रविवार, 10 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी ‘‘आप’’ सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी ‘‘आप’’ सरकार ने शुरू की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना

दिल्ली सीएम केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने श्रद्धालुओं को किया रवाना

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 27 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय
A A
0
तीर्थयात्रा योजना
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– पंजाब से श्री हजूर साहिब की छह दिन की यात्रा पर श्रद्धालुओं का पहला जत्थ रवाना हुआ

– दिल्ली की तरह पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार तीर्थयात्रियों के जाने-आने, रहने-खाने समेत अन्य सभी खर्च वहन करेगी- अरविंद केजरीवाल

– आपने एक ईमानदार सरकार बनाई है, तभी इतने काम हो रहे हैं और भगवंत मान आपका बेटा बनकर आपको तीर्थयात्रा करवा रहे हैं- अरविंद केजरवाल

– आजादी के बाद देश में पहली बार दिल्ली में और अब पंजाब में मुफ्त तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत हुई- अरविंद केजरीवाल

– पंजाब में अब तक आई सभी सरकारें अपना घर भरने में लगी हुई थीं, जनता का पैसा इनकी लूट में चला जाता था- अरविंद केजरीवाल

– पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार आपका एक-एक पैसा आपकी बिजली, दवाई, शिक्षा और तीर्थयात्रा जैसे जनहित के कार्यों पर खर्च कर रही है- अरविंद केजरीवाल

– हम लोग सत्ता भोगने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं, जब तक सत्ता में रहेंगे, एक-एक पैसा जनता की तरक्की पर इस्तेमाल करेंगे- अरविंद केजरीवाल

– इतनी बड़ी-बड़ी पार्टियों को हमने नहीं, जनता के आशीर्वाद ने हराया, जनता का आशीर्वाद इनके अरबों रुपए से ज्यादा कीमती है- अरविंद केजरीवाल

श्री गुरु नानक जी महाराज का सबसे बड़ा संदेश था कि दीन-दुखियों की सेवा करनी है और उनके काम आना है, दिल्ली-पंजाब की सरकार गुरु जी के इसी संदेश पर चल रही हैं- अरविंद केजरीवाल

– मुझे अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ करने का मौका मिला है, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है- भगवंत मान

– अगले कुछ दिनों में तीन-तीन ट्रेनें वृंदावन और वाराणसी, एक ट्रेन मलेरकोटला से अजमेर सरीफ और पटना साहिब के लिए भी जाएंगी- भगवंत मान

– एसी बसों से भी श्री दमदमा साहिब, अकाल तख्त, फतेहगढ़, पटियाला, वैष्णो देवी, नैना देवी, माता ज्वाला जी समेत अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी- भगवंत मान

नई दिल्ली/पंजाब, 27 नवंबर (The News Air) दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत कर दी है। सोमवार को संगरूर के धूरी में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब से श्री हजूर साहिब की छह दिन की यात्रा पर श्रद्धालुओं का पहला जत्थ रवाना हुआ। इस शुभ मौके पर पंजाब की जनता की खुशी में मैं भी शामिल हुआ। पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार तीर्थयात्रियों के जाने-आने, रहने-खाने समेत अन्य सभी खर्च वहन करेगी। उन्होंने पंजाब की जनता से कहा कि आपने एक ईमानदार सरकार बनाई है, तभी यहां इतने काम हो पा रहे हैं और सीएम भगवंत मान आपका बेटा बनकर आपको तीर्थयात्रा करवा रहे हैं। आजादी के 75 साल हो चुके हैं, लेकिन आजतक ऐसी कोई सरकार नहीं आई, जिसने मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई हो। ये सरकारें सिर्फ अपना घर भरने में लगी हुई थीं, लेकिन अब ‘‘आप’’ की सरकार एक-एक पैसा आपकी बिजली, दवाई, शिक्षा और तीर्थयात्रा जैसे जनहित के कार्यों पर खर्च कर रही है।

