LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा ने देश में लगाया…..

आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा ने देश में लगाया…..

अघोषित आपातकाल, अपने ख़िलाफ़ उठने वाली हर आवाज़ को दबा रही भाजपा-आतिशी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
आगामी लोकसभा चुनाव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पिछले 4 दिनों में भाजपा ने पहले अपने ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों के घर रेड डाली, किसानों की माँग उठाते टीएमसी सांसदों पर बर्बरता की, संजय सिंह को गिरफ़्तार किया और आज तमिलनाडु में डीएमके नेताओं के घर रेड इस अघोषित आपातकाल का नतीजा

संजय सिंह की गिरफ़्तारी भी इस अघोषित आपातकाल में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास-आतिशी

भाजपा जान चुकी है 2024 में उसका सत्ता से बाहर जाना तय इसलिए बौखलाहट में विपक्ष के नेताओं को डरा-धमकाकर, उन्हें जेल में डाला जा रहा है-आतिशी

ईडी-सीबीआई के दम पर 2024 का चुनाव लड़ रही है भाजपा, अपना रास्ता साफ़ करने के लिए विपक्ष के हर नेता को बना रखा है निशाना-आतिशी

आतिशी का भाजपा को खुला चैलेंज- संजय सिंह के ख़िलाफ़ एक रुपये के भी भ्रष्टाचार का सबूत देश के सामने रखे कर दिखाए वरना राजनीति छोड़ दे

संजय सिंह वो आवाज़ जो देश के सामने संसद में भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी, उनके दोस्तों के भ्रष्टाचार की पोल खोलते है-आतिशी

संजय सिंह ने देश को बताया कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ख़ास दोस्तों को किस तरह से कॉंट्रैक्ट मिलते है, कैसे ये ख़ास दोस्त दुनिया के सबसे अमीर लोग बन जाते है-आतिशी

भाजपा ने संजय सिंह जी की आवाज़ को दबाने के लिए पहले उन्हें संसद से सस्पेंड किया, तब भी संजय जी की बुलंद आवाज़ को नहीं दबा सके तो ईडी भेज गिरफ़्तार कर लिया-आतिशी

भाजपा की ईडी-सीबीआई को खुला न्यौता संजय सिंह जी के पैतृक निवास, उनके लॉकर भी खंगाल ले और एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का सबूत पेश करके दिखाए-आतिशी

हम भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं है, ‘आप’ का एक एक कार्यकर्ता में जबतक आख़िरी साँस है हम भाजपा के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे, इस देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे-आतिशी

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (The News Air) आगामी लोकसभा चुनाव में अपने निश्चित हार से भाजपा ने बौखलाहट में पूरे देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। हार के डर से भाजपा ने अपने ख़िलाफ़ उठने वाली हर आवाज़ चाहे वो पत्रकार हो या विपक्षी नेता सभी को दबाना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता व दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने गुरुवार को मीडिया से साझा करते हुए ये बाते कही। उन्होंने कहा कि, कल ईडी द्वारा संजय सिंह की गिरफ़्तारी भी इस अघोषित आपातकाल में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रधानमंत्री मोदी का प्रयास है। भाजपा जान चुकी है 2024 में उसका सत्ता से बाहर जाना तय इसलिए बौखलाहट में विपक्ष के नेताओं को डरा-धमकाकर, उन्हें जेल में डाला जा रहा है। भाजपा ईडी-सीबीआई के दम पर 2024 का चुनाव लड़ रही है, इसलिए अपना रास्ता साफ़ करने के लिए विपक्ष के हर नेता को निशाना बना रखा है और इसी क्रम में कल भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और उनके ख़ास दोस्तों के भ्रष्टाचार पर बुलंदी से आवाज़ उठाने वाले संजय सिंह को गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने कहा कि, पिछले 4 दिनों में भाजपा ने पहले अपने ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों के घर रेड डाली, किसानों की माँग उठाते टीएमसी सांसदों पर बर्बरता की, संजय सिंह को गिरफ़्तार किया और आज तमिलनाडु में डीएमके नेताओं के घर रेड इस अघोषित आपातकाल का नतीजा है।

