LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सांसद संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी एक हारते हुए आदमी की आखिरी कोशिश

सांसद संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी एक हारते हुए आदमी की आखिरी कोशिश

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– ये लोग 2024 का चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए पहले पत्रकारों और अब संजय सिंह के ऊपर छापेमारी हुई, अभी कई और लोगों पर होगी- अरविंद केजरीवाल

– पिछले एक साल से चल रहे तथाकथित शराब घोटाले में अब तक कुछ नहीं मिला है, संजय सिंह के घर से भी कुछ नहीं मिलेगा- अरविंद केजरीवाल

– मनीष सिसोदिया के साथ करोड़ों लोगों की दुआएं हैं, हमें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय होगा- अरविंद केजरीवाल

– पिछले 15 महीने में एक हजार छापेमारी और कई गिरफ्तारी होने के बाद भी एक चवन्नी का भ्रष्टाचार नहीं मिला है- गोपाल राय

– भाजपा और प्रधानमंत्री अगला चुनाव हार रहे हैं, इसी बौखलाहट के चलते संजय सिंह के यहां छापेमारी हो रही है- गोपाल राय

– जैसे पिछले 15 महीने की जांच में एक रुपए का घोटाला नहीं मिला, वैसे ही संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा- आतिशी

– भाजपा लोकसभा चुनाव हार रही है, मोदी जी की कोशिश है कि किसी भी तरह वो एक बार फिर प्रधानमंत्री बन जाएं- सौरभ भारद्वाज

– बीते 15 महीनों में कई लोगों को जेलों में प्रताड़ित किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला, ये बदले की राजनीति है- प्रियंका कक्कड़

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (The News Air) ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह के घर पर बुधवार को ईडी द्वारा छापेमारी किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी एक हारते हुए आदमी की आखिरी कोशिश है। ये लोग 2024 का लोकसभा चुनाव हार रहे हैं। इसलिए मंगलवार को पत्रकारों के यहां छापेमारी की और आज संजय सिंह के ऊपर हो रही है। चुनाव तक अभी और कई लोगों पर छापेमारी होगी। उन्होने कहा कि इस तथाकथित घोटाले में अब तक एक भी पैसा इनको नहीं मिला है, जबकि एक हजार से ज्यादा रेड हो चुकी हैं और कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुके हैं। ऐसे ही संजय सिंह के घर से भी कुछ नहीं मिलेगा।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल से हम लोग देख रहे हैं कि इन्होंने तथाकथित शराब घोटाला शोर कर रखा है। अभी तक एक हजार से अधिक जगहों पर छापेमारी हो चुकी है और कई लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं, लेकिन इनको एक भी रुपए नहीं मिला है। कहीं कोई रिकवरी नहीं हुई है। हमारे खिलाफ ये बहुत सारे आरोप लगा चुके हैं। कभी कहते हैं कि क्लासरूम घोटाला हो गया है, कभी बसों की खरीद में घोटाला होने की बात कहते हैं, तो कभी कहते हैं कि सड़क, बिजली और पानी में घोटाला हो गया है। हर चीज में में इन्होंने जांच करा ली है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले की भी पिछले एक साल से जांच चल रही है। अभी तक तो कुछ मिला नहीं है। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलने वाला है। इन लोगों को लगता है कि 2024 के चुनाव में ये हारने वाले हैं। इसलिए यह छापेमारी एक हारते हुए आदमी की आखिरी कोशिशें नजर आ रही हैं। कल पत्रकारों के उपर छापेमारी हुई तो आज संजय सिंह के उपर हो गई। अभी चुनाव तक कई और लोगों पर छापेमारी हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया की जमानत मिलने की संभावना पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया के साथ करोड़ों लोगों की दुआएं हैं। करोड़ों बच्चों और करोड़ों पैरेंट्स की दुआएं हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय होगा।

उधर, ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले 15 महिनों से ईडी-सीबीआई की जांच, छापेमारी चल रही है। मेरे ख्याल से पूरे देश भर में एक हजार से अधिक छापेमारी हो चुकी है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन आज तक एक चवन्नी नहीं मिली। यह इस बात का संकेत दे रहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री अगला चुनाव हार रहे हैं। सारी रिपोर्ट इसका संकेत दे रही हैं। हार की बौखलाहट है, जिसके चलते आज संजय सिंह के यहां छापेमारी हो रही है। 3 अक्टूबर को जिस तरह से पत्रकारों पर हुआ, वह भी इसी का संकेत दे रहा है कि किसी तरह से जो भी सत्ता के खिलाफ आवाज है, उसको डरा-धमका कर छापे मारकर चुप करा दिया जाए। मुझे लगता है कि यह राजनीति लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा को जनता पर भरोसा होना चाहिए। एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोगों की आवाज बंद कर आप चुनाव जीत जाएंगे, ऐसा इतिहास कभी नहीं बताता।

