LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह के घर जाकर परिवार के साथ दुख साझा किया

मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह के घर जाकर परिवार के साथ दुख साझा किया

सम्मान राशि के तौर पर एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

History

July 28 History: रोबेस्पियर की मौत से WWI की शुरुआत तक, जानें 28 जुलाई के ऐतिहासिक पल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
IMD Red Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश का Red Alert, Deep Depression पश्चिम बंगाल तट पार करेगा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 28 July 2026

Breaking News Live Updates 28 July 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Zodiac

28 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

सेना ने अमृतपाल सिंह को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ न देकर पहले शहीद अग्निवीर के देश के प्रति योगदान का अपमान किया
अमृतपाल सिंह की शहादत को खुदकुशी बताना ज़ख्मों पर नमक छिडक़ने के बराबर
मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाऊंगा-मुख्यमंत्री

कोटली कलाँ ( मानसा), 16 अक्तूबर: (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा निभाते हुए शहादत प्राप्त करने वाले अग्निवीर अमृतपाल सिंह के परिवार को सम्मान राशि के तौर पर एक करोड़ रुपए के चैक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतपाल सिंह के देश के प्रति योगदान के सम्मान में राज्य सरकार उनको शहीद का दर्जा देगी।
मानसा के गाँव कोटली कलाँ में शहीद के पैतृक घर का दौरा करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बहादुर सैनिक ने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाते हुए शहादत प्राप्त की है, और उसके द्वारा दिए गए कीमती योगदान के सम्मान के तौर पर राज्य सरकार का यह विनम्र सा प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने देश के पहले शहीद अग्निवीर अमृतपाल सिंह के माता-पिता को मिलकर शहीद सैनिक को श्रद्धाँजलि भेंट की है, जिसने 19 वर्षों की उम्र में देश के ख़ातिर शहादत दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है क्योंकि यह देश और ख़ासकर शहीद के परिवार के लिए कभी न पूरा होने वाली क्षति है। उन्होंने कहा कि गाँव में शहीद के नाम की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी।
शहीद अमृतपाल सिंह को सेना द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ न देने पर सख़्त ऐतराज़ ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भेदभाव वाले इस बुरे दृश्य के साथ फ़ौजी जवानों के मनोबल को चोट पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि शहीद जवान अग्निवीर होने के कारण फ़ौज का उसके प्रति यह व्यवहार बहुत दुखदायक है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल के माता-पिता ने अपना बेटा देश की सेवा करने के लिए भेजा था और ड्यूटी निभाते हुए उसकी मौत को शहीद न मानना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है, जिससे गलत मिसाल पैदा होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार देखा गया है कि शहीद सैनिक की देह को प्राईवेट एंबुलेंस में लाना पड़ा हो, जो सरासर शहीद का अपमान है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश का 60 प्रतिशत बजट रक्षा क्षेत्र के लिए होता है परन्तु फ़ौज द्वारा शहीद अमृतपाल सिंह की देह ले जाने के लिए एंबुलेंस तक भी मुहैया नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि अमृतपाल की शहादत को खुदकुशी करार देना और भी दुख की बात है। उन्होंने फ़ौज के बयान को ज़ख्मों पर नमक छिडक़ने वाला बताया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश के लिए मर-मिटने का जज़्बा लेकर ड्यूटी पर जाने वाला बहादुर फ़ौजी कभी भी खुदकुशी नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि शहीदों के साथ ऐसा सुलूक किया जाने लगा तो फिर माता-पिता अपने बच्चों को फ़ौज में भेजने से गुरेज़ करने लगेंगे।
अग्निवीर योजना का सख़्त विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सरासर बहादुर फ़ौजी जवानों के योगदान को अपमानित करने वाली है और केंद्र सरकार को इस योजना पर फिर से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के अधीन भर्ती किए गए फ़ौजी सैनिकों को रेगुलर फ़ौज में शामिल किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश के शहीदों के प्रति केंद्र चाहे कोई भी नीति अपनाए परन्तु हमारी सरकार पंजाब के ऐसे शूरवीर पुत्रों के परिवारों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता को बरकरार रखने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले इस शहीद के परिवार के साथ सौतेली माँ वाला सुलूक करने के लिए केंद्र सरकार की सख़्त आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से ग़ैर-वाजिब है और इस पंजाब के पुत्र की शहादत का निरादर करना अति-निंदनीय है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह जल्द ही इस मुद्दे को भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

छाजली में शहीद की याद में प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान

Next Post

चार राज्यों में आईटी की छापेमारी में 94 करोड़ रुपये नकद, 8 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

July 28 History: रोबेस्पियर की मौत से WWI की शुरुआत तक, जानें 28 जुलाई के ऐतिहासिक पल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
IMD Red Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश का Red Alert, Deep Depression पश्चिम बंगाल तट पार करेगा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 28 July 2026

Breaking News Live Updates 28 July 2026: Monday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Zodiac

28 जुलाई 2026 राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए आज का भविष्यफल

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Assam Floods 2025

Assam Floods 2025: मृतकों की संख्या 68 हुई, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

सोमवार, 27 जुलाई 2026
E20 Janata Party

E20 Janata Party: शुद्ध पेट्रोल की मांग तेज

सोमवार, 27 जुलाई 2026
Next Post
आईटी की छापेमारी

चार राज्यों में आईटी की छापेमारी में 94 करोड़ रुपये नकद, 8 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त

आयुष्मान

दिवाली का तोहफ़ा: आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए रजिस्टर करो और एक लाख रुपए जीतो

की शिकायत को स्पीकर ने ऐथिक्स कमेटी को भेजा

कैश फ़ॉर क्वेरी : महुआ मोइत्रा के खिलाफ निशिकांत दुबे....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।