गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली के इतिहास में पहली बार एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है आईआईएम

दिल्ली के इतिहास में पहली बार एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है आईआईएम

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 22 अगस्त 2023
A A
0
एमसीडी स्कूलों
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने आईआईएम कोझीकोड पहुँचकर पहली बार स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेने पहुँचे एमसीडी प्रिंसिपलों का बढ़ाया उत्साह

शिक्षा केजरीवाल सरकार को पहली प्राथमिकता इसलिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के तर्ज़ पर एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को भी ट्रेनिंग के लिए भेज रहे आईआईएम-शिक्षा मंत्री आतिशी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का विज़न- जब शिक्षकों को मिलेगा वर्ल्ड क्लास एक्सपोज़र तभी बच्चों को दे सकेंगे वर्ल्ड क्लास एजुकेशन, इस दिशा में आईआईएम की ट्रेनिंग बेहद अहम

हमारे एमसीडी प्रिंसिपलों को मिल रही शानदार ट्रेनिंग एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने में बनेगी मददगार, वो दिन दूर नहीं जब एमसीडी स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए लगेंगी लंबी लाइनें-शिक्षा मंत्री आतिशी

शिक्षा मंत्री ने कहा-आप सभी प्रिंसिपल एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों व उनके पैरेंट्स के बेहतर भविष्य की उम्मीद,इसलिए मिशन की तरह ट्रेनिंग के हर पहलू पर दें ध्यान

हमारे प्रिंसिपल आईआईएम से जो सीखेंगे उसका इस्तेमाल अपने स्कूलों में पढ़ने-पढ़ाने का शानदार वातावरण तैयार करने में करेंगे-मेयर शैली ओबरॉय

एमसीडी प्रिंसिपलों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग देकर उन्हें सशक्त बना रही केजरीवाल सरकार, अब एमसीडी के स्कूल भी बनेंगे वर्ल्ड क्लास-मेयर शैली ओबरॉय

एमसीडी प्रिंसिपलों ने कहा- अब से पहले किसी ने भी एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों की बेहतरी के लिए नहीं सोचा, लेकिन अब सुविधाओं के साथ मिल रहा है पूरा मान-सम्मान

सरकार ने हमें जिस विज़न के साथ आईआईएम में ट्रेनिंग के लिए भेजा है, शिक्षा के उस विज़न को पूरा करने के लिए करेंगे कड़ी मेहनत, अपने स्कूलों की विश्वस्तरीय संस्थानों में करेंगे तब्दील-एमसीडी प्रिंसिपल

एमसीडी में पिछली सरकारों ने हमेशा की शिक्षकों की उपेक्षा, लेकिन ‘आप’ की सरकार में अब एमसीडी शिक्षकों को सम्मान के साथ उनके प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए मिलेगी सभी सुविधाएँ-मेयर शैली ओबरॉय

21 अगस्त से शुरू पाँच दिवसीय ट्रेनिंग में आईआईएम के टॉप प्रोफ़ेसरों से एमसीडी स्कूलों के लिए स्पेशल डिज़ाइन स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट के गुर सीखेंगे प्रिंसिपल

इससे पहले जून में केजरीवाल सरकार ने पहली बार एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए भेजा था आईआईएम अहमदाबाद

22 अगस्त, नई दिल्ली (The News Air) केजरीवाल सरकार द्वारा एमसीडी स्कूलों में भी शिक्षा क्रांति लाने का प्रयास जारी है। इस दिशा में केजरीवाल सरकार ने आईआईएम अहमदाबाद के बाद एमसीडी स्कूलों के 50 शिक्षकों सहित एससीईआरटी के टीचर्स एजुकेटर्स के एक ग्रुप को ट्रेनिंग के लिए आईआईएम कोझीकोड भेजा है। इस दिशा में शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने मंगलवार को आईआईएम कोझीकोड जाकर स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेने पहुँचे एमसीडी प्रिंसिपलों से बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया|

