LIVE | ...
सोमवार, 13 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - बिज़नेस - मजबूत रैली के बाद, म्यूचुअल फंड ने जून तिमाही में भारतीय बैंकों में घटाई हिस्सेदारी

मजबूत रैली के बाद, म्यूचुअल फंड ने जून तिमाही में भारतीय बैंकों में घटाई हिस्सेदारी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 2 अगस्त 2023
in बिज़नेस
A A
0
म्यूचुअल फंड
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Banking stocks : (BSE)बीएसई के शेयरहोल्डिंग पैटर्न डेटा के मुताबिक पिछले एक साल में दिखी मजबूत रैली के बाद जून तिमाही के दौरान म्यूचुअल फंडों ने सरकारी बैंकों सहित भारतीय बैंकों में पिछली तिमाही की तुलना में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। चार तिमाहियों के बाद यह पहली बार है जब म्यूचुअल फंड बैंकों में हिस्सेदारी कम करते दिखे हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च के हेड दीपक जसानी का कहना है कि जून तिमाही में, म्यूचुअल फंड्स ने कई बैंकों (सार्वजनिक और निजी दोनों ) में हिस्सेदारी बेची है और कुछ बैंक शेयरों में हिस्सेदारी जोड़ी है। यह पिछले कुछ महीनों में देखी गई रैली के बाद इन शेयरों के वैल्यूएशन पर म्यूचुअल फंड्स के नजरिए का संकेत है।

विश्लेषकों के एक वर्ग का मानना है कि वित्त वर्ष 2024 में बैंकिंग सेक्टर के नेट प्रॉफिट मार्जिन में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें ये भी लगता है कि वित्त वर्ष 2023 की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में इस सेक्टर में सिस्टेमेटिक क्रेडिट ग्रोथ में कमी देखने को मिलेगी। इसके चलते पूरे बैंकिंग सिस्टम के कुल प्री-प्रॉविजनिंग अर्निंग ग्रोथ में काफी मंदी आ सकती है।

यह भी पढे़ं 👇

8th Pay Commission

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और DA पर नया फॉर्मूला तैयार

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें भाव

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Small Savings Scheme I

Small Savings Scheme Interest Rate: 1 जुलाई से बदलाव नहीं, PPF-सुकन्या पर मिलेगा पुरानी दर से ब्याज

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Gold Silver Price

Gold Silver Price Drop: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 6 महीने में 20% गिरावट

बुधवार, 1 जुलाई 2026

क्या कहते हैं आंकड़े

पिछली तिमाही से जिन पीएसयू बैंकों में म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग में गिरावट देखी गई उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। खासतौर से भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा दोनों को लगातार चौथी तिमाही में म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स में लगातार गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। इनमें म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग में क्रमशः 100 आधार अंक (बीपीएस) और 200 बीपीएस की कटौती हुई है। इस बीच, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक में म्यूचुअल फंड हिस्सेदारी बढ़ती दिखी है।

प्राइवेट बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में भी काफी हद तक इसी तरह का ट्रेंड देखने को मिला। इस तिमाही के दौरान आरबीएल बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सिटी यूनियन बैंक, करूर वैश्य बैंक, फेडरल बैंक, डीसीबी बैंक, बंधन बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में म्यूचुअल फंड्स की होल्डिंग्स में कमी देखने को मिली है।

गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) पर नजर डालें तो एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, मणप्पुरम फाइनेंस, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस और बजाज फाइनेंस में भी म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी में कमी आई है।

शेयर कीमतों में तेजी

अप्रैल 2022 से निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 154 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। जबकि इस साल अब तक इसमें 7.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह तेजी सराकारी बैंकों की लगातार मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी और घटती प्रॉविजनिंग के साथ एनपीए लेवल में सुधार के कारण आई। सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों के जोरदार क्रेडिट ग्रोथ से भी निवेशकों के सेंटीमेंट में बैंकिंग शेयरों को लेकर मजबूती आई।

सरकारी बैंकों ने वित्त वर्ष 2023 में कुल 1.05 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। इसमें एसबीआई और कुछ दूसरे बैंकों ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई दर्ज की। सभी पीएसबी ने ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई थी। विश्लेषकों का कहना है कि जून तिमाही के में 6 पीएसयू बैंकों ने आय का आंकड़ा दिया। इन सभी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।

