शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Bilkis Bano Rape Case : दोषियों को सजा में छूट के खिलाफ याचिकाओं पर 7 अगस्त को…

Bilkis Bano Rape Case : दोषियों को सजा में छूट के खिलाफ याचिकाओं पर 7 अगस्त को…

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Bilkis Bano Rape Case
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने सोमवार को 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म (Bilkis Bano Rape Case) और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या के मामले में सभी 11 दोषियों को पिछले साल दी गई सजा में छूट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई शुरू करने के लिए सात अगस्त की तारीख तय की। 

न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि दलीलें पूरी हो चुकी हैं और सभी दोषियों को समाचार पत्र प्रकाशनों के माध्यम से या सीधे नोटिस दिए गए हैं। पीठ ने कहा, “हमारा मानना है कि मामले में दलीलें पूरी हो चुकी हैं और सभी प्रतिवादियों को सभी मामलों में समाचार पत्रों के प्रकाशनों के माध्यम से या सीधे तौर पर नोटिस दिए गए हैं। हम मामले को सात अगस्त को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करते हैं। सभी पक्षों को संक्षिप्त लिखित दलील, सारांश और तारीखों की सूची दाखिल करनी चाहिए।”

सुनवाई के दौरान, बिलकिस बानो की तरफ से पेश हुईं अधिवक्ता शोभा गुप्ता ने कहा कि स्थानीय समाचार पत्रों में एक जून को नोटिस प्रकाशित हुए थे और उन्होंने इस संबंध में सात जून को एक हलफनामा दाखिल किया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह और अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने भी कहा कि उनके मामलों में भी शीर्ष अदालत के निर्देशानुसार नोटिस प्रकाशित किए गए थे। ग्रोवर ने कहा कि उन्हें गुजरात सरकार के मूल माफी आदेश को रिकॉर्ड पर रखने की जरूरत है और कुछ अतिरिक्त दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर रखने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है।

यह भी पढे़ं 👇

May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026

गुजरात सरकार और केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हालांकि मूल दंड छूट आदेश को राज्य द्वारा रिकॉर्ड पर रखा गया है, अगर याचिकाकर्ता इसे स्वयं रखना चाहते हैं, तो उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है। पीठ ने कहा कि चूंकि मामला निर्देशों के लिए सूचीबद्ध किया गया था, इसलिए वह अंतिम सुनवाई के लिए सात अगस्त की तारीख तय कर रही है और जो पक्ष अपना जवाब, लिखित दलीलें, सारांश और तारीखों की सूची दाखिल करना चाहते हैं, वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।  पीठ ने याचिकाकर्ताओं के वकील से कहा, “आपकी लिखित दलीलें कुछ मुख्य मुद्दों और तर्कों पर केंद्रित होनी चाहिए।”

पीठ ने उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया। उसने दोषियों को सजा माफी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जवाबी हलफनामा दायर करने की भी अनुमति दी। शीर्ष अदालत ने नौ मई को उन दोषियों के खिलाफ गुजराती और अंग्रेजी सहित स्थानीय समाचार पत्रों में नोटिस प्रकाशित करने का निर्देश दिया था, जिन्हें नोटिस नहीं दिया जा सका, जिसमें वह व्यक्ति भी शामिल था, जिसके घर पर स्थानीय पुलिस ने ताला लगा हुआ पाया था और उसका फोन भी बंद था।

शीर्ष अदालत ने दो मई को सुनवाई तब टाल दी थी जब दोषियों के कुछ वकीलों ने उन्हें दी गई छूट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नोटिस नहीं दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो की याचिका के अलावा इस मामले में दायर अन्य याचिकाओं के संबंध में प्रारंभिक आपत्तियां उठाई थीं और कहा था कि इसके व्यापक प्रभाव होंगे क्योंकि समय-समय पर तीसरे पक्ष आपराधिक मामलों में अदालतों का दरवाजा खटखटाएंगे। सभी 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने छूट दे दी और पिछले साल 15 अगस्त को रिहा कर दिया गया।

बानो ने दोषियों को दी गई सजा में छूट को चुनौती देते हुए एक रिट याचिका दायर की। सजा में छूट के खिलाफ माकपा नेता सुभाषिनी अली, स्वतंत्र पत्रकार रेवती लाल, लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति रूप रेखा वर्मा सहित कई अन्य ने जनहित याचिकाएं दायर की हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने भी दोषियों को दी गई सजा में छूट और रिहाई के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। गोधरा ट्रेन अग्निकांड की घटना के बाद भड़के दंगों के दौरान बानो से दुष्कर्म किया गया था। बानो तब 21 साल की थी और पांच महीने की गर्भवती थी। दंगों में उसकी तीन साल की बेटी समेत परिवार के सात सदस्यों को मार दिया गया था। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IndusInd Bank : जून तिमाