नयी दिल्ली. भारत के रक्षा विभाग (Indian Defence Forces) से से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी 1 अगस्त से इंडियन आर्मी (Indian Army) में मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी होगी हालांकि सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं होना है।
जी हां, अब भारतीय सेना ने मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी अपनाने का फैसला किया है। दरअसल हाल ही में संपन्न सेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।
Indian Army has implemented a common uniform for Brigadier and above rank officers irrespective of the parent cadre and appointment. This will also reinforce the Indian Army’s character to be a fair and equitable organisation. The decision was taken after detailed deliberations… pic.twitter.com/9mK1LyFyTg
— ANI (@ANI) August 1, 2023
जानकारी के अनुसार, फ्लैग रैंक (ब्रिगेडियर और ऊपर) के वरिष्ठ अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते अब मानकीकृत और सामान्य होंगे। ध्वज-रैंक के अधिकारी अब कोई डोरी नहीं पहनेंगे। मामले पर अधिकारियों ने कहा कि फ्लैग रैंक (ब्रिगेडियर और उससे ऊपर) के वरिष्ठ अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते अब सामान्य और मानकीकृत होंगे। ध्वज-रैंक अधिकारी अब कोई डोरी नहीं पहनेंगे।
यह सारे बदलाव, आज यानी 1 अगस्त से लागू हो चुके हैं। हालांकि वहीं भारतीय सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं होगा. जानकारी दें कि, भारतीय सेना में 16 रैंक होती है। इन रैंको को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। हालांकि सैनिकों को उनकी रैंक और पद के आधार पर वेतन दिया जाता है।
जानें भारतीय सेना की जरुरी कैटेगरी
- कमिश्नर ऑफिसर
- जूनियर कमिशनर ऑफिसर
- नॉन कमिश्नर ऑफिसर
वहीं भारतीय थल सेना में आधिकारिक तौर पर सबसे ऊंचा पद तो फील्ड मार्शल का होता है। हालांकि यह एक सेरेमोनियल या वार टाइम रैंक है। अभी तक भारतीय सेना के दो अधिकारियों को फील्ड मार्शल की रैंक मिली है। इसी तरह इंडियन आर्मी में कुल 17 पद होते है।
जानें भारतीय सेना की क्रमवार रैंक
| क्रम संख्या | रैंक |
| 1 | फील्ड मार्शल (औपचारिक रैंक) |
| 2 | जनरल |
| 3 | लेफ्टिनेंट जनरल |
| 4 | मेजर जेनरल |
| 5 | ब्रिगेडियर |
| 6 | कर्नल |
| 7 | लेफ्टिनेंट कर्नल |
| 8 | मेजर |
| 9 | कैप्टन |
| 10 | लेफ्टिनेंट |
| 11 | सूबेदार मेजर |
| 12 | सूबेदार |
| 13 | नायब सूबेदार |
| 14 | हवलदार |
| 15 | नायक |
| 16 | लांस नायक |
| 17 | सिपाही |








