शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Manipur Violence : मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह का बड़ा बयान

Manipur Violence : मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह का बड़ा बयान

बोले- गलतफहमियों और स्वार्थी लोगों के चलते लोग मारे गए

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 15 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Manipur Violence
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली/इंफाल, मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM Biren Singh) ने मंगलवार को कहा कि कुछ गलतफहमियों, निहित स्वार्थी लोगों के कार्यों एवं देश को अस्थिर करने के विदेशी षड्यंत्र के कारण राज्य में लोग मारे गए और संपत्तियों को नुकसान हुआ। सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर यहां प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभी से हिंसा रोकने और राज्य को तीव्र प्रगति की राह पर वापस लाने का प्रयास करने की अपील की। राज्य के सभी पहाड़ी और घाटी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ गलतफहमियों, निहित स्वार्थों वाले लोगों के कार्यों एवं देश को अस्थिर करने के विदेशी षड्यंत्र के कारण राज्य में बहुमूल्य जान और माल का नुकसान हुआ तथा कई लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।” सिंह ने कहा कि सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगातार काम कर रही है और प्रभावित लोगों को जल्द ही फिर से बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उनके मूल स्थानों पर तुरंत स्थानांतरित नहीं किया जा सकता, उन्हें पूर्व-निर्मित घरों में अस्थायी रूप से रखा जाएगा। पूर्वनिर्मित (प्रीफैबरिकेटेड) मकानों से तात्पर्य ऐसे भवनों से हैं, जिनके ढांचे किसी और स्थान पर तैयार किए जाते हैं और फिर उन्हें उन स्थलों पर स्थापित किया जाता है, जहां मकानों को बनाए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गलती करना मानवीय प्रवृत्ति है इसलिए हमें माफ करना और भूलना सीखना होगा।” उन्होंने कहा कि ‘‘एक परिवार एक आजीविका” परियोजना लागू करने और लोगों के पुनर्वास के लिए एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने संविधान के प्रावधानों के खिलाफ कभी कोई काम नहीं किया है और वह न ही कभी ऐसा करेगी।” सिंह ने कहा कि मादक द्रव्यों के खिलाफ युद्ध किसी विशेष समुदाय या व्यक्ति पर लक्षित नहीं है, बल्कि यह देश और भावी पीढ़ी को नशीली पदार्थों के दुरुपयोग के खतरे से बचाने का सरकार का एक प्रयास है।

यह भी पढे़ं 👇

Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
FIR Against Sandeep Pathak

Raghav Chadha AAP Attack: पंजाब के खजाने को लूटा, विदेश भेजे करोड़ों रुपये

शनिवार, 9 मई 2026
Harpal Cheema Attack on BJP

Harpal Cheema Attack on BJP: लोकतंत्र पर सबसे बड़ा खतरा बन गई है बीजेपी

शनिवार, 9 मई 2026
Punjab Lok Adalat

Punjab Lok Adalat: 4.5 लाख मामलों का निपटारा, 917 करोड़ के अवार्ड पास

शनिवार, 9 मई 2026

उन्होंने कहा, ‘‘नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध 2018 के अंत में शुरू किया गया था क्योंकि राज्य में मादक द्रव्यों का भारी प्रभाव पड़ रहा था और एक लाख से अधिक लोग इनका इस्तेमाल कर रहे थे।” मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार 2017 से लोगों की नब्ज को समझकर राज्य के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और पिछले छह साल से किसी प्रकार का संघर्ष, बंद और नाकाबंदी नहीं हुई थी।”

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के दूर-दराज के गांवों में विकास लाने के लिए बजट में और धन का प्रावधान किया गया है।” सिंह ने कहा कि सरकार पोस्त की खेती के लिए बड़े पैमाने पर वनों की कटाई को मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकती, इसलिए उसने नशीले पदार्थों का राज्य से सफाया करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, ‘‘गोल्डन ट्रायएंगल से नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ मणिपुर देश का द्वारपाल है और राज्य देश की युवा आबादी को मादक द्रव्यों से बचा रहा है।”

एशिया में अफीम का अवैध उत्पादन करने वाले दो प्रमुख क्षेत्र में से एक को ‘गोल्डन ट्रायएंगल’ कहा जाता है, जबकि दूसरे क्षेत्र को ‘गोल्डन क्रिसेंट’ नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों की कटाई ने राज्य में जलवायु परिस्थितियों को प्रभावित किया है और पोस्त की खेती के लिए नमक एवं उर्वरकों के वितरण ने राज्य के जल संसाधनों को प्रभावित किया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दर्दनाक हो सकता है पैर में मोच आना, जानिए ऐसी स्थिति में आपको क्या करना है

Next Post

‘एक भारत एक टिकट’ जल्द होगा साकार, जानें क्या है योजना

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
FIR Against Sandeep Pathak

Raghav Chadha AAP Attack: पंजाब के खजाने को लूटा, विदेश भेजे करोड़ों रुपये

शनिवार, 9 मई 2026
Harpal Cheema Attack on BJP

Harpal Cheema Attack on BJP: लोकतंत्र पर सबसे बड़ा खतरा बन गई है बीजेपी

शनिवार, 9 मई 2026
Punjab Lok Adalat

Punjab Lok Adalat: 4.5 लाख मामलों का निपटारा, 917 करोड़ के अवार्ड पास

शनिवार, 9 मई 2026
Meri Rasoi Scheme

Meri Rasoi Scheme: भगवंत मान की बड़ी घोषणा, 40 लाख परिवारों को मुफ्त राशन

शनिवार, 9 मई 2026
Iran America Conflict

Iran America Conflict: ईरान-अमेरिका युद्ध के कगार पर, ट्रंप की डील फेल

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
'एक भारत एक टिकट' जल्द होगा साकार, जानें क्या है योजना

'एक भारत एक टिकट' जल्द होगा साकार, जानें क्या है योजना

तेल में चटकाए तिलचट्टे, फिर टमाटर-मिर्च की चटनी लगाकर खा गई लड़की, देखने वाले अब तक सदमे में!

तेल में चटकाए तिलचट्टे, फिर टमाटर-मिर्च की चटनी लगाकर खा गई लड़की, देखने वाले अब तक सदमे में!

Independence Day 2023 : पीएम मोदी अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे लेकिन….

Independence Day 2023 : पीएम मोदी अगले साल एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे लेकिन....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।