LIVE | ...
बुधवार, 26 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दुर्गा पूजा-रामलीला के मद्देनजर सीएम केजरीवाल ने दी विशेष छूट

दुर्गा पूजा-रामलीला के मद्देनजर सीएम केजरीवाल ने दी विशेष छूट

रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर का कर सकेंगे इस्तेमाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– अभी दिल्ली में रात 10 बजे तक ही है लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की इजाजत

– रामलीला आयोजकों ने भी सीएम केजरीवाल से मुलाकात कर लाउडस्पीकर का 12 बजे तक इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी

– आयोजकों को पुलिस से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के दौरान आवासीय क्षेत्रों के लिए तय ध्वनि मानकों का उल्लंघन नहीं करने की लेनी होगी अनुमति

नई दिल्ली, 22 सितंबर, (The News Air) दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मद्देनजर होने वाले धार्मिक आयोजनों को भव्य और सुविधाजनक बनाने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार तत्पर और गंभीर हैं। इन धार्मिक आयोजनों के दौरान आयोजकों के साथ-साथ दिल्ली के लोगों को कोई असुविधा न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इसी के मद्देनजर सीएम अरविंद केजरीवाल ने रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की रात 12 तक की अनुमति दे दी है। अभी रात 10 बजे तक ही इसके इस्तेमाल की अनुमति थी। यह अनुमति 15 से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान आयोजकों को ध्वनि प्रदूषण नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लवकुश रामलीला कमेटी समेत अन्य आयोजकों ने लाउस्पीकर के इस्तेमाल की समयावधि बढ़ाने का अनुरोध किया था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने तत्काल इसे गंभीरता से लिया और रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। अब दिल्ली में रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजक भव्य तरीके से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आधी रात तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को दिल्ली पुलिस से इस शर्त के साथ अनुमति लेनी होगी कि वे लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के दौरान आवासीय क्षेत्रों के लिए तय ध्वनि मानकों का उल्लंघन नहीं करेंगे। सीएम की मंजूरी के बाद अब इसकी फाइल एलजी वीके सक्सेना के पास भेजी गई है।

दरअसल, दिल्ली में 15 अक्टूबर से रामलीला मंचन की शुरूआत होने जा रही है, जो 24 अक्टूबर तक चलेगा। हर साल दिल्ली के कई इलाकों में बड़ी धूमधाम के साथ भव्य रामलीला का मंचन किया जाता है। साथ ही, दुर्गा पूजा का भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है। देर रात तक होने वाले रामलीला मंचन के दौरान लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, डीडीएमए द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की रात 10 बजे तक की ही अनुमति है। जबकि अधिकतर जगहों पर रामलीला का मंचन रात 12 बजे तक किया जाता है। इसलिए रामलीला, दुर्गापूजा और दशहरा के आयोजक रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए अनुमति मांगते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026

रामलीला, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजक रात 10 के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध कर रहे थे। लवकुश रामलीला कमेटी समेत अन्य आयोजकों ने सीएम अरविंद केजरीवाल से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति रात 10 बजे की बजाय 12 बजे तक करने की गुजारिश की थी। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रात 12 बजे तक करने की अनुमति दे दी। अब इसे एलजी के पास भेजा गया है।

वहीं, डीडीएमए द्वारा रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर पूर्व में जारी निर्देश को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। सीएम द्वारा दी गई अनुमति में इस बात पर बल दिया गया है कि भी किसी कार्यक्रम की अनुमति देते समय मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथ की स्वच्छता और बंद जगहों पर वेंटिलेशन की व्यवस्था समेत कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना अनिवार्य है। साथ ही, रामला दुर्गा पूजा, दशहरा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजकों को दिल्ली पुलिस से इस शर्त के साथ अनुमति लेनी होगी कि वो लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के दौरान आवासीय क्षेत्रों के लिए निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन नहीं करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एनडीए गठबंधन में शामिल हुआ जेडीएस, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की घोषणा

Next Post

पंजाब ने सेवा केंद्र चलाने के लिए अपनाया नया माडल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post

पंजाब ने सेवा केंद्र चलाने के लिए अपनाया नया माडल

यूक्रेन

यूक्रेन को हाइटेक मिसाइल भेजेंगे बाइडेन, रूस की बढ़ी चिंता

सॉफ्टवेयर इंजीनियर

घर बैठे लाखों कमाने का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.80 लाख रुपए ठगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।