ये एमसीडी के इतिहास में पहली बार है जब इन स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए आईआईएम भेजा जा रहा है| ऐसे में शिक्षा मंत्री का आईआईएम का दौरा करना और वहां एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों से मिलना एक बहुत ही सराहनीय कदम साबित हुआ और इससे शिक्षकों में ट्रेनिंग के लिए आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा है| इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद अब एमसीडी के स्कूलों में भी शिक्षा क्रांति आएगी और ये सभी प्रिंसिपल उस क्रांति के ध्वजवाहक बनेंगे| उन्होंने प्रिंसिपलों से कहा कि, आप सभी प्रिंसिपल एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों व उनके पैरेंट्स के बेहतर भविष्य की उम्मीद है, इसलिए एक मिशन की तरह ट्रेनिंग के हर पहलू पर ध्यान दें| उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का मानना है कि, जब एमसीडी प्रिंसिपल विश्वस्तरीय संस्थानों से सीखेंगे तभी अपने स्कूल में विश्वस्तरीय शिक्षा का वातावरण बना सकेंगे| इसलिए आप प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए आईआईएम कोझीकोड भेजा गया है जहाँ आपको वर्ल्ड क्लास एक्सपोज़र मिल सकेगा| उन्होंने कहा कि प्रिंसिपलों को मिल रहे शानदार ट्रेनिंग कि बदौलत वो अपने स्कूलों में सीखने का बेहतर वातावरण बना सकेंगे, इससे एमसीडी स्कूलों में भी शिक्षा क्रांति आएगी, एमसीडी स्कूल वर्ल्ड क्लास बनेंगे और वो दिन दूर नहीं जब नर्सरी में दाख़िला लेने के लिए प्राइवेट स्कूलों के बजाय एमसीडी स्कूलों के बाहर लंबी लाइनें लगेंगी।

शिक्षा मंत्री के साथ अपनी बातें साझा करते हुए प्रिंसिपलों ने भी कहा कि, ये पहली सरकार है जो एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों की बेहतरी के लिए सोच रही है, हमें सुविधाएँ मुहैया करवा रही है। साथ ही वो मान-सम्मान मिल रहा है जिसका वीके शिक्षक हक़दार होता है। इसलिए सरकार ने हमें जिस विज़न के साथ आईआईएम में ट्रेनिंग के लिए भेजा है, शिक्षा के उस विज़न को पूरा करने के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे और अपने स्कूलों को विश्वस्तरीय संस्थानों में तब्दील करेंगे|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, किसी भी स्कूल के लिए प्रिंसिपल उसका अहम् हिस्सा होता है| आप प्रिंसिपल के आचार-व्यवहार और काम करने के तरीके को देखकर पता लगा सकते है कि उसका स्कूल कैसा होगा| हमने 2015 में दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार बनने के बाद जब शिक्षा पर काम करना शुरू किया तो प्रिंसिपलों की कैपेसिटी बिल्डिंग और उनका प्रोफेशनल डेवलपमेंट भी हमारा फोकस रहा| इस दिशा में हमने अपने प्रिंसिपलों को आईआईएम से उनके लिए डिजाईन स्पेशल स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दिलवाई, प्रिंसिपलों को थोड़ी स्वायत्ता दी और इसके परिणाम के रूप में आप सभी आज दिल्ली सरकार के स्कूलों में आए बदलावों को देख सकते है|

उन्होंने कहा कि, एमसीडी में पिछली सरकारों ने हमेशा शिक्षकों की उपेक्षा की लेकिन ‘आप’ की सरकार में अब एमसीडी शिक्षकों को सम्मान के साथ उनके प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए सभी सुविधाएँ मिलेंगी| दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद अब एमसीडी के स्कूलों में भी शिक्षा क्रांति आएगी| और हमारे एमसीडी स्कूलों के सभी प्रिंसिपल उस क्रांति के ध्वजवाहक बनेंगे| ये ट्रेनिंग हमारे एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को स्कूल चलाने के दौरान रोजमर्रा आने वाली चुनातियों को अनूठे ढंग से हल करना तो सिखाएगी ही साथ ही उनके बेहतर ढंग से प्रबंधन करना भी सिखाएगी| ताकि वे एडमिनिस्ट्रेशन के साथ-साथ स्कूल के अकेडमिक वातावरण को भी बेहतर बना सकें|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी का विज़न है कि दिल्ली के हर बच्चे को चाहे वो किसी भी तबके से आता हो उसे विश्वस्तरीय शिक्षा मिलनी चाहिए| इसके लिए जरुरी है कि स्कूलों के शिक्षकों-प्रिंसिपल को विश्वस्तरीय संस्थानों सीखने का मौका मिले, एक्सपोज़र मिले| तभी वे अपने स्कूल में विश्वस्तरीय शिक्षा का वातावरण बना सकेंगे| इस दिशा में एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को आईआईएम से मिली ट्रेनिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी|

उन्होंने प्रिंसिपलों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी प्रिंसिपल एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों व उनके पैरेंट्स के बेहतर भविष्य की उम्मीद है| इसलिए एक मिशन की तरह ट्रेनिंग के हर पहलू पर अच्छे से ध्यान दे ताकि उसे अपने स्कूलों में अपना सकें|