निजी क्षेत्र के बैंकों की बात करें बंधन बैंक और सिटी यूनियन बैंक ने निगेटिव रिटर्न दिया, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक ने अप्रैल 2022 के बाद से केवल 5 फीसदी और 9 फीसदी की बढ़त हासिल की। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 100 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ सबसे बड़ा गेनर रहा है। इसके बाद आरबीएल बैंक और इंडसइंड बैंक का नंबर है। इन्होंने 71 फीसदी और 45 फीसदी रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान आईसीआईसीआई बैंक ने 35 फीसदी जबकि एक्सिस बैंक ने 22 फीसदी रिटर्न दिया है।

आनंद राठी के सुजान हाजरा बैंकिंग क्षेत्र पर इक्वल वेट (equal weight)नजरिया रखते हैं। हाजरा का मानना है कि अच्छी तरह से मैनेज्ड सरकारी बैंकों में आगे तेजी आने की संभावना है। जिससे आगे चलकर में इन बैंकों का बेहतर प्रदर्शन जारी रह सकता है।

एफआईआई रुझान

म्यूचुअल फंड के अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी जून तिमाही में सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी में कटौती की है। हालांकि एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब नेशनल बैंक इसके अपवाद रहे हैं। मार्च 2023 तिमाही की तुलना में जून तिमाही के दौरान एफआईआई ने निजी बैंकों और एनबीएफसी में हिस्सेदारी बढ़ाई है।

जून तिमाही के बैंकिंग सेक्टर के नतीजे

जून तिमाही के नतीजों के मौसम के दौरान अब तक 26 बैंकों ने अपने नतीजे जारी किए हैं जिनमें से 12 बैंकों के मुनाफे में तिमाही आधार पर गिरावट देखने को मिली है। जबकि धनलक्ष्मी बैंक ने नेट लॉस दर्ज किया है। सभी बैंकों की ब्याज से होने वाली कमाई तिमाही दर तिमाही आधार पर थोड़ी बढ़ी है। 13 बैंकों के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में गिरावट आई है। जबकि 10 बैंकों ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली। बाकी तीन बैंकों – धनलक्ष्मी बैंक, आईडीबीआई बैंक और जम्मू एंड कश्मीर बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट दोहरे अंक में पहुंच गया है।

डिस्क्लेमर: The News Air पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Nuh Violence : नूंह में आज भी कर्फ्यू, इंटरनेट भी बंद, 9 जिलों में…

Next Post

BEST Driver Strike : मुंबई में वेतन के लिए BEST के बस ड्राइवर हड़ताल पर, विक्रोली, मुलुंड और घाटकोपर में…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8th Pay Commission

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और DA पर नया फॉर्मूला तैयार

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें भाव

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Small Savings Scheme I

Small Savings Scheme Interest Rate: 1 जुलाई से बदलाव नहीं, PPF-सुकन्या पर मिलेगा पुरानी दर से ब्याज

बुधवार, 1 जुलाई 2026
Gold Silver Price

Gold Silver Price Drop: सोना-चांदी हुआ सस्ता, 6 महीने में 20% गिरावट

बुधवार, 1 जुलाई 2026
RBI Financial Stability Report

RBI Financial Stability Report: सोने की दरामद में वृद्धि सुस्त, AI-Based Cyber Attacks सबसे बड़ा खतरा

मंगलवार, 30 जून 2026
Delhi EV Policy 2026

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी पर उद्योग जगत की प्रतिक्रिया, 15,000 करोड़ का निवेश

मंगलवार, 30 जून 2026
Next Post
BEST Driver Strike | महाराष्ट्र : मुंबई में वेतन के लिए BEST के बस ड्राइवर हड़ताल पर, विक्रोली, मुलुंड और घाटकोपर में लोग परेशान | Navabharat (नवभारत)

BEST Driver Strike : मुंबई में वेतन के लिए BEST के बस ड्राइवर हड़ताल पर, विक्रोली, मुलुंड और घाटकोपर में...

OnePlus Open के लॉन्च में देरी! Samsung का डिस्प्ले लगाएगी कंपनी!

OnePlus Open के लॉन्च में देरी! Samsung का डिस्प्ले लगाएगी कंपनी!

डोनाल्ड ट्रम्प पर आपराधिक आरोप तय, जो बाइडन ने साधी चुप्पी, जानें क्या है वजह

डोनाल्ड ट्रम्प पर आपराधिक आरोप तय, जो बाइडन ने साधी चुप्पी, जानें क्या है वजह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।