शुक्रवार, 20 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भाजपा का ‘मिशन बिहार’ : सहयोगियों का फिक्स किया कोटा, अपने सांसदों को दिया यह निर्देश

भाजपा का ‘मिशन बिहार’ : सहयोगियों का फिक्स किया कोटा, अपने सांसदों को दिया यह निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 18 अगस्त 2023
A A
0
भाजपा का 'मिशन बिहार'
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 18 अगस्त (The News Air) भाजपा ने 2024 के लोक सभा चुनाव में नीतीश-तेजस्वी-कांग्रेस और अन्य दलों के महागठबंधन को मात देने के लिए ‘मिशन बिहार’ का अपना ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।

इस ब्लू प्रिंट के तहत जहां एक तरफ भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को दी जाने वाली लोकसभा की सीटों का कोटा फिक्स कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ अपनी पार्टी के सांसदों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर डट जाने का निर्देश दिया है।

भाजपा ने इसके साथ ही छोटे-छोटे सहयोगी दलों और अपने खास नेताओं के बल पर बिहार के जातीय समीकरण को साधते हुए कुशवाहा, निषाद, दलित और महादलित मतदाताओं के साथ ही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के सबसे मजबूत वोट बैंक माने जाने वाले अति पिछड़ा समाज के कुर्मी और कोइरी वोटरों को भी लुभाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

भाजपा न केवल नीतीश कुमार के वोट बैंक को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है बल्कि उनके सांसदों पर भी भाजपा की नजरें बनी हुई है।

सूत्रों की माने तो, भाजपा इस बार बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 31 सीटों पर स्वयं लड़ने की तैयारी कर रही है और अपने गठबंधन के सहयोगी दलों को 9 सीट देने का प्लान बना चुकी है।

यह भी पढे़ं 👇

Vikram Samvat 2083

Vikram Samvat 2083: चैत्र नवरात्रि और Hindu New Year शुरू, जानें राजा-मंत्री कौन

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Modern History Timeline UPSC

Modern History Timeline UPSC: 1857 से 1947 तक का पूरा सफर 20 मिनट में

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
India Unemployment Crisis

India Unemployment Crisis: 1.1 करोड़ Graduates बेरोजगार, बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Iran Iraq War

Iran Iraq War: अमेरिका ने सद्दाम को क्यों दिया था पूरा सपोर्ट, जानें पूरी कहानी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

भाजपा केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा और हाल ही में फिर से एनडीए गठबंधन के साथ जुड़े चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास), दोनों दलों को मिलाकर सिर्फ छह सीटें ही देने के मूड में है।

बताया जा रहा है कि चाचा और भतीजे दोनों को यह संकेत दे दिया गया है कि वे हाजीपुर लोकसभा सीट सहित अपने सभी विवादित मुद्दों को सुलझा लें।

भाजपा इस बार फिर से साथ आए उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोजद को इस बार सिर्फ दो लोकसभा सीट ही देने के मूड में है और अगर हम के जीतन राम मांझी लोकसभा सीट को लेकर अड़े रहे तो भाजपा उनके या उनके बेटे के लिए सिर्फ एक सीट देने को तैयार है।

वीआईपी के मुकेश सहनी के भी फिर से एनडीए गठबंधन में वापसी के दरवाजे अभी पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। वहीं, इसके साथ ही भाजपा ने अपने वर्तमान सांसदों को भी अपने-अपने संसदीय इलाकों में जाकर टिक जाने का निर्देश दे दिया है।

पार्टी ने सांसदों को सख्त हिदायत दी है कि आधिकारिक काम के बिना वे अनावश्यक रूप से न तो दिल्ली आएं और न ही अपने संसदीय क्षेत्र को छोड़कर कहीं और जाएं।

ऐसा नहीं करने वाले सांसदों का पार्टी टिकट तक काटने की चेतावनी दे चुकी है। यह माना जा रहा है कि पार्टी इस बार अपने 2-3 सांसदों का टिकट काट सकती है या उनके संसदीय क्षेत्र में बदलाव भी कर सकती है।

पार्टी बिहार की मुस्लिम बहुल सीटों पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जहां एक तरफ नीतीश के वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास लगातार जारी है तो वहीं अपने सहयोगियों पासवान, मांझी और कुशवाहा के समर्थन के अलावा जेडीयू के कुछ सांसदों को भाजपा में शामिल कराकर जातीय गणित को भी साधने की योजना बना ली गई है।

बता दें कि भाजपा ने सैद्धांतिक रूप से यह भी फैसला किया है कि इस बार एनडीए गठबंधन के सहयोगियों को भी उनके उम्मीदवार की जीत पाने की संभावना के आधार पर ही सीटें दी जाएगी और अगर किसी सहयोगी के पास जीतने वाले उम्मीदवार नहीं हुए तो फिर भाजपा अपने नेता को उस सहयोगी दल के बैनर तले लड़ा सकती है।

Previous Post

उपराज्यपाल ने केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली में बाढ़ के कारण गिनाये

Next Post

पीएम मोदी ने कहा – 2030 से पहले टीबी जीत हासिल करेगा भारत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Vikram Samvat 2083

Vikram Samvat 2083: चैत्र नवरात्रि और Hindu New Year शुरू, जानें राजा-मंत्री कौन

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Modern History Timeline UPSC

Modern History Timeline UPSC: 1857 से 1947 तक का पूरा सफर 20 मिनट में

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
India Unemployment Crisis

India Unemployment Crisis: 1.1 करोड़ Graduates बेरोजगार, बड़ा खुलासा

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Iran Iraq War

Iran Iraq War: अमेरिका ने सद्दाम को क्यों दिया था पूरा सपोर्ट, जानें पूरी कहानी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
South Pars Gas Field

South Pars Gas Field पर Israel का हमला, Trump ने दी Iran को चेतावनी

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Russia Iran War

Russia Iran War: रूस के सैटेलाइट से ईरान को मिल रही पिनपॉइंट एक्यूरेसी, अमेरिका परेशान

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Next Post
PM Modi's target opposition

पीएम मोदी ने कहा - 2030 से पहले टीबी जीत हासिल करेगा भारत

tomato prices

नेफेड, एनसीसीएफ के आउटलेट में 20 अगस्त से टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।