इस अवसर पर एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों ने कहा कि, अब से पहले किसी ने भी एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों की बेहतरी के लिए नहीं सोचा था| लेकिन हमें बहुत ख़ुशी है कि सरकार द्वारा अब हमें सुविधाओं के साथ पूरा मान-सम्मान मिल रहा है| पहले हम बुनियादी सुविधाओं के लिए ही जद्दोजहद करते थे लेकिन अब हमें बेहतर ट्रेनिंग मिल रही है| प्रिंसिपलों ने कहा कि सरकार ने हमें जिस विज़न के साथ आईआईएम में ट्रेनिंग के लिए भेजा है| हम शिक्षा के उस विज़न को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और अपने स्कूलों की विश्वस्तरीय संस्थानों में तब्दील करने का हर संभव प्रयास करेंगे जहाँ हर बच्चे के लिए क्वालिटी एजुकेशन सुनिश्चित की जाएगी|

मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि,एमसीडी में भी शिक्षा केजरीवाल सरकार की पहली प्राथमिकता है। और इस दिशा में काम करते हुए हम अपने शिक्षकों को देश-विदेश के सबसे प्रख्यात संस्थानों से ट्रेनिंग दिलवा रहे है। ताकि जो ट्रेनिंग से जो कुछ सीखे उसका इस्तेमाल वो अपने स्कूलों को बेहतर बनाने में करें। इस दिशा में आईआईएम की ट्रेनिंग बेहद कारगर साबित होगी। और हम इसके साथ एमसीडी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनायेंगे।

उन्होंने कहा कि एमसीडी में पिछली सरकारों ने हमेशा शिक्षकों और उनके हितों की उपेक्षा की लेकिन अब यहाँ ऐसी सरकार है जिसके लिए शिक्षा और शिक्षक दोनों अहमियत रखते है। इसलिए हम अब शिक्षकों को न केवल मान सम्मान दे रहे है बल्कि उनके प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए भी हर ज़रूरी कदम उठा रहे है।

यह भी पढे़ं 👇

Land Registry New Rule

Land Registry New Rule: 1 अप्रैल से बदलेगा जमीन रजिस्ट्री का नियम, Time Slot मिस किया तो नहीं होगी रजिस्ट्री

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू, घट स्थापना का मुहूर्त सिर्फ 50 मिनट, जानें पूरी पूजा विधि

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Knee Pain Ayurvedic Kadha

Knee Pain Ayurvedic Kadha: घुटनों के दर्द में राजीव दीक्षित ने बताया पारिजात का चमत्कारी काढ़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Diabetes

Diabesity क्या है: Belly Fat से कैसे बढ़ता है Diabetes का खतरा, डॉक्टर्स ने बताया पूरा सच

गुरूवार, 19 मार्च 2026

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के इतिहास में पहली बार है जब एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए विभिन्न आईआईएम में भेजा जा रहा है| ये एमसीडी स्कूलों के प्रिंसिपलों व एससीईआरटी के टीचर्स एजुकेटर्स का 50 सदस्यों का दूसरा बैच है जो ट्रेनिंग के लिए आईआईएम गया है। इससे पहले जून में एक और बैच को 5 दिन के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के लिए आईआईएम अहमदाबाद भेजा गया था।

बता दें कि इस ट्रेनिंग के दौरान सभी प्रिंसिपल आईआईएम के टॉप प्रोफेसरों से एमसीडी स्कूलों के लिए स्पेशल डिज़ाइन स्कूल लीडरशिप और मैनेजमेंट के गुर सीखेंगे|

Previous Post

पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन कर बोले सीएम केजरीवाल….

Next Post

रक्षा बंधन के लिए सीमा हैदर ने पीएम-सीएम समेत कई हस्तियों को….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Land Registry New Rule

Land Registry New Rule: 1 अप्रैल से बदलेगा जमीन रजिस्ट्री का नियम, Time Slot मिस किया तो नहीं होगी रजिस्ट्री

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू, घट स्थापना का मुहूर्त सिर्फ 50 मिनट, जानें पूरी पूजा विधि

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Knee Pain Ayurvedic Kadha

Knee Pain Ayurvedic Kadha: घुटनों के दर्द में राजीव दीक्षित ने बताया पारिजात का चमत्कारी काढ़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Diabetes

Diabesity क्या है: Belly Fat से कैसे बढ़ता है Diabetes का खतरा, डॉक्टर्स ने बताया पूरा सच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
France Economic Crisis

France Economic Crisis: कैसे दुनिया के सबसे अमीर देश ने अपनी Economy तबाह कर ली, चौंकाने वाला खुलासा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Political Funding in India

Political Funding in India: चुनावी चंदे का खेल कैसे शुरू हुआ? जानें पूरी कहानी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
सीमा हैदर

रक्षा बंधन के लिए सीमा हैदर ने पीएम-सीएम समेत कई हस्तियों को....

verka

मुख्यमंत्री द्वारा वेरका फ्रूट दही, क्रीम और ऐकस्टैंडड शैल्फ लाईफ़ मिल्क की शुरुआत

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।