LIVE | ...
मंगलवार, 9 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Project Cheetah : कम उम्र के ऐसे चीतों को भारत लाया जाना चाहिए, जो मानव मौजूदगी के आदी हों: विशेषज्ञ

Project Cheetah : कम उम्र के ऐसे चीतों को भारत लाया जाना चाहिए, जो मानव मौजूदगी के आदी हों: विशेषज्ञ

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 3 अगस्त 2023
in Breaking News, स्पेशल स्टोरी
A A
0
Project Cheetah | कम उम्र के ऐसे चीतों को भारत लाया जाना चाहिए, जो मानव मौजूदगी के आदी हों: विशेषज्ञ
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली: प्रोजेक्ट चीता (Project Cheetah) में शामिल अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शुरुआती अनुभव के आधार पर सरकार को भारत में बसाने के लिए कम उम्र के ऐसे चीतों को प्राथमिकता देने की सलाह दी है, जो प्रबंधन वाहनों एवं मानव उपस्थिति के आदी हों। उन्होंने सरकार को चीतों को बसाने के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) के अलावा अन्य स्थान चिह्नित करने की भी सलाह दी। 

विशेषज्ञों ने सरकार को हाल में सौंपी गई एक स्थिति रिपोर्ट में कहा कि चीतों की ये विशेषताएं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की निगरानी, ​​तनाव मुक्त पशु चिकित्सा और प्रबंधन हस्तक्षेप को सरल बनाने और पर्यटन को बढ़ाने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि कूनो को पर्यटन के लिए खोला जाने वाला है और चीतों के मानव उपस्थिति के आदी होने से उद्यान को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने में मदद मिल सकती है। कूनो में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से दो समूहों में चीतों को लाया गया था।

विशेषज्ञों ने कहा कि कम उम्र के वयस्क चीते नए माहौल में अधिक आसानी से ढल जाते हैं और अधिक उम्र के चीतों की तुलना में उनके जीवित रहने की दर भी अधिक होती है। कम उम्र के नर चीते अन्य चीतों को लेकर ‘‘अपेक्षाकृत कम आक्रामक” व्यवहार दिखाते हैं, जिससे चीतों की आपसी लड़ाई में होने वाली मौत का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञों ने चीतों को बाहर से लाकर भारत में बसाने पर आने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए रेखांकित किया कि कम उम्र के चीते छोड़े जाने के बाद अधिक समय तक जीवित रहते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Mamata

Mamata और Sonia की मुलाकात: INDIA Bloc को नई दिशा

मंगलवार, 9 जून 2026
NEET UG Paper Leak

NEET UG Paper Leak: आरोपी ने Re-Exam के लिए मांगी Interim Bail

मंगलवार, 9 जून 2026
Jaipur Fire

Jaipur Fire: पटाखा गोदाम में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

मंगलवार, 9 जून 2026
Bikram Singh Majithia

Majitha Case: Bikram Majithia ने Court में दाखिल की अग्रिम जमानत

मंगलवार, 9 जून 2026

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की मौत की दर दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके कारण मीडिया में कई नकारात्मक समाचार प्रकाशित एवं प्रसारित हुए हैं, लेकिन यह मृतक संख्या वन्य चीता पुनर्वास के सामान्य मापदंडों के भीतर है। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मार्च के बाद से नौ चीतों की मौत हो चुकी है, जिनमें छह वयस्क एवं तीन शावक शामिल हैं। बहुप्रतीक्षित ‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत, कुल 20 चीतों को दो समूहों में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से केएनपी में लाया गया था।

चार शावकों के जन्म के बाद चीतों की कुल संख्या 24 हो गई थी लेकिन नौ चीतों की मौत के बाद यह संख्या घटकर अब 15 रह गई है। विशेषज्ञों ने दक्षिण अफ्रीका में चीतों को बसाने की कोशिश के दौरान शुरुआत में हुई दिक्कतों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि उसकी 10 में से नौ कोशिश असफल हो गई थीं। उन्होंने कहा कि इन अनुभवों के आधार पर वन्य चीता पुनर्वास एवं प्रबंधन की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को स्थापित किया गया। रिपोर्ट में ‘सुपरमॉम’ के महत्व को भी रेखांकित किया गया है।

‘सुपरमॉम’ दक्षिण अफ्रीका से लाई गईं ऐसी मादा चीतों को कहा जाता है, जो अधिक स्वस्थ और प्रजनन क्षमता के लिहाज से बेहतर होती हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में लाए गए चीतों में से सात मादा हैं और उनमें से केवल एक के ‘सुपरमॉम’ होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों ने भारतीय अधिकारियों को चीतों को पुन: बसाने के लिए कूनो के स्थान पर अन्य स्थलों की पहचान करने की सलाह दी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘हम दिखाएंगे कि हर व्यक्ति को सुरक्षा कैसे दी जाती है’ सीएम पर दीपेंद्र हुड्डा का तंज

Next Post

Nuh Violence: हरियाणा हिंसा में बाल-बाल बचीं महिला जज और उनकी 3 साल की बेटी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mamata

Mamata और Sonia की मुलाकात: INDIA Bloc को नई दिशा

मंगलवार, 9 जून 2026
NEET UG Paper Leak

NEET UG Paper Leak: आरोपी ने Re-Exam के लिए मांगी Interim Bail

मंगलवार, 9 जून 2026
Jaipur Fire

Jaipur Fire: पटाखा गोदाम में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले

मंगलवार, 9 जून 2026
Bikram Singh Majithia

Majitha Case: Bikram Majithia ने Court में दाखिल की अग्रिम जमानत

मंगलवार, 9 जून 2026
Air Canada Pilot

Air Canada Pilot का बड़ा खुलासा: 27 साल बिना Licence उड़ाए जहाज

मंगलवार, 9 जून 2026
PSEB Ranking

PSEB Ranking Reform: समान अंक पर समान रैंक, जन्म तिथि को टाई-ब्रेकर से हटाया – हरजोत बैंस

मंगलवार, 9 जून 2026
Next Post
Nuh Violence

Nuh Violence: हरियाणा हिंसा में बाल-बाल बचीं महिला जज और उनकी 3 साल की बेटी

OMG 2 Trailer : भगवान शिव के दूत बने अक्षय कुमार! Gadar 2 से टकराने आ रही OMG 2 का ट्रेलर रिलीज, देखें

OMG 2 Trailer : भगवान शिव के दूत बने अक्षय कुमार! Gadar 2 से टकराने आ रही OMG 2 का ट्रेलर रिलीज, देखें

bhagwant mann

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान इस जिले में लहराएंगे राष्ट्रीय झंडा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।