शनिवार, 16 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - 24 घंटे में साइबर ठगों ने उड़ाए 82 लाख रुपये

24 घंटे में साइबर ठगों ने उड़ाए 82 लाख रुपये

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय
A A
0
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 नोएडा, 15 सितंबर (The News Air) जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में ऐसे पांच मामले सामने आए हैं। इनमें से चार लोगों ने करीब 82 लाख रुपए साइबर ठगों के हाथों  गवां दिए। साथ ही एक अन्य मामले में बैंक के कर्मी की संलिप्तता का मामला दर्ज किया गया है। सभी मामले गौतम बुद्ध नगर के साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं।

बीते 24 घंटे में नोएडा में साइबर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। इसमें पहले मामले में साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर टास्क देकर उससे 16.24 लाख रुपए की ठगी कर ली।

दनकौर निवासी सुमित कौशिक ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को एक कंपनी का अधिकारी बताया और पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। इसमें रोज 1500 से 2700 कमाने की स्कीम बताई गई थी। ठगी करने वाले ने सुमित को  टेलीग्राम पर जोड़ दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने वेबसाइट पर 16.24 लाख रुपए कई बार धीरे-धीरे करके जमा कर लिए और पैसे वापस मांगने पर संपर्क बंद कर दिया।

दूसरे मामले में साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर एक महिला डॉक्टर से 11.34 लाख रुपए की ठगी कर ली। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला डॉक्टर को कुछ दिन पहले ही टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था। उनको एक गेम को लाइक और सब्सक्राइब कर पैसा कमाने का लालच दिया गया था। शुरुआत में टास्क पूरा करने पर उन्हें 1000 रुपये जमा कर 1300 रुपये मिले। विश्वास में लेकर आरोपियों ने उनसे 25 बार में 11.34 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 16 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शनिवार, 16 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon 2026 केरल में 26 मई को, लू का कहर जारी

शनिवार, 16 मई 2026
Shani Jayanti

बड़ा दिन: Shani Jayanti 2026 आज, जानें राशिफल और खास उपाय

शनिवार, 16 मई 2026
Petrol-Diesel

बड़ा झटका: Petrol-Diesel ₹3 महंगा, क्या महंगाई से निपटने को तैयार है देश

शुक्रवार, 15 मई 2026

तीसरे मामले में नोएडा स्थित एक कंपनी के मैनेजर की ईमेल आईडी को हैक कर खाते से 18.80 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित अमित कौशिक ने पुलिस को बताया कि दूसरी कंपनी में उन्हें 18.80 लाख रुपए का भुगतान करना था। इसके लिए उन्होने कंपनी को मेल भेजी दूसरी ओर से कंपनी का मेल आया और दूसरे खाते में पैसे भेजने के लिए कहा गया।

इस दौरान जालसाजों ने ईमेल आईडी हैक कर मामूली बदलाव कर दूसरी मेल आईडी बना ली। वहां उन्होंने 18.80 लाख रुपए भेज दिए।

चौथे मामले में एक महिला ने इंटरनेट पर ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने घर खरीदने के लिए एक व्यक्ति से 5 लाख का चेक लिया था। चेक से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए बैंक का कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन सर्च किया। इस पर एक व्यक्ति से बात हुई और आवाज साफ नहीं आने की बात कहते हुए उसे दूसरे नंबर से कॉल की।

इसी दौरान उनके बैंक खाते से 11.34 लाख रुपए कट गए उन्होंने ओटीपी या अन्य कोई जानकारी भी साझा नहीं की थी।

पांचवें मामले में भंगेल स्थित सरकारी बैंक के प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी है कि 16 अप्रैल 2021 से 8 जून 2021 के बीच कर्मचारी योगेश चौहान ने 24.40 लाख रुपए गबन कर लिए। यह रकम आरोपी ने कॉर्डलेस ट्रांजैक्शन से निकाल ली। गबन के लिए आरोपी एक मोबाइल नंबर का संचालन कर रहा था। इस रकम को निकालने के लिए आरोपी  ने टेलीफोन पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर भी जनरेट किया। इसमें बैंक कर्मचारियों की साइबर ठगों से मिली भगत की भी आशंका जताई गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘इंडिया’ समन्वय पैनल में प्रतिनिधि भेजने पर सीपीआई (एम)….

Next Post

नूंह हिंसा मामला: कांग्रेस विधायक मम्मन खान राजस्थान से गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 16 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

शनिवार, 16 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon 2026 केरल में 26 मई को, लू का कहर जारी

शनिवार, 16 मई 2026
Shani Jayanti

बड़ा दिन: Shani Jayanti 2026 आज, जानें राशिफल और खास उपाय

शनिवार, 16 मई 2026
Petrol-Diesel

बड़ा झटका: Petrol-Diesel ₹3 महंगा, क्या महंगाई से निपटने को तैयार है देश

शुक्रवार, 15 मई 2026
Hinduism Definition

Hinduism Definition 2026: Religion या Way of Life? Supreme Court के 9 Judges ने दी अहम राय, जानें पूरा सच

शुक्रवार, 15 मई 2026
NEET Paper Leak 2026

NEET Paper Leak 2026: WhatsApp Group पर बिका 22 लाख छात्रों का भविष्य, जानें पूरा सच और समाधान

शुक्रवार, 15 मई 2026
Next Post
कांग्रेस विधायक मम्मन खान राजस्थान से गिरफ्तार

नूंह हिंसा मामला: कांग्रेस विधायक मम्मन खान राजस्थान से गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों के हिंदी प्रेम की सराहना की

Whatsapp का बड़ा तोहफा! अब 15 लोगों के साथ शुरू कर सकेंगे ग्रुप कॉल

मेटा ने 'राजस्व बढ़ाने' के लिए व्हाट्सएप में विज्ञापन के दावे को किया खारिज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।