LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - खेल - एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले दिल्ली के पहलवान दीपक पुनिया से मिले सीएम केजरीवाल

एशियन गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले दिल्ली के पहलवान दीपक पुनिया से मिले सीएम केजरीवाल

 जल्द ही सरकार एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल लाने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023
in खेल, Breaking News, NEWS-TICKER
A A
0
kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– दीपक पुनिया ने अपने शानदार खेल से देश और दिल्ली का नाम रोशन किया है, उनकी बेहतरीन जीत की बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं- अरविंद केजरीवाल

– हमारी सरकार प्ले एंड प्रोग्रेस और मिशन एक्सिलेंस स्कीम के तहत आर्थिक मदद देकर खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का काम कर रही है- अरविंद केजरीवाल

– स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देते हुए हमने नजफगढ़, कैर, प्रहलादपुर में नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पूटकलां में सिंथेटिक कोर्ट बनाया है- अरविंद केजरीवाल

– दीपक पुनिया ने स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार के प्रयासों के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल का किया धन्यवाद

– दिल्ली सरकार से मिल रही शानदार सुविधाओं की वजह से ही हमारी अच्छी तैयारी हो पाई और देश के लिए मेडल ला पाए- दीपक पुनिया

– मेरा सपना है कि मैं देश के लिए गोल्ड मेडल भी जीत कर लाऊं, इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं- दीपक पुनिया

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (The News Air) एशियन गेम्स के 86 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले दिल्ली के पहलवान दीपक पुनिया ने मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने जीत की बधाई देते हुए मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया और कहा कि हमें आप पर गर्व है। आपने देश और दिल्ली का नाम रौशन किया। जल्द ही हम दिल्ली के उन सभी खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित करेंगे, जो एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल लेकर आए हैं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार प्ले एंड प्रोग्रेस और मिशन एक्सिलेंस स्कीम के तहत आर्थिक मदद देकर खिलाड़ियों को निखारने का काम कर रही है। साथ ही, हम स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती दे रहे हैं। नजफगढ़, कैर, प्रहलादपुर में नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पूटकलां में सिंथेटिक कोर्ट बनकर तैयार है, जबकि कई अन्य जगहों पर खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। वहीं, दीपक पुनिया ने दिल्ली में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार के प्रयासों के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे रेसलर दीपक पुनिया दिल्ली में ही पढ़ाई की है और छत्रसाल स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तैयारी की है। मुलाकात के दौरान रेसलर दीपक पुनिया ने मुख्यमंत्री से एशियन गेम्स में अपने अनुभवों को साझा किया। दीपक पुनिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स को काफी बढ़ावा दे रही है। हम सभी खिलाड़ियों को इस बात से बहुत खुशी है। दिल्ली सरकार से मिल रही शानदार सुविधाओं की वजह से ही हमारी अच्छी तैयारी हो पाई और एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन कर अपने देश के लिए मेडल जीत पाए। मेरा सपना है कि मैं देश के लिए गोल्ड मेडल भी लाऊं। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारत के लिए मेडल जीतने के लिए दीपक पुनिया को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। इसके लिए हमने कई पहल की है। दिल्ली के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार ने प्ले एंड प्रोग्रेस और मिशन एक्सिलेंस स्कीम चला रही है। प्ले एंड प्रोग्रेस स्कीम के तहत 13-14 साल से कम उम्र खिलाड़ियों को साल में 2-3 लाख रुपए दिया जाता है, ताकि वो अच्छी कोचिंग और पौष्टिक आहार लेकर अच्छी तैयारी कर सकें। वहीं, मिशन एक्सिलेंस के तहत राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दी जाती है। इसके तहत साल में 16 लाख रुपए दिए जाते हैं, जिससे कि खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अच्छी तैयारी कर सकें। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए मेडल लाने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को हम सम्मानित भी करते हैं। एशियन गेम्स में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमारी सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी बल दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जा चुके हैं और कुछ पर काम चल रही है। मसलन, हमारी सरकार ने 16 करोड़ रुपए में बवाना स्टेडियम को रेनोवेट कर चमका दिया है। नजफगढ़, कैर, मुंडका प्रहलादपुर में नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार है। पूटकलां में एक सिंथेटिक कोर्ट बनाया गया है। जबकि कटेवड़ा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वीकृत हो गया है और झारोड़ा कलां, मितरांचव व समस्तपुर में बन रहा है। सीएम ने बताया कि दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए हमने दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना के पीछे हमारा मकसद है कि देश भर से अच्छे खिलाड़ियों को तलाश कर लाया जाए और यहां पर उनकी प्रतिभा को निखार कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर दिया जाए।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दीपक पुनिया से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा, ‘‘ एशियन गेम्स में 86 किग्रा कैटेगरी में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले दिल्ली के पहलवान दीपक पुनिया जी को आज अपने घर चाय पर बुलाया। दीपक ने अपने शानदार खेल से देश और दिल्ली का नाम रौशन किया है। उनकी बेहतरीन जीत की उन्हें बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जल्द ही हम दिल्ली के उन सभी खिलाड़ियों को एक साथ सम्मानित करेंगे जो एशियन गेम्स में देश के लिए मेडल लेकर आए हैं।’’

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गाजा में अभी तक कोई सीजफायर नहीं हुआ : इजरायली सेना

Next Post

हज़ारों नौजवानों ने ख़ूनदान करके मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
blood camp

हज़ारों नौजवानों ने ख़ूनदान करके मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिन

Rahul Gandhi PC | मणिपुर हिंसा पर राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, बोले- संसद में उड़ाया गया मजाक, ये पीएम को शोभा नहीं देता

आरएसएस 'मानहानि' : राहुल गांधी ने मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर राघव चड्ढा बोले

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर राघव चड्ढा बोले : यह घर नहीं, संविधान बचाने की लड़ाई है

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।