शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ब्रेकअप भी दे सकता है रिलेशनशिप के लिए जरूरी सबक, एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट बता रहे हैं कुछ जरूरी बातें

ब्रेकअप भी दे सकता है रिलेशनशिप के लिए जरूरी सबक, एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट बता रहे हैं कुछ जरूरी बातें

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 8 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, लाइफस्टाइल, हेल्थ
A A
0
ब्रेकअप भी दे सकता है रिलेशनशिप के लिए जरूरी सबक, एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट बता रहे हैं कुछ जरूरी बातें
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

ब्रेकअप चाहे कितना भी दर्दनाक क्यों न हों, वह आपको रिश्तों के कुछ जरूरी सबक दे जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आपके पहले पार्टनर ने आपको धोखा दिया, तो उस दौरान उसने जो हरकतें की थीं, वह आपके लिए रेड फ्लैग्स बन जाएंगे। इस तरह आप किसी भी धोखेबाज व्यक्ति को जल्दी पहचान पाएंगी। इसके साथ ही आप अपने पर यह विश्वास कर पाएंगी कि धोखे के साथ समझौता करके घुटते रहने से बेहतर है, आगे बढ़कर खुली हवा में सांस ली जाए।

क्या वाकई प्यार अंधा होता है?

जब आप प्यार में होते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आपकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। वास्तव में आप यह नहीं देख पा रहे होते हैं कि क्या हो रहा है। पर इस बात का यकीन तभी होता है, जब आप रिश्ते से बाहर आ चुके होते हैं। आपका पिछला हर रिश्ता आपको कुछ न कुछ सिखाता है। कुछ चीजें आपको बढ़ने में मदद करती हैं, आपकी योग्यता को प्रमाणित करती हैं और आपको दिखाती हैं कि आप इससे बेहतर के हकदार हैं।

सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव भी मानते हैं कि तनाव और एंग्जाइटी से निकलने के बाद ही आप जान पाते हैं कि इस रिश्ते में आपसे क्या गलतियां हुईं। हालांकि इसमें बहुत समय लगता है, पर अनुभव से बड़ा कोई दूसरा सबक हो नहीं सकता।

यह भी पढे़ं 👇

Hantavirus

अटलांटिक में फंसा Hantavirus Cruise Ship: दो भारतीय भी सवार, 3 मौतें, कोई देश नहीं लेने दे रहा जहाज

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari CM West Bengal

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP CM: ममता को हराने वाले योद्धा का ऐतिहासिक उदय

शनिवार, 9 मई 2026
Sanjeev Arora

पंजाब AAP मंत्री पर ED रेड: ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, BJP पर CM का हमला

शनिवार, 9 मई 2026
Vijay Thalapathy

TVK Crosses 118 Seats: Vijay Thalapathy बने तमिलनाडु के नए CM

शनिवार, 9 मई 2026

वे आगे कहते हैं, “मैं यह नहीं कह रहा कि अनुभवी होने के लिए आप रिश्तों में धोखा खाना जरूरी है। पर अगर किसी रिश्ते में आपको धोखा मिला है, तो पुरानी बातों को याद करके सेल्फ गिल्ट में जाने की बजाए उन चीजों पर ध्यान दें जो विवाद का कारण बनीं। इन कारणों के मूल में आपकी या आपके पार्टनर की, किसी की भी गलती हो सकती है। पर जरूरत है इन गलतियों से सबक लेने की।”

how to get a healthy break up
जो रिश्ता रिपेयर नहीं हो सकता , उसे छोड़ देना अच्छा है। चित्र एडॉबीस्टॉक।

यहां हैं वे 5 जरूरी बातें जो अगले रिश्ते में जाने से पहले आपको याद रखनी चाहिए

1 बातचीत करना महत्वपूर्ण है

डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव बताते हैं कि किसी भी रिश्ते के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है संवाद। एक मजबूत और स्वस्थ संबंध बनाने के लिए अपनी भावनाओं, जरूरतों और चिंताओं के बारे में खुलकर और ईमानदारी से बात करना आपको सीखना चाहिए।

