LIVE | ...
शुक्रवार, 12 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Manipur Violence: मणिपुर वायरल वीडियो पर कांग्रेस की बड़ी मांग: CM बीरेन दें इस्तीफा, PM मोदी

Manipur Violence: मणिपुर वायरल वीडियो पर कांग्रेस की बड़ी मांग: CM बीरेन दें इस्तीफा, PM मोदी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 20 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Manipur Violence
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नयी दिल्ली (The News Air) कांग्रेस (Congress) ने मणिपुर (Manipur Violence) में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की वीभत्स घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी ने राज्य में जातीय संघर्ष के मुद्दे की पूरी तरह से अनदेखी की और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को भी पद छोड़ने का निर्देश नहीं दिया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते।

प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह घटना किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली है और इससे पूरे देश की बेइज्जती हुई है। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले, मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विश्वास दिलाया कि इस मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा।

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर आया। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो चार मई का है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की और यह भी कहा कि संसद के इस मानसून सत्र में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) मणिपुर के विषय पर सरकार से जवाब मांगेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुद इसका जवाब देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि मणिपुर को लेकर 80 दिनों तक प्रधानमंत्री मोदी ने जो ‘चुप्पी साध रखी थी’ उसे देश कभी माफ नहीं करेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Navy Mission

Indian Navy Mission: समंदर में फंसे Live Missile Warhead को निकाला, बड़े विस्फोट से बची जानें

शुक्रवार, 12 जून 2026
Prompt Injection Attack

Instagram User हो जाएं सावधान! Meta AI ही कर रही है हैकिंग, क्या आपका AI सुरक्षित है?

शुक्रवार, 12 जून 2026
Gulf of Oman Attacks

Gulf of Oman Attacks: भारत ने US Envoy को किया तलब, दर्ज किया कड़ा विरोध

शुक्रवार, 12 जून 2026
Isha Rikhi

Isha Rikhi ने किया खुलासा: हां, मैने Badshah से शादी की हुई है

शुक्रवार, 12 जून 2026

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में लोकतंत्र और कानून के शासन को ‘भीड़तंत्र’ में बदल दिया गया है। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर का दौरा करना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ 1800 घंटे से अधिक समय की समझ से परे और अक्षम्य चुप्पी के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर कुल 30 सेकंड तक बात की। प्रधानमंत्री ने अन्य राज्यों, विशेषकर विपक्ष द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की तुलना करके मणिपुर में शासन की भारी विफलताओं और मानवीय त्रासदी से ध्यान हटाने का पुरजोर प्रयास किया।”

रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री ने जातीय संघर्ष के मुद्दे को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया। उन्होंने शांति की कोई अपील नहीं की और न ही मणिपुर के मुख्यमंत्री से पद छोड़ने के लिए कहा। सामने आए इस एक वीडियो पर उन्होंने यह टिप्पणी की है जबकि यह मणिपुर राज्य में हुई बर्बर हिंसा की सैकड़ों घटनाओं का एक उदाहरण मात्र है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने मणिपुर की हिंसा को अन्य राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों के साथ जोड़ने की कोशिश की। कांग्रेस शासित राज्यों में इन अपराधों को अंजाम देने वालों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। मणिपुर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में 15 दिन लग गए और आज, 64 दिन बाद, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गिरफ्तारियां की गई हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था और प्रशासन पूरी तरह चरमरा गया है। रमेश ने कहा, ‘‘अब केवल शब्दों से काम नहीं चलेगा। शब्द नहीं, काम बोलना चाहिए। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जवाबदेही से बच नहीं सकते। मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। ‘इंडिया’ जवाब मांगना जारी रखेगा। मणिपुर में शांति और सुलह की दिशा सुनिश्चित करने के लिए…।”

इससे पहले, खरगे ने ट्वीट किया “मणिपुर में मानवता खत्म हो गई। मोदी सरकार और भाजपा ने राज्य के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करके लोकतंत्र और कानून के शासन को भीड़तंत्र में बदल दिया है।” कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ देश के प्रधानमंत्री व तमाम केंद्रीय मंत्री अगर मणिपुर मुद्दे पर चुप हैं तो इसका मतलब है कि वह चाहते हैं, मणिपुर में हिंसा हो। इस घटना की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री को लेनी होगी। ” पार्टी सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री को सदन में स्पष्टीकरण देना चाहिए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Emergency Alert: मोबाइल पर आये ‘इमरजेंसी अलर्ट’ से लोगों में मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला

Next Post

12 जिले बाढ़ग्रस्त घोषित, बाढ़ पीड़ितों के लिए खुला पोर्टल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Navy Mission

Indian Navy Mission: समंदर में फंसे Live Missile Warhead को निकाला, बड़े विस्फोट से बची जानें

शुक्रवार, 12 जून 2026
Prompt Injection Attack

Instagram User हो जाएं सावधान! Meta AI ही कर रही है हैकिंग, क्या आपका AI सुरक्षित है?

शुक्रवार, 12 जून 2026
Gulf of Oman Attacks

Gulf of Oman Attacks: भारत ने US Envoy को किया तलब, दर्ज किया कड़ा विरोध

शुक्रवार, 12 जून 2026
Isha Rikhi

Isha Rikhi ने किया खुलासा: हां, मैने Badshah से शादी की हुई है

शुक्रवार, 12 जून 2026
Judicial Custody

3 Lakh Bribery Case: तिक्कड़ी ने खोले अंदरूनी राज, 14 दिन की Judicial Custody

शुक्रवार, 12 जून 2026
Congress Observers Punjab

Congress Observers Punjab भेजे गए, क्या होने वाला है बड़ा बदलाव?

शुक्रवार, 12 जून 2026
Next Post
Haryana: हरियाणा में 12 जिले बाढ़ग्रस्त घोषित, बाढ़ पीड़ितों के लिए खुला पोर्टल

12 जिले बाढ़ग्रस्त घोषित, बाढ़ पीड़ितों के लिए खुला पोर्टल

Moneycontrol

ट्रेडमिल पर भागते हुए करेंट लगने से हुई युवक की मौत, पलिस ने जिम मालिक को किया गिरफ्तार

Vivo Y27 हुआ 15000 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस

Vivo Y27 हुआ 15000 में लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।