LIVE | ...
शनिवार, 20 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी सरकार ने विपक्ष, बिजनेसमैन, इंडस्ट्री और व्यापार में….

मोदी सरकार ने विपक्ष, बिजनेसमैन, इंडस्ट्री और व्यापार में….

भय का माहौल पैदा कर दिया है, क्या इस तरह भारत चीन से लडेगा?- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
kejriwal

kejriwal

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– देश को एकजुट होकर प्रगति की दिशा में काम करना चाहिए, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से भारत तरक्की नहीं कर सकता- अरविंद केजरीवाल

– चीन में घर-घर इंडस्ट्री है, अपने देश में बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री को भी नहीं चलने दिया जा रहा है, हम चीन से कैसे मुकाबला करेंगे?- अरविंद केजरीवाल

– पिछले 5-7 साल में 12-13 लाख अमीर लोगों ने भारत की नागरिकता छोडकर विदेश की नागरिकता ले ली है- अरविंद केजरीवाल

– देश से भय का माहौल खत्म होना चाहिए, ताकि इंडस्ट्री तरक्की कर सकें, तभी भारत आगे बढ़ेगा- अरविंद केजरीवाल

– पूरा का पूरा शराब घोटाला फर्जी, झूठे केस लगाकर विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश हो रही- अरविंद केजरीवाल

– इनके पास एक भी सबूत नहीं है, लोगों को टॉर्चर और डराकर करके झूठे बयान लिए गए हैं- अरविंद केजरीवाल

– कुछ दिन बाद शराब घोटाला बंद हो जाएगा, फिर कुछ नया ले आएंगे, इनकी नीयत खराब है- अरविंद केजरीवाल

– इन्हें लोगों को एजेंसियों की जांच में उलझाकर रखना है, ये न खुद काम करेंगे और न किसी को करने देंगे- अरविंद केजरीवाल

– ये हमसे ज्यादा स्कूल, अस्पताल बनवाते तो इनका बड़प्पन होता, केजरीवाल को स्कूल-अस्पताल बनवाने रोकना बड़प्पन नहीं है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर, (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर एक बार फिर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विपक्ष के नेताओं, बिजनेसमैन, इंडस्ट्री और व्यापार में भय का माहौल पैदा कर दिया है, क्या इस तरह भारत चीन से लडेगा? देश की तरक्की के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। भाजपा द्वारा इस तरह जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से भारत तरक्की नहीं कर सकता। सीएम ने तथाकथित शराब घोटाले को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए कहा कि झूठे केस लगाकर विपक्ष के नेताओं और पार्टियों को निष्क्रिय व डराने की कोशिश की जा रही है। इनके पास एक भी सबूत नहीं है। लोगों को टॉर्चर करके झूठे बयान लिए गए हैं। कुछ दिन बाद शराब घोटाल बंद हो जाएगा और ये लोग फिर नया कुछ ले आएंगे। दरअसल, इन्हें लोगों को एजेंसियों की जांच में उलझाकर रखना है। ये न खुद काम करेंगे और न किसी को करने देंगे।

शुक्रवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट का स्थलीय निरीक्षण के दौरान मीडिया से बातचीत में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी-सीबीआई को लेकर कहा कि हम लोग पूरे देश के अंदर देख रहे हैं कि झूठे केस लगाकर विपक्ष के नेताओं और पार्टियों को निष्क्रिय और डराने की कोशिश की जा रही है। कई लोगों को तोड़कर भाजपा अपनी पार्टी में शामिल कर रही है, जो कि जनतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। मैं जो दूसरी बात देख रहा हूं कि केवल विपक्षी नेताओं को ही टारगेट नहीं किया जा रहा है, बल्कि देश भर में बिजनेसमैन को भी बुरी तरह से टारगेट किया जा रहा है। ये देखकर बड़ा दुख होता है कि पिछले 5-7 साल के अंदर लगभग 12-13 लाख बहुत अमीर लोग भारत की नागरिकता छोड़कर विदेशी नागरिकता ले ली है। वो भारत छोड़कर चले गए हैं और अपने बिजनेस को भारत में बंद कर दिए हैं। ये लोग भारत में निवेश करते थे, अपनी इंडस्ट्री चलाते थे और लाखों युवाओं को नौकरी देते थे। इनके पीछे भी ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई छोड़ रखा है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश के अंदर डर का माहौल पैदा कर दिया गया है। पूरे देश में राजनीति के साथ बिजनेस, इंडस्ट्री और व्यापार में एक डर का माहौल है, जो देश के लिए अच्छा नहीं है। इससे देश तरक्की नहीं कर सकता है। हम चाहते हैं कि हम चीन से मुकाबला करें। हम चीन से कैसे मुकाबला कर सकते हैं? चीन में घर-घर में इंडस्ट्री चल रही है। हमारे देश में बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री को भी चलने नहीं दिया जा रहा है और उनको बंद करते जा रहे हैं। सबके पीछे एजेंसी छोड़ रखी है। ऐसे एजेंसी-एजेंसी का खेल खेलकर भारत तरक्की नहीं करेगा। हमें वो सारे कदम उठाने हैं, जिससे बिजनेस और इंडस्ट्री खूब तरक्की करे। भय का माहौल खत्म होना चाहिए। तभी देश आगे बढ़ेगा।