2 हर रिश्ते में सीमाएं जरूरी है

संतुलित और सम्मानजनक संबंध बनाए रखने के लिए एक स्वस्थ बाउंडरी को समझना और निर्धारित करना महत्वपूर्ण है। अपनी सीमाएं जानने और उनके बारे में दृढ़ रहने से आपको भविष्य में संभावित समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी। किसी के पर्सनल स्पेस में जाने से बचना भी उतना ही जरूरी है जितना किसी को अपने निजी स्पेस में आने से रोकना।

3 समझौता और टीम वर्क

जब दो जन मिलकर एक रिश्ता बनाते हैं, तो उसमें दोनों की जरूरतों का ख्याल रखा जाना पहली शर्त होनी चाहिए। स्वभाविक है इसके लिए दोनों को ही कुछ समझौते करने होते हैं। तभी आप एक-दूसरे के साथ सहयोग कर पाएंगे। यह समझना कि दोनों पार्टनर को एक साथ काम करने और एक-दूसरे के लक्ष्यों और आकांक्षाओं का समर्थन करने की आवश्यकता है, एक अच्छे और लंबे रिलेशन के लिए जरूरी है।

how-to-overcome-breakup
अपने साथी की भावनाओं, विचारों और व्यक्तित्व का सम्मान करें। चित्र शटर स्टॉक
3 सम्मान और सहानुभूति

अपने साथी की भावनाओं, विचारों और व्यक्तित्व का सम्मान करें। उनकी भावनाओं और अनुभवों के प्रति सहानुभूति रखने से आपको अधिक देखभाल और प्रेमपूर्ण संबंध बनाने में मदद मिलेगी। किसी भी लड़ाई में एक सीमा को लांघने से बचें। एक दूसरे की हर चीज का आदार सम्मान जरूरी है।

4 पुरानी गलतियां न दोहराएं

किसी भी रिश्ते में झगड़ों का होना बहुत आम है। उनसे बचने के बजाय उन्हें रचनात्मक ढंग से संभालना सीखें। मुद्दों को खुलकर संबोधित करने और मिलकर समाधान खोजने से आपका बंधन मजबूत होगा। किसी भी लड़ई से भागे नहीं और बातचीत बंद न करें।

5 दूसरे रिश्ते में जाने से पहले अपना समय लें

अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरी तरह से समझे बिना एक नए रिश्ते में जल्दबाजी करने से पिछली गलतियां दोहराई जा सकती हैं। किसी भी नए रिश्ते में आने से पहले अपने संभावित पार्टनर को जानने के लिए अपना समय लें और सुनिश्चित करें कि आप दोनों एक ही पृष्ठ पर हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Ambrish Murthy Passes Away : लेह में हार्ट अटैक आने से Pepperfry के को-फाउंडर और CEO अंबरीश मूर्ति का निधन

Next Post

Independence Day 2023 : लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान मौजूद रहेंगे…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Hantavirus

अटलांटिक में फंसा Hantavirus Cruise Ship: दो भारतीय भी सवार, 3 मौतें, कोई देश नहीं लेने दे रहा जहाज

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari CM West Bengal

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP CM: ममता को हराने वाले योद्धा का ऐतिहासिक उदय

शनिवार, 9 मई 2026
Sanjeev Arora

पंजाब AAP मंत्री पर ED रेड: ₹100 करोड़ GST फ्रॉड, BJP पर CM का हमला

शनिवार, 9 मई 2026
Vijay Thalapathy

TVK Crosses 118 Seats: Vijay Thalapathy बने तमिलनाडु के नए CM

शनिवार, 9 मई 2026
One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
Independence Day 2023 | लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान मौजूद रहेंगे अमेरिकी सांसद

Independence Day 2023 : लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के दौरान मौजूद रहेंगे...

दिल्ली कैबिनेट में बड़ा उलटफेर, केजरीवाल ने आतिशी को सौंपी सर्विस और विजिलेंस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी

दिल्ली कैबिनेट में बड़ा उलटफेर, केजरीवाल ने आतिशी को सौंपी सर्विस और विजिलेंस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी

Travel Tips: You must visit this hill station of South India in monsoon

मानसून में जरूर जाए आप साउथ इंडिया के इस हिल स्टेशन पर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।