रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Raigad Lnadslide Updates: इरशालवाड़ी रेस्क्यू अभियान में मिले 3 शव, मौतों की संख्या 25 हुई, 83 अब भी…

Raigad Lnadslide Updates: इरशालवाड़ी रेस्क्यू अभियान में मिले 3 शव, मौतों की संख्या 25 हुई, 83 अब भी…

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 22 जुलाई 2023
A A
0
Raigad Lnadslide Updates | रायगढ़: इरशालवाड़ी रेस्क्यू अभियान में मिले 3 शव, मौतों की संख्या 25 हुई, 83 अब भी लापता | Navabharat (नवभारत)
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली/मुंबई/रायगढ़ (The News Air) जहां महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के लैंडस्लाइड प्रभावित इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। वहीं इस लैंडस्लाइड के बाद एक और महिला का शव बरामद हुआ है। आज अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं। इस हादसे में अब तक 25 शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि अब भी 84 लोग लापता हैं। वहीं हादसे में एक दमकल जवान की भी मौत हुई है। 

#UPDATE | Raigad Irshalgad landslide |Three more bodies have been recovered by NDRF. One male and two female bodies were recovered. Death toll rises to 26. (25 locals and 1 firefighter): Raigad Police officials

— ANI (@ANI) July 22, 2023

गौरतलब है कि, मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात लैंडस्लाइड हुआ था। इस हादसे में बृहस्पतिवार शाम तक मृतकों की संख्या 16 थी जो शुक्रवार को छह और शव मिलने के बाद बढ़कर 22 हो गई थी। वहीं आज 3 और शव बरामद होने से अब तक 25 शव बरामद किए जा चुके हैं।इसमें एक आदमी और दो महिलाओं के शव मिले हैं और इनमे से  एक की पहचान माही मधु तिरकत (32) के रूप में हुई है।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Crisis India

LPG Crisis India: इंडक्शन स्टोव सस्ते हैं या महंगे, गैस से कितने इफेक्टिव?

रविवार, 15 मार्च 2026
Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
India State Debt Crisis

India State Debt Crisis: 60 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य, कहीं दिवालिया तो नहीं हो जाएंगे?

रविवार, 15 मार्च 2026

इस गांव के 48 में से कम से कम 17 मकान पूरी तरह से या आंशिक रूप से मलबे में दब गए। रायगढ़ जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, गांव के 229 निवासियों में से 25 की मृत्यु हो गई है, दस घायल हुए हैं, 111 को सुरक्षित हैं और 83 व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, उनमें से कुछ लोग एक शादी में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गए थे, जबकि कुछ घटना के समय धान की रोपाई के काम से बाहर थे।

अधिकारियों ने बताया था कि शुक्रवार को मलबे से निकाले गए छह शवों में से तीन पुरुष और तीन महिलाओं के हैं। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र छह महीने से चार वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले एक ही परिवार के नौ व्यक्तियों में से तीन वर्ष का एक बच्चा और उसकी छह महीने की बहन भी शामिल है। हादसे में तीन पशुओं की भी मौत हो गई जबकि 21 को बचा लिया गया।

जानकारी दें कि, पहाड़ी के नीचे से इरशालवाड़ी तक पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगता है। चूंकि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी खोदने वाले यंत्र आसानी से घटनास्थल पर नहीं ले जाये जा सके।

इधर इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़ने के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीते शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार ने राज्य के सभी भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का इरशालवाड़ी गांव भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं था। बताते चलें कि इससे पहले रायगढ़ जिले के महाड़ तहसील के तलिये गांव में 22 जुलाई, 2021 को हुए लैंडस्लाइड में 87 लोगों की मौत हो गई थी।

Previous Post

Husqvarna और GASGAS ने 32km/h टॉप स्पीड के साथ शानदार इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्च, जानें कीमत

Next Post

राजस्थान के इस विश्वविद्यालय में निकली 358 पद पर भर्ती, 24 जुलाई तक कर लें अप्लाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Crisis India

LPG Crisis India: इंडक्शन स्टोव सस्ते हैं या महंगे, गैस से कितने इफेक्टिव?

रविवार, 15 मार्च 2026
Saudi Arabia vs America

Saudi Arabia vs America: रूस-चीन नहीं, सऊदी अरब से क्यों डरता है अमेरिका?

रविवार, 15 मार्च 2026
Operation All Out

Operation All Out: 3 फुट के आतंकी Noora Tantray का खौफनाक अंत, कैसे हुआ ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
India State Debt Crisis

India State Debt Crisis: 60 लाख करोड़ के कर्ज में डूबे राज्य, कहीं दिवालिया तो नहीं हो जाएंगे?

रविवार, 15 मार्च 2026
Chhatrapati Shivaji Maharaj

Chhatrapati Shivaji Maharaj: मुगलों को थर्रा देने वाले मराठा शेर की अनसुनी दास्तान

रविवार, 15 मार्च 2026
Chokepoint War

Strait of Hormuz और Bab al-Mandeb: ईरान की Two Chokepoint War से दुनिया में हाहाकार

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
राजस्थान के इस विश्वविद्यालय में निकली 358 पद पर भर्ती, 24 जुलाई तक कर लें अप्लाई

राजस्थान के इस विश्वविद्यालय में निकली 358 पद पर भर्ती, 24 जुलाई तक कर लें अप्लाई

लूज मोशन हो गए हैं और ठीक होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो किचन में रखी ये 7 चीजें करें इस्तेमाल, चुटकियों में ठीक हो जाएंगे आप

Loose Motion हो गए हैं और ठीक होने का नाम नहीं ले रहे हैं तो किचन में रखी ये 7 चीजें करें इस्तेमाल, चुटकियों में ठीक हो जाएंगे आप

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।