 की चुनावी घटनाओं से प्रभावित होगी। यह इंगित करता है कि कुछ नीतिगत बदलावों की उम्मीद की जा सकती है, साथ ही इसका असर राष्ट्रों के बीच भू-राजनीतिक गतिशीलता पर भी पड़ेगा, जो विश्व व्यवस्था को आकार देगा।

चुनाव में जाने वाले देशों में 15 अफ्रीकी, 9 अमेरिकी, 11 एशियाई, 22 यूरोपीय और ओसेनिया के 4 देश होंगे। इसके अलावा, यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव भी होंगे।

चार प्रमुख चुनावों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव पर सबसे अधिक उत्सुकता से नजर रखी जाएगी। ये दुनियां की चार सबसे बड़ी राजनीतिक संस्थाएं हैं, इनमें लगभग 2.3 बिलियन लोग रहते हैं और इनकी जीडीपी लगभग 42 ट्रिलियन डॉलर है।

रूस 2030 तक शासन करने वाले शासक का चयन करने के लिए मार्च में राष्ट्रपति चुनाव कराएगा। अप्रैल और मई के बीच, भारत में 2029 तक देश का नेतृत्व करने वाली सरकार के लिए आम चुनाव होंगे। जून और जुलाई में, यूरोपीय संघ गुट-बैठक आयोजित करेगा। यहां नए यूरोपीय आयोग के लिए चुनाव होगा। अमेरिका में नवंबर में द्विवार्षिक विधायी चुनाव और राष्ट्रपति चुनाव भी होंगे।

इसके अतिरिक्त, जनवरी 2024 में होने वाले ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव पर भी चीन-तााइवान के तनावपूर्ण संबंधों के मद्देनजर उत्सुकता से नजर रखी जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

FSSAI Action on Food Brands

FSSAI Action on Food Brands: No Added Sugar और 100% Natural दावों पर 12 कंपनियों को नोटिस

सोमवार, 22 जून 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment Update: नहीं आए 2000 रुपये? जानें क्यों रुकी किस्त

सोमवार, 22 जून 2026
Bihar Land Registration New Rule

Bihar Land Registration New Rule: जमीन रजिस्ट्री महंगी हुई, 15 जुलाई से पूरी तरह पेपरलेस

सोमवार, 22 जून 2026
Qatar Gas Plant Blast

Qatar Gas Plant Blast: कतर में भीषण धमाका, 54 घायल, 18 लापता, तेल बाजार में उथल-पुथल

सोमवार, 22 जून 2026

यहां यदि विपक्ष जीतता है, तो ताइवान और चीन के बीच अल्पावधि में तनाव कम हो सकता है। ताइवान जलडमरूमध्य में आर्थिक एकीकरण एक संभावना है। हालांकि, ताइवान के भविष्य के बारे में दीर्घकालिक चिंता अनसुलझी रहेगी।

यूरोप में, संसदीय चुनाव के बाद नए यूरोपीय संघ आयोग के चुनाव के अलावा, पूर्व सदस्य ब्रिटेन में भी चुनाव होंगे, जहां संकेत हैं कि 14 साल तक सरकार का नेतृत्व करने के बाद कंजर्वेटिवों के सत्ता खोने की आशंका है। यह उम्मीद की जाती है कि एक देश में चुनावी गतिशीलता का असर अन्य देशों पर भी पड़ेगा, इसके परिणामस्वरूप आर्थिक कठिनाइयां पैदा होंगी।

इसके अलावा, जलवायु, तकनीकी विनियमन और ऊर्जा जैसे मुद्दों के बावजूद, संरक्षणवाद संभवतः जारी रहेगा। यूरोपीय संघ का बजट दबाव में होगा और कृषि, संरचनात्मक निधि व रक्षा पर खर्च नीतियों को प्रभावित करेगा। इसके अलावा यूक्रेन एक मुद्दा बना रहेगा।

भारत और दुनिया उत्सुकता से लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रही है, जब लगभग एक अरब भारतीय अपना वोट डालेंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लगातार तीसरे कार्यकाल में सत्ता में वापसी करना चाहती है।

उम्मीद है कि अगली मोदी सरकार अपने व्यापार-अनुकूल सुधारों को जारी रखेगी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कुछ मुद्दों पर तटस्थ रहते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रभाव डालेेेगी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी की छवि, उनकी बीजेपी के हिंदू राष्ट्रवाद से प्रभावित हो सकती है।

अमेरिकी चुनाव पर पश्चिमी एकता पर प्रभाव और मध्य पूर्व तथा रूस पर उनकी नीति को लेकर नजर रखी जा रही है।

रूस में, राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के रूप में 23 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने पांचवें कार्यकाल के लिए इच्छुक हो सकते हैं। वहां मार्च में चुनाव होगा। इसी समय यूक्रेन में भी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।

रूसी चुनावों में कोई आश्चर्य नहीं हो सकता है, क्योंकि पुतिन के लिए कोई भी विश्वसनीय विकल्प काफी हद तक अनुपस्थित है, लेकिन विरोध प्रदर्शन सहित चुनावी गतिशीलता, संघर्ष और प्रतिबंधों के बीच लोगों के मूड का संकेत मिलेगा।

लोकतंत्र की भावना का जश्न मनाते हुए, मेक्सिको को जून के चुनावों में अपनी पहली महिला राष्ट्रपति मिल सकती है, जो मेक्सिको के पुरुष-प्रधान राजनीतिक परिदृश्य में इतिहास रचेगी। मेक्सिको सिटी की पूर्व मेयर क्लाउडिया शीनबाम निवर्तमान राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर की मोरेना पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रही हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विश्व चैंपियन स्पेन की अप्रत्याशित हार लेकिन वह ओलंपिक स्थान के करीब पहुंचा

Next Post

स्थिति की परवाह किए बिना सभी ने अपना खेल खेला: सूर्यकुमार यादव

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

FSSAI Action on Food Brands

FSSAI Action on Food Brands: No Added Sugar और 100% Natural दावों पर 12 कंपनियों को नोटिस

सोमवार, 22 जून 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment Update: नहीं आए 2000 रुपये? जानें क्यों रुकी किस्त

सोमवार, 22 जून 2026
Bihar Land Registration New Rule

Bihar Land Registration New Rule: जमीन रजिस्ट्री महंगी हुई, 15 जुलाई से पूरी तरह पेपरलेस

सोमवार, 22 जून 2026
Qatar Gas Plant Blast

Qatar Gas Plant Blast: कतर में भीषण धमाका, 54 घायल, 18 लापता, तेल बाजार में उथल-पुथल

सोमवार, 22 जून 2026
cm-vijay-birthday-pm-modi-wishes

CM Vijay : पीएम मोदी ने भेजा खास संदेश, फिल्मी स्टार से CM तक का सफर

सोमवार, 22 जून 2026
Cockroach Janta Party Protest

Cockroach Janta Party Protest: किसानों को अभिजीत का बुलावा, सरकार की बढ़ेगी मुसीबत?

सोमवार, 22 जून 2026
Next Post
सूर्यकुमार यादव

स्थिति की परवाह किए बिना सभी ने अपना खेल खेला: सूर्यकुमार यादव

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बनीं हेयर स्टाइलिस्ट, दोस्त स्नेहा के बनाए बाल

किशोरों

किशोरों के माता-पिता स्कूलों की शिकायतों को नज़रअंदाज़ न करें : एक्सपर्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।