उन्होंने भाजपा और टीवी पर झूठे आरोप लगाने वाले भाजपा प्रवक्ताओं को चैलेंज करते हुए कहा कि, यदि कल की रेड में ईडी को संजय सिंह जी के घर से एक रुपये के भी भ्रष्टाचार का सबूत मिला है तो वो देश के सामने प्रस्तुत करे या फिर राजनीति छोड़ दे। उन्होंने भाजपा की ईडी-सीबीआई को खुला न्यौता दिया कि, संजय सिंह जी के पैतृक निवास, उनके लॉकर भी खंगाल ले और एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का सबूत पेश करके दिखाए। संजय सिंह जी के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं, उनकी गिरफ़्तारी का सिर्फ़ एक कारण है; संजय सिंह जी वो आवाज़ जो देश के सामने संसद में भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोलते है।भाजपा ने संजय सिंह जी की आवाज़ को दबाने के लिए पहले उन्हें संसद से सस्पेंड किया, संजय जी इनकी धमकियों से नहीं डरे तो ईडी भेज गिरफ़्तार कर लिया।संजय सिंह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ख़ास दोस्तों को किस तरह से कॉंट्रैक्ट मिलते है, कैसे ये ख़ास दोस्त दुनिया के सबसे अमीर लोग बन जाते है, इस ख़ास दोस्ती और उसके भ्रष्टाचार को उजागर किया।मोदी जी और उनके ख़ास दोस्तों और उसके भ्रष्टाचार को उजागर करना संजय सिंह जी की गिरफ़्तारी का कारण बना।भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संजय सिंह जी की बुलंद आवाज़ को शांत नहीं कर पाए, डरा-धमका नहीं पाए इसलिए गिरफ़्तार कर लिया। लेकिन हम भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं है, ‘आप’ का एक एक कार्यकर्ता में जबतक आख़िरी साँस है हम भाजपा के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे, इस देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।

पिछले 15 महीने से भाजपा की केंद्र सरकार, उनकी सारी एजेंसियाँ और उनके 500 से ज़्यादा अफ़सर तथाकथित एक्साइज पालिसी घोटाले की जाँच कर रहे है। इस जाँच में सीबीआई और ईडी ने अपने 500 से ज़्यादा अफ़सर लगा रखे है। इन 500 सी ज़्यादा अफ़सरों ने हज़ारों जगह छापे मारे लेकिन 15 महीने बीतने के बाद भी ये एजेंसियाँ, भाजपा और उनकी केंद्र सरकार कोर्ट में 1 रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत पेश नहीं कर पाई है।

उन्होंने कहा कि, इन्होंने पहले मनीष सिसोदिया जी के घर पर छापा मारा वहाँ से कुछ नहीं मिला, फिर उन्होंने उनके पैतृक गाँव में छापा मारा, लॉकर में छापा मारा, उनके ऑफिस में छापा मारा वहाँ से भी कुछ नहीं मिला। लेकिन भाजपा को सबूत की ज़रूरत नहीं है इसलिए ही एक रुपये के भ्रष्टाचार के सबूत के बिना भी उन्होंने मनीष सिसोदिया जी को गिरफ़्तार कर लिया। और अब फिरसे यही कहानी संजय सिंह जी के साथ गढ़ी जा रही है।

आतिशी ने कहा कि,कल हम सभी ने देख कि आज सुबह ही ईडी संजय सिंह जी के घर पहुँच गई। 8 घंटों तक उनके घर में बैठी रही। एक ऐसा घर जिसमें मात्र 4 कमरे है वहाँ ईडी की अपनी पूरी छानबीन करने में एक घंटे से ज़्यादा समय नहीं लगता। घर का एक एक हिस्सा छान मारा लेकिन ईडी को एक पैसे के भ्रष्टाचार का सबूत नहीं मिला।

