LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - घोसी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, भाजपा-सपा में कांटे का मुकाबला

घोसी उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, भाजपा-सपा में कांटे का मुकाबला

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
उपचुनाव
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मऊ, 5 सितंबर (The News Air) उत्तर प्रदेश के मऊ में घोसी विधानसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे ही पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की लंबी लाइन लग गई। इस सीट पर भाजपा के दारा सिंह चौहान का सपा के सुधाकर सिंह से कांटे का मुकाबला है। दारा सिंह की कड़ी परीक्षा है, क्योंकि वह सपा की विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में आए हैं। इसके बाद भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

मंगलवार को सुबह 7 बजे से 455 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। इस दौरान कोपागंज, मझवारा, घोसी, कसारा, इंदारा जैसे बूथों पर मतदाता अपने मतदान के लिए पहुंचे। इस दौरान पुरूष मतदाताओ की भीड़ ज्यादा रही।

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मतदान से जुड़ी शिकायत और सुझाव के लिए नंबर जारी किए हैं। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के लिए 239 मतदान केंद्रों पर 455 बूथ बनाया गया है ।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

प्रशासन ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन एवं 27 सेक्टर में विभाजित किया है। दो जोनल एवं 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए 591 कंट्रोल यूनिट, 591 बैलेट यूनिट तथा 630 वीवी पैट हैं, इनमें से 455 ईवीएम एवं वीवी पैट समस्त बूथों पर प्रेषित किए गए है। प्रत्येक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास दो-दो ईवीएम एवं वीवी पैट मशीन का सेट भी रहेगा।

मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 2002 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कर्मी चुनाव कार्य को संपन्न कराएंगे।

सपा और भाजपा ने इस सीट पर अपनी ताकत झोंक दी। अखिलेश की सभा के साथ ही शिवपाल 10 दिन से घोसी में डेरा डाले हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जनसभा की। उनकी कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों ने यहां प्रचार किया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके लिए 239 मतदान केंद्रों पर 455 बूथ बनाए गए हैं। 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जो बूथों पर पहुंच गईं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

उप चुनाव में 4,30,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर वोट डालेंगे। चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर मतदान स्थल तक जाने में असमर्थ 24 दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करा चुकी हैं।

गौरतलब हो कि घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई है। इस सीट पर छह वर्ष में चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। घोसी उपचुनाव ऐसा चुनाव साबित होने वाला है, जो आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई सवालों के जवाब देकर जाएगा। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है। साथ ही इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच भी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सोशल मीडिया पर मोदी के बाद योगी की लोकप्रियता

Next Post

कावेरी विवाद: कर्नाटक के किसान आज सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post

कावेरी विवाद: कर्नाटक के किसान आज सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका

News

ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में बालकनी में स्टंट करने वाले 4 युवक पहुंचे जेल

पुलिसकर्मी

मारे गए भारतीय मूल के पुलिसकर्मी के नाम पर कैलिफ़ोर्निया में रखा गया राजमार्ग का नाम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।