श्री गुरु नानक जी महाराज का सबसे बड़ा संदेश था कि दीन-दुखियों की सेवा करनी है और उनके काम आना है, दिल्ली-पंजाब की सरकार गुरु जी के इसी संदेश पर चल रही हैं- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है। आज श्री गुरु नानक जी महाराज का प्रकाश पर्व है। दिल्ली और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकारें श्री गुरु नानक जी महाराज की वाणी और संदेश के अनुसार चल रही हैं। श्री गुरुजी महाराज का सबसे बड़ा संदेश था कि हमें दीन-दुखियों की सेवा करनी है और उनके काम आना है। श्री गुरुजी महाराज के इसी संदेश को लेकर हम लोग अपनी सरकारें चला रहे हैं। इस पवित्र दिन के अवसर पर पंजाब के अंदर बहुत ही शानदार मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत की जा रही है। इस योजना के तहत बुजुर्ग लोगों को अलग-अलग तीर्थ स्थानों की तीर्थयात्रा कराई जाएगी। उनके आने-जाने, रहने-खाने का सारा खर्च पंजाब सरकार देगी। हर सप्ताह कई ट्रेनें जाएंगी। पंजाब से तीर्थयात्री ट्रेनें श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन, अजमेर सरीफ जाएंगी। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों को लेकर एसी बसें भी जाएंगी। ये बसे श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, श्री दमदमा साहिब, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला जी, माता चिंतपूर्णी, माता नैना देवी, खाटू श्याम जी, सालसर बालाजी धाम जाएंगी।

देश में आजतक किसी भी सरकार ने लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा नहीं करवाई – अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। इन 75 सालों में आज तक एक भी सरकार ऐसी नहीं आई, जिसने लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई हो। आजादी के बाद भारत में सबसे पहले कुछ साल पहले दिल्ली के अंदर इस योजना की शुरूआत की गई। अभी तक दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार 80 हजार से अधिक लोगों को तीर्थयात्रा करा चुकी है। मुझे बेहद खुश हो रही है कि आज इस पवित्र स्कीम की शुरूआत पंजाब में भी की जा रही है। आज यह तीर्थयात्रा श्री अमृतसर साहिब से शुरू होकर श्री हजूर साबित तक जाएगी। अमृतसर से करीब 300, जालंधर से 200 और धूरी से करीब 500 यात्री इस ट्रेन से यात्रा करेंगे।

हमारा सपना है कि हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को जरूर तीर्थ यात्रा करा कर लाएं- अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि पंजाब से करीब एक हजार तीर्थयात्री ट्रेन से श्री हजूर साहिब जा रहे हैं और इन एक हजार यात्रियों को विदा करने के लिए आज करीब एक लाख लोग इकट्ठा हुए हैं। जो पुण्य तीर्थ यात्रा पर जाने का होता है, वही पुण्य तीर्थ यात्रियों को विदा करने का भी होता है। आज तीर्थयात्रियों को विदा करने के लिए मैं खुद भी दिल्ली से आया हूं। आने वाले दिनों में पंजाब के सभी बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा कर लाएंगे। हमारा सपना है कि हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को जरूर तीर्थ यात्रा करा कर लाएं।