उन्होंने भाजपा और टीवी पर आकर झूठे आरोप लगाने वाले भाजपा के प्रवक्ताओं को चैलेंज करते हुए कहा कि, यदि संजय सिंह जी के घर से उन्हें एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत मिला हो तो वो देश के समक्ष रखे और यदि नहीं रख सकते तो अपनी राजनीति छोड़ दे। उन्होंने भाजपा को न्योता देते हुए कहा कि, भाजपा शासित केंद्र अपनी ईडी-सीबीआई को संजय सिंह जी के पैतृक गाँव, उनके बैंक लॉकर में भेजिए और उसके बाद भी चैलेंज है कि उन्हें भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिलेगा।

अतिशी ने कहा कि, भाजपा को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है, आज भाजपा बिना सबूत, बिना किसी प्रमाण के उनका विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को जेल में डाल सकते है। और ये हम पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में देख सकते है कि जो भाजपा के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएगा उसके पीछे सीबीआई-ईडी छोड़ दी जाएगी, उसे गिरफ़्तार कर लिया जाएगा और उसका मुँह बंद करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि अभी हमने दो दिन पहले देखा कि, दिल्ली में अनेकों वरिष्ठ पत्रकारों के घर रेड की गई,उनके फ़ोन ले लिए गए, लैपटॉप ले लिये गए दिन भर डिटेन करके रखा गया। हम सभी ने परसों शाम को देख कि किस तरह टीएमसी के सांसदो ने कृषि भवन जाकर किसानों की आवाज़ उठाई, कृषि मंत्री से मिलने की कोशिश की तो उन्हें घसीट-घसीट कर पुलिस ने कृषि भवन से निकाला। और कल संजय सिंह जो इस देश के संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार को उठाने में सबसे बुलंद आवाज़ है, कल उनको भी गिरफ़्तार कर लिया गया।

आतिशी ने कहा कि संजय जी की गिरफ़्तारी का कारण भ्रष्टाचार नहीं है क्योंकि 15 महीने में एक रुपये के भ्रष्टाचार का सबूत नहीं मिला है। कल संजय सिंह जी के घर में ईडी के रेड में भी एक रुपये का सबूत नहीं मिला है। संजय सिंह जी को गिरफ़्तार करने का सिर्फ़ एक कारण है क्योंकि संजय सिंह जी संसद की वो आवाज़ है जो देश के सामने संसद में भाजपा के भ्रष्टाचार पर आवाज़ उठाते है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने संजय सिंह जी की आवाज़ को दबाने के लिए पहले उन्हें संसद से सस्पेंड किया, लेकिन संजय जी इनकी धमकियों से डरने वाले नहीं है इसलिए देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ख़ास दोस्तों को किस तरह से कॉंट्रैक्ट मिलते है, कैसे ये ख़ास दोस्त दुनिया के सबसे अमीर लोग बन जाते है। संजय सिंह इस ख़ास दोस्ती और उसके भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे।

क्योंकि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संजय सिंह जी की बुलंद आवाज़ को शांत नहीं कर पाए, डरा-धमका नहीं पाए इसलिए संजय सिंह जी को गिरफ़्तार कर लिया। मैं भाजपा से कहना चाहूँगी कि आम आदमी पार्टी आपकी जेल की धमकियों से डरने वाली नहीं है। इन्होंने मनीष सिसोदिया जी को जेल में डाल दिया, सतेंद्र जैन को जेल में डाल दिया, आज संजय सिंह को जेल में डाल दिया लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं में, विधायकों में,सांसदों में, एक एक कार्यकर्ताओं में जबतक आख़िरी साँस है हम भाजपा के भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे, इस देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। हम जेल जाने की धमकियों से नहीं डरेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

संजय सिंह की गिरफ्तारी: आप कार्यकर्ताओं ने की पुलिस…..

Next Post

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का विरोध-प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में लिए गए

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim : डेरा मुखी राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर आया दोषी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Goldy Brar

Goldy Brar Associate Bail Rejected: गोल्डी बराड़ के साथी की जमानत खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने लिया सख्त फैसला

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का विरोध-प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में लिए गए

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का विरोध-प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में लिए गए

सैट ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय, राधिका रॉय के खिलाफ सेबी के आदेश को रद्द किया

सैट ने एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय, राधिका रॉय के खिलाफ सेबी के आदेश को रद्द किया

सांसद संजय सिंह

आप पंजाब ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का किया पुरजोर विरोध

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।