शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - एनएचएआई ने बीमा प्रतिभूति बांड पर हितधारकों के साथ चर्चा की

एनएचएआई ने बीमा प्रतिभूति बांड पर हितधारकों के साथ चर्चा की

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 24 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

New Delhi (The News Air): भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएचएआई अनुबंधों के लिए बीमा प्रतिभूति बांड को अपनाने में तेजी लाने के लिए हितधारकों के साथ चर्चा करने के लिए विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया। श्री राजेंद्र कुमार, सदस्य (वित्त), एनएचएआई, श्री नीलेश साठे, विशेषज्ञ/सलाहकार, एनएचएआई और सुश्री मंदाकिनी बलूधी, निदेशक (बीमा), डीएफएस के नेतृत्व में सत्र में विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों, संविदाकारों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। हितधारकों के साथ विचार-मंथन के इस सत्र में बैंक प्रतिभूति (बीजी) के स्थान पर प्रतिभू‍ति बांड को व्यापक रूप से अपनाने की संभावनाओं का पता लगाने और परिचालन संबंधी बाधाओं को दूर करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

एनएचएआई ने बीमा कंपनियों और संविदाकारों से बोली प्रतिभूति और/निष्‍पादन प्रतिभूति जमा करने के एक अतिरिक्त माध्‍यम के रूप में बीमा प्रतिभूति बांड के उपयोग का विश्लेषण करने का आग्रह किया है। जारी होने पर बीमा प्रतिभूति बांड किफायती होंगे और एनएचएआई परियोजनाओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेंगे।

बीमा प्रतिभूति बांड ऐसे उपकरण हैं जहां बीमा कंपनियां ‘ प्रतिभूति’ के रूप में कार्य करती हैं और इस बात की वित्तीय गारंटी प्रदान करती हैं कि संविदाकार सहमत शर्तों के अनुसार अपने दायित्व को पूरा करेगा। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने सभी सरकारी खरीदों के लिए ई-बीजी और बीमा प्रतिभूति बांड को बीजी के बराबर बना दिया है। भारत की भागीदारी के बिना वैश्विक प्रतिभूति बीमा बाज़ार का आकार लगभग 29.5 बिलियन डॉलर है।

यह भी पढे़ं 👇

CM Punjab Bhagwant Mann

“पंजाब मोदी के सामने नहीं झुकेगा”: CM भगवंत मान का BJP पर हमला, ED-CBI मिसयूज का आरोप

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: NPS से डर, UPS में राहत या OPS की वापसी? कर्मचारियों की बड़ी दुविधा

शनिवार, 9 मई 2026

भारत के दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा निर्माण बाजार बनने की संभावना है। अकेले भारतीय अवसंरचना क्षेत्र को वर्ष 2023 में अनुमानित 2.70 लाख करोड़ रुपये की बैंक प्रतिभूति की आवश्यकता होगी, जिसके साल दर साल आधार पर 6 से 8 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। प्रतिभूति बांड, बैंक प्रतिभूति के लिए एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में कार्य करते हैं और पारंपरिक बैंकिंग उत्पादों की तुलना में लंबी परिपक्वता अवधि प्रदान करते हैं। प्रतिभूति बांड, अनुबंध प्रतिभूति विकल्पों को वित्तपोषित करने के सबसे किफायती तरीकों में से एक है और अवसंरचना क्षेत्र के लिए 50,000 करोड़ रुपये की अनुमानित पूंजीगत राहत प्रदान कर सकता है।

भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा के मद्देनजर बीमा प्रतिभूति बांड जैसे उपकरण बोलीकर्ताओं और रियायतग्राहियों की नकदी और क्षमता की उपलब्धता को बढ़ावा देंगे। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी, जिसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेते हुये सब इंस्पेक्टर काबू

Next Post

पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किये सिडर पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का ऐलान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CM Punjab Bhagwant Mann

“पंजाब मोदी के सामने नहीं झुकेगा”: CM भगवंत मान का BJP पर हमला, ED-CBI मिसयूज का आरोप

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: NPS से डर, UPS में राहत या OPS की वापसी? कर्मचारियों की बड़ी दुविधा

शनिवार, 9 मई 2026
NS Raja Subramani

लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani बने देश के नए CDS: 31 मई से संभालेंगे पदभार

शनिवार, 9 मई 2026
Hantavirus

अटलांटिक में फंसा Hantavirus Cruise Ship: दो भारतीय भी सवार, 3 मौतें, कोई देश नहीं लेने दे रहा जहाज

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी

पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किये सिडर पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का ऐलान

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत के मामले में फ़रार इंस्पेक्टर गिरफ़्तार

चंद्रमा

चैस्टे, आईएलएसए और रंभा चंद्रमा पर उतरने के बाद काम करने लगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।