यह भी पढे़ं 👇

History

June 20 History: फ्रांसीसी क्रांति से लेकर ‘Jaws’ तक, 20 जून को बदली दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 20 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 20 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून को महाराष्ट्र-बिहार में पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी

शनिवार, 20 जून 2026
Breaking News Live Updates 20 June 2026

Breaking News Live Updates 20 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शनिवार, 20 जून 2026

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने हमारी इतनी सारी जांच करा ली, लेकिन कुछ नहीं निकला। बोले कि बस घोटाला हो गया, उसमें कुछ नहीं निकला। बोले कि स्कूल के क्लासरूम बनवाने में घोटाला कर दिया, उसमें कुछ नहीं निकला। फिर बोले कि बिजली में हजार करोड़ रुपए का घोटाला हो गया, उसमें भी कुछ नहीं निकला। सड़क बनवाने में घोटाला हो गया, उसमें कुछ नहीं निकला। पानी में घोटाला हो गया, उसमें भी कुछ नहीं निकला। अब ये पता चल रहा है कि शराब घोटाला भी फर्जी है। मैं तो शुरू से ही कह रहा था कि एक पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट के जज गुरुवार को बार-बार पूछते रहे कि पैसे का कोई एक सबूत तो दिखाओ। इनके पास एक भी सबूत नहीं है। पूरा का पूरा शराब घोटाला फर्जी है। कुछ दिन बाद शराब घोटाला बंद हो जाएगा, फिर एक और ले आएंगे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्हें लोगों को पूरे टाइम एजेंसियों की जांच में उलझा कर रखना है। ये लोग न खुद कुछ काम करेंगे और न दूसरे लोगों को काम करने देंगे। शराब घोटाला कुछ है ही नहीं, सब झूठ है। लोगों को टॉर्चर करके झूठे बयान लिए गए हैं। सारे बयान झूठे हैं। सच्चाई ये है कि इन लोगों की नीयत खराब है। ये लोग काम नहीं करने देना चाहते हैं। दिल्ली में इतने सारे काम हो रहे हैं, ये लोग भी काम करें।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इनका बड़प्पन तो इस चीज में है कि केजरीवाल ने एक हजार स्कूल बनवाए तो ये दो हजार या पांच हजार स्कूल बनाएं। अगर हमने इतने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, ये हमारे से तीन गुना अधिक मोहल्ला क्लीनिक बनाएं। इसमें बड़प्पन है। इसमें बड़प्पन नहीं है कि केजरीवाल ने हजार स्कूल बनाए, अब और स्कूल नहीं बनाने देंगे। केजरीवाल ने अस्पताल बना दिए, अब और अस्पताल नहीं बनाने देंगे। ऐसे देश तरक्की नहीं करेगा। ये लोग खुद काम नहीं करते हैं। केवल 24 घंटे एजेंसी-एजेंसी का खेल खेलते हैं। कभी कोई पार्टी तोड़ दी, कभी किसी की सरकार गिरा दी, कभी किसी को जेल भेज दिया, किसी को डराकर अपनी पार्टी में ले लिया। ये देश में क्या चल रहा है?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा ऐसऐचओ गिरफ़्तार

Next Post

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक साल तक रेपो रेट में कटौती नहीं करेगा आरबीआई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

June 20 History: फ्रांसीसी क्रांति से लेकर ‘Jaws’ तक, 20 जून को बदली दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 20 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 20 जून 2026
Monsoon Update 2026

Monsoon Update 2026: 23 जून को महाराष्ट्र-बिहार में पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी

शनिवार, 20 जून 2026
Breaking News Live Updates 20 June 2026

Breaking News Live Updates 20 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शनिवार, 20 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026

आज का राशिफल 20 जून 2026: शनिवार को किस राशि पर होगी शनि देव की कृपा?

शनिवार, 20 जून 2026
Flood Preparedness

CM vs Akal Takht: CM Bhagwant Mann को ‘गुरु द्रोही’ घोषित करने के पीछे का क्या है सच ?

शुक्रवार, 19 जून 2026
Next Post

एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक साल तक रेपो रेट में कटौती नहीं करेगा आरबीआई

AAP Atishi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'इंडिया' अलायंस से डर लगता है, अलायंस के नेताओं पर...

दिल्ली के सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने करोड़ों रुपये का किया दान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।