यह भी पढे़ं 👇

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

वहीं, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी का कहना है कि पिछले 15 महीने से तथाकथित आबकारी घोटाले में सीबीआई-ईडी जांच कर रही है। इन्होंने ईडी-सीबीआई के सैकड़ों अफसर लगा दिए, कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया, उनको टॉर्चर कर लिया, लेकिन अभी तक एक रुपए का भ्रष्टाचार केंद्र सरकार और उनकी सारी एजेंसियां साबित नहीं कर पाई हैं और उसका सबूत नहीं दे पाई हैं। यह ये दिखाता है कि भाजपा को आम आदमी पार्टी से डर लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि आगामी लोकसभा चुनाव को भाजपा हार रही है। इस हार की बौखलाहट और डर में चाहे ‘‘आप’’ के नेताओं या पत्रकारों छापेमारी करनी हो या टीएमसी के एमपी को घसीट कर लेकर जाना हो, ये भाजपा की केंद्र सरकार कर रही है। मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि जिस तरह 15 महीने की जांच में एक चवन्नी भी घोटाले का सबूत नहीं मिला, वैसे ही वो संजय सिंह के घर, गांव और दफ्तर में एक नहीं, दस बार छापेमारी कर लें, लेकिन संजय सिंह के पास भ्रष्टाचार का एक भी पैसा नहीं मिलेगा।

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक ऐसा काल्पनिक घोटाला है, जिसकी पिछले 15 महीने से छानबीन चल रही है। ईडी- सीबीआई अब तक कम से कम एक हजार छापेमारी कर चुकी है, लेकिन एक रुपए का घोटाला नहीं मिला है। अब कहा जा रहा है कि संजय सिंह भी इस काल्पनिक घोटाले में शामिल हैं, लेकिन संजय सिंह के यहां से भी कुछ नहीं मिलेगा। इनके सूत्र अवश्य कहेंगे कि काफी कुछ मिला है, लेकिन कोर्ट के सामने जब जाएंगे तो कहेंगे कि कुछ नहीं मिला है। यह एक सच्चाई है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव हार रही है। उनमें निराशा है। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी की यह एक आखिरी कोशिश है कि किसी भी तरह से वो एक बार फिर प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार से सवाल पूछती रहेगी। ईडी की चार्जशीट में नाम को लेकर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने पहले भी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम डाला था। फिर बोले कि गलती से नाम डाल दिया। इस पर संजय सिंह ने मानहानि का नोटिस भी दिया था। ये किसी भी आरोपी को कह दें कि तुम्हारी सजा माफ कर दें तो वो गवाह बन जाएगा। जेल के अंदर लोगों को टॉर्चर किया जा रहा है, मारपीट की जा रही है। झूठे बयान देने के लिए डराया, धमकाया और मारापीटा जा रहा है। ये सारी बातें कोर्ट के सामने भी आ चुकी हैं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि तथाकथित आबकारी मामले की जांच करते हुए 15 महीने हो चुके हैं। पिछले बार जब ईडी ने संजय सिंह का नाम लिया था, तो बाद में उसको लिखित माफी मांगनी पड़ी थी। 15 महीने में जेल के अंदर लोगों को टॉर्चर किया गया, लेकिन एक चवन्नी नहीं निकली। यह सबसे बड़ा प्रमाण है कि यह निम्न स्तर की राजनीति है। यह एक बदले की राजनीति है जो एक निराश व्यक्ति का प्रयास है। पिछले 15 महीनों में कई लोगों को जेलों में प्रताड़ित किया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला. इससे साबित होता है कि यह बदले की राजनीति है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पीएमएलए में राजनीतिक दल का नाम क्यों नहीं : सिसोदिया की जमानत….

Next Post

आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Kriti Sanon Ad Controversy: बिकनी में राखी बांधने पर कंगना का तंज, कृति सैनन के विज्ञापन पर विवाद

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Singh

Gurmeet Ram Rahim : डेरा मुखी राम रहीम को 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से बाहर आया दोषी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Goldy Brar

Goldy Brar Associate Bail Rejected: गोल्डी बराड़ के साथी की जमानत खारिज, चंडीगढ़ कोर्ट ने लिया सख्त फैसला

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post

आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया

विजीलैंस Vigilance Bureau

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेता पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू

Kang

एसवाईएल पर पंजाब सरकार का रुख स्पष्ट, एक बूंद भी अतिरिक्त पानी दूसरे राज्यों को नहीं दे सकते - 'आप'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।