LIVE | ...
गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल सरकार ने जी-20 के मद्देनजर दिल्ली को हरा-भरा करने के लिए अब तक लगाए 36 लाख पौधे

केजरीवाल सरकार ने जी-20 के मद्देनजर दिल्ली को हरा-भरा करने के लिए अब तक लगाए 36 लाख पौधे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 30 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Gopal Rai
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– इस साल 52 लाख पौधे लगाने का सरकार का लक्ष्य है, इसमें से 70 प्रतिशत वृक्षारोपण किया जा चुका है – गोपाल राय

– जी-20 को देखते हुए वन विभाग दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर खूबसूरत फूल-पत्तियों से सजे 2.50 लाख गमले लगा रहा है- गोपाल राय

– वन विभाग ने गमलों के रखरखाव और उसके प्लेसमेंट की निगरानी के लिए 300 अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया है – गोपाल राय

नई दिल्ली, 30 अगस्त (The News Air) 
दिल्ली के वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि जी-20 सम्मलेन से पहले केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली को हरा भरा करने के लिए इस साल 36 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। इस साल 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 21 विभागों की हरित एजेंसियो द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है और अबतक 70 प्रतिशत वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। दिल्ली को हरा-भरा करने के लिए वन विभाग द्वारा गमले वाले पौधे दिल्ली के विभिन्न सड़कों पर लगाए जा रहे हैं। वन विभाग द्वारा दिल्ली की सड़कों को 2.5 लाख गमले, फूल / पत्ते वाले पौधों से सजाया जा रहा हैं। इसमें से 1 लाख 80 हज़ार गमले दिल्ली के अलग अलग सड़कों पर लगाए जा चुके हैं, बाकी गमलों में फूल वाले पौधे सितंबर के पहले सप्ताह में लगा दिए जायेंगे, ताकि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पौधे पूरी तरह खिल सकें।

वन एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि वन विभाग द्वारा दिल्ली के धौलाकुआँ से मेहराम नगर, मेहराम नगर से एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया, टेक्निकल एरिया से थीमाया सड़क/परेड सड़क, भैरों मार्ग, भैरों मार्ग से दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से राजघाट, राजघाट से आईटीओ से भैरों मार्ग आदि। इसके अलावा गमले एनडीएमसी, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली हाट को सजा दिए गए है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के फूल वाले पौधे भी सड़कों पर लगाए जा रहे है। इसमें मेरीगोल्ड,जाफरी, विंका, इक्सोरा, मउसानदा, कुल्फ़ा, पोर्टुलका, टेकोमा, चांदनी, हिबिसकस, जास्मिन आदि शामिल हैं। साथ ही वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के पत्तेदार पौधे भी लगाए जा रहे है। उसमे ऐरेका पाम, रफीस पाम, फायकस पांडा, फायकस बेंजमिना, टपिओका, सांग ऑफ़ इंडिया, कोचीए, मौलश्री, फन पाम, सिंगोनियम आदि शामिल हैं।

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि वन विभाग का काम सिर्फ गमले रखवाना ही नहीं है, बल्कि उनमें लगे पौधों और फूलों को तरोताज़ा भी बनाए रखना है। इसके लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं और गमलों को कोई क्षति न पहुंचे, इसका भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। गमलों के रखरखाव और उसके प्लेसमेंट की निगरानी के लिए 300 अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को लगाया गया हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Caste Intelligence Myth

क्या कुछ जातियां सच में ज्यादा इंटेलिजेंट होती हैं?

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
Nepal Flood Fish Bihar

बिहार में नेपाल बाढ़ की मछली खाने पर पाबंदी

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
Harpal Cheema

पंजाब के कर्मचारियों को मिलती सबसे ज्यादा सैलरी

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
White LED Headlights Accident

सफेद LED हेडलाइट – मौत की रोशनी

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026

वन मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से उठाए गए तमाम उपायों के परिणाम स्वरूप दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) में काफी इजाफा देखा गया है। इसी दिशा में दिल्ली दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था, वहीं केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। इस वर्ष समर एक्शन प्लान के बिन्दुओ में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए 9 जुलाई को आईएआरआई पूसा से शुरू हुए वन महोत्सव कार्यक्रम दिल्ली के सातों लोकसभा क्षेत्रों में मनाया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान दिल्लीवासियो को निःशुल्क औषधीय पौधे बांटे गए। 14 सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे भी बाटें जा रहे है ताकि लोग अपने- अपने घरो में वृक्षारोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकें।

वन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार के दूसरे कार्यकाल यानी साल 2020 से जबसे हमारी सरकार बनी है, 2022 -23 तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए है | इस वर्ष भी हमारी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे 21 विभागों की हरित एजेंसियो के द्वारा पूरा किया जा रहा है | अभी तक 36 लाख 20 हज़ार पौधे लगाए एवं वितरित किये जा चुके हैं। लगभग 70 प्रतिशत वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त किया जा चूका है। आगे वृक्षारोपण अभियान जारी है। इस साल पौधा वितरण का लक्ष्य 6 लाख रखा है। अभी तक 3 लाख 75 हज़ार पौधे वितरित किये जा चुके हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल के 15 जिला अध्यक्षों की घोषणा की

Next Post

यूट्यूब ने नियम उल्लंघन के कारण भारत में प्लेटफॉर्म से हटाए 19 लाख वीडियो

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Caste Intelligence Myth

क्या कुछ जातियां सच में ज्यादा इंटेलिजेंट होती हैं?

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
Nepal Flood Fish Bihar

बिहार में नेपाल बाढ़ की मछली खाने पर पाबंदी

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
Harpal Cheema

पंजाब के कर्मचारियों को मिलती सबसे ज्यादा सैलरी

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
White LED Headlights Accident

सफेद LED हेडलाइट – मौत की रोशनी

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
Onion Price India

प्याज की कीमतें आसमान पर

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
Halwara Airport Flight Timing

हलवारा एयरपोर्ट की फ्लाइट टाइमिंग बदली

गुरूवार, 3 सितम्बर 2026
Next Post
यूट्यूब

यूट्यूब ने नियम उल्लंघन के कारण भारत में प्लेटफॉर्म से हटाए 19 लाख वीडियो

स्कूल

स्कूल से गैरहाजिर रहने पर प्रिंसिपल ने 50 बच्चों को कतार में खड़ा कर बेरहमी से पीटा

विजीलैंस Vigilance Bureau

विजीलैंस ने गेहूँ में करोड़ों का गबन करने के दोष में पनग्रेन का इंस्पेक्टर गिरफ़्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।