दिल्ली में जब भी कोई ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर जाती है तो मैं उनको विदा करने जाता हूं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीर्थ यात्रा पर तो कोई भी जा सकता है, लेकिन बहुत से लोग गरीबी की वजह से नहीं जा पाते हैं। बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनके पास तीर्थयात्रा पर जाने के लिए पैसे नहीं होते हैं। परसो दिल्ली से भी एक ट्रेन तीर्थयात्रियों को लेकर द्वारकाधीश के लिए गई है। जब भी दिल्ली से कोई ट्रेन जाती है तो उनको मैं विदा करने के लिए जाता हूं। दिल्ली में लगभग 80 फीसद तीर्थ यात्री महिलाएं होती हैं। क्योंकि आदमी तो अपने काम के सिलसिले में घूम आते हैं, लेकिन महिलाओं की पूरी जिंदगी अपने परिवार को पालने में चली जाती है। महिलाओं को घुमाने के लिए कोई नहीं लेकर जाता है। जब से दिल्ली में तीर्थयात्रा शुरू हुई है, तब से महिलाएं तीर्थयात्रा के जरिए भगवान के दर्शन कर आती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चों को अपने बुजुर्ग मां-बाप को कहीं घूमाने के लिए समय नहीं होता है। ये लोग भी इस तीर्थयात्रा के जरिए चले जाते हैं। पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान आपका बेटा है। जो आपका बेटा बनकर जगह-जगह आपको तीर्थयात्रा करवा रहा है। उपर वाले की कृपा है कि आप लोगों ने एक ईमानदार सरकार बनाई जो आप लोगों के लिए इतने काम कर रही है।

अभी तक जहां आम आदमी क्लीनिक नहीं खुला है, वहां बहुत जल्द खोला जाएगा- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक पंजाब के अंदर जितनी भी सरकारें आईं, वो अपना घर भरने में लगी हुई थीं। ऐसा नहीं है कि उनके पास पैसा नहीं था और ऐसा भी नहीं है कि हमारे पास ज्यादा पैसा है, लेकिन जो पैसा आज बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा में खर्च हो रहा है, ये सारा पैसा पहले लूट में चला जाता था। वो अपना घर भरने में ये सारा पैसा खर्च करते थे। अब पंजाब और दिल्ली के अंदर ईमानदार सरकार है। यह ईमानदार सरकारें एक-एक पैसा आपकी बिजली, दवाई, शिक्षा, तीर्थ यात्रा पर खर्च कर रही है। गुरुजी महाराज ने संदेश दिया था कि हमें दीन-दुखियों की सेवा करनी चाहिए। आज पूरे पंजाब के अंदर जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक खोले जाए रहे हैं। अगर आपके गांव के आम आदमी क्लीनिक अभी तक नहीं खुला है तो मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि बहुत जल्द ही आपके गांव और पड़ोस के अंदर क्लीनिक खुल जाएगा। आपके घर में अगर कोई बीमार होता है तो हमें तकलीफ होती है। हम नहीं चाहते हैं कि आपके घर में कोई बीमार व्यक्ति बिना इलाज के रहे। पूरे पंजाब के अंदर कोने-कोने में हम आम आदमी क्लीनिक खोल रहे हैं, जहां पर सभी का पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा। इसी तरह सभी सरकारी अस्पतालों को भी ठीक किया जा रहा है और वहां पर भी सारा इलाज मुफ्त किया जाएगा।

पंजाब के अंदर सभी सरकारी स्कूलों में कुछ न कुछ काम चल रहा है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब के अंदर करीब 20 हजार सरकारी स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों के अंदर कुछ न कुछ काम चल रहा है। कहीं टायलेट ठीक किए जा रहे हैं, कहीं पानी का इंतजाम किया जा रहा है, कहीं सिक्युरिटी का इंतजाम किया जा रहा है। कहीं क्लासरूम बनाए जा रहे हैं। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना पुण्य का काम है। गरीब के घर में अगर कोई बीमार हो तो उसका इलाज कराना पुण्य का काम है। गरीब लोगों को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाना पुण्य का काम है। यही श्री गुरु महाराज जी की वाणी और संदेश था। हम लोग श्री गुरु महाराज जी के बताए संदेश पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने जनता के आशीर्वाद से इतनी बड़ी-बड़ी पार्टियों को हराया- अरविंद केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग सत्ता भोगने के लिए नहीं आए हैं। आप लोगों ने हमें एक मौका दिया है। जितने दिन भी हम लोग सत्ता में हैं, हमारी कोशिश है कि एक-एक पैसा आपकी तरक्की, आपके परिवार और बच्चों के लिए इस्तेमाल हो। हमारी कोशिश है कि जब तक हम लोग सरकार में हैं, हमारा एक-एक मिनट आप लोगों की तरक्की में इस्तेमाल हो। कई लोग मेरे से पूछते हैं कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में इतनी बड़ी-बड़ी पार्टियों को हरा दिया। कैसे हरा दिया है, आम आदमी पार्टी के पास तो पैसा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी गरीब पार्टी है, लेकिन हम ईमानदार लोग है। हम लोगों ने जनता के आशीर्वाद से इतनी बड़ी-बड़ी पार्टियों को हराया। आज जितने लोग तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं, वो अपने परिवार के साथ-साथ पंजाब की तरक्की और हमारे लिए भी आशीर्वाद मांगेंगे। जनता के आशीर्वाद में बहुत बड़ी ताकत है। हम लोग लाखों करोड़ों लोगों का फ्री में इलाज कराते हैं, वो सभी लोग हमें आशीर्वाद देकर जाते हैं। जिन बच्चों को स्कूलों अच्छी शिक्षा दे रहे हैं, उनके मां-बाप हमें आशीर्वाद देते हैं। जनता का यह आशीर्वाद इन बड़ी- बड़ी पार्टियों के अरबों रुपए से ज्यादा कीमती है। इतनी बड़ी-बड़ी पार्टियों हमने नहीं, बल्कि जनता के आशीर्वाद ने हराया।

हमने पूरी कोशिश की है कि कोई कमी न रह जाए, फिर भी कमी रह गई हो तो उसके लिए माफी मांगता हूं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पूरी यात्रा छह दिन की है। वहां पर करीब तीन दिन रहेंगे और पांच गुरुद्वारा देखने का अवसर मिलेगा। सबसे ज्यादा आनंद आपको ट्रेन में जाने का होगा। रास्ते में भजन कीर्तन करते हुए जाएंगे, जो आपको पूरी जिंदगी याद रहेगा। ठंड का समय है। इसलिए सभी लोग अपना ख्याल रखना। रास्ते में डॉक्टर का भी इंतजाम किया गया है। यह पहली ट्रेन जा रही है, फिर भी आपका पूरा ख्याल रखने का इंतजाम किया गया है। अगर कोई कमी रह जाए तो उसके लिए मैं पहले ही आप सभी माफी मांगता हूं। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है कि कोई कमी न रह जाए। अगर कोई कमी मिले तो वापस आकर हमें बताना, अगली यात्रा में उन सारी कमियों को पूरा करेंगे। मेरा अनुरोध है कि आप सभी अपने परिवार के साथ-साथ भारत की तरक्की की भी अरदास करना। साथ ही पूरे पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए अरदास करना।

इस योजना के तहत अभी 13 ट्रेनें जाएंगी, जिसमें से पहली ट्रेन से 1040 लोग यात्रा करने जा रहे हैं- भगवंत मान

इस अवसर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज हम सभी लोग श्री गुरु नानक जी के जन्मोत्सव पर प्रकाश पर्व मना रहे हैं। धरती पर बढ़ते हुए जुर्म के बीच उन्होंने लोगों को सुख और शांति का संदेश दिया। आज के दिन लोग कोई न कोई नए काम की शुरूआत करते है। ‘‘आप’’ की सरकार भी इस बड़े दिन पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरु कर रही है। इस यात्रा की पहली गाड़ी श्री अकाल तख्त से तख्त श्री हजूर साहिब, नान्देड तक जाएगी। बहुत सारे बुजुर्ग पहले भी गए होंगे। इसके बावजूद ऐसे कई बुजुर्ग हैं जो आर्थिक या संसाधन की कमी के चलते नहीं जा पाते हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि परमात्मा ने हमें यह सेवा करने का मौंका दिया है। इस योजना के तहत अभी 13 ट्रेनें जाएगी। इसमें से आज पहली ट्रेन से करीब 1040 लोग यात्रा करने जा रहे हैं। ये ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशंड हैं। यात्रियों के खाने-पीने और डॉक्टर समेत सारी सुविधाएं हैं। मेरे लिए खुशी की बात है कि मुझे अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ करने का मौका मिला है। आपके लिए मैं कोई बड़ा आदमी या पराया नहीं हूं, बल्कि मैं आपके परिवार का हिस्सा हूं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शुरु की थी। वहां से वाराणसी और वृंदावन जैसे तीर्थस्थलों के लिए काफी ट्रेनें भेजी जाती हैं। आज नान्देड में श्री हजूर साहिब के लिए चार ट्रेनें अलग-अलग जगहों से जा रही हैं। इसके अलावा अगले कुछ दिनो के अंदर तीन-तीन ट्रेनें वृंदावन और वाराणसी, एक ट्रेन मलेरकोटला से अजमेर सरीफ और पटना साहिब के लिए जाएंगी। इसी तरह से एसी बसें भी चलेंगी, जो तख्त श्री दमदमा साहिब, तख्त श्री केसगढ़, अकाल तख्त, फतेहगढ़, दुख निवारण साहिब, पटियाला, वैष्णो देवी, नैना देवी, माता ज्वाला जी, चिंतपुर्णी और सालासर जैसी जगहों पर लोगों को तीर्थ के लिए लेकर जाएंगी। जिसे भी जहां जाना हैं, बिना किसी जाति-धर्म जाति की चिंता किए अपनी यात्रा कर सकता है।

हमें अपनी जिम्मेदारियां निभाने में दिक्कत आई तो हम सुप्रीम कोर्ट गए और कोर्ट ने हमारे हक में फैसला सुनाया- भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि कुछ दिन पहले हमें अपनी जिम्मेदारियां निभाने में थोड़ी दिक्कत आई तो हम सुप्रीम कोर्ट गए। कोर्ट ने हमारे हक में फैसला सुनाते हुए कहा कि लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही फैसले लेंगे। 28 नवंबर से विधानसभा का सत्र शुरु हो रहा है। लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को सदन में अपने हल्के की समस्याओं को रखना चाहिए। आज मैं 37 हजार से ज्यादा नौकरियां देकर आप लोगों के सामने खड़ा हूं। इसके साथ ही प्राइवेट सेक्टर में भी दो लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा हो रही हैं। आज टाटा स्टील जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां पंजाब में आ रही है। दो जर्मनी और दो हॉलैंड की भी कंपनियां आ रही हैं, जिससे हमारे लोगों को काम मिलेगा। अब लोगों को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलेंगी। पंजाब में अभी तक 600 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक बन गए है। 100 और बनकर तैयार हैं। अंडर ग्राउंड पाइपों के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने पर काम चल रहा है। दिल्ली में शुरु किए गए बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम से प्रतिभाशाली बच्चों को बड़ी-बड़ी कंपनियां ऑपर कर रही हैं, हम भी उनसे प्रेरणा ले रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब में….

Next Post

प्रणब मुखर्जी की बेटी ने पिता की जीवनी में मोदी को सलाह से लेकर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026
Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
FIR Against Sandeep Pathak

Raghav Chadha AAP Attack: पंजाब के खजाने को लूटा, विदेश भेजे करोड़ों रुपये

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
Pranab-Modi-Sharmistha-Mukherjee

प्रणब मुखर्जी की बेटी ने पिता की जीवनी में मोदी को सलाह से लेकर...

Delhi-Air-Pollution

बायोमास जलने, वाहन प्रदूषण और द्वितीयक एरोसोल ने नवंबर में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगाड़ी

सोमनाथ भारती

आप विधायक सोमनाथ भारती का सेलफोन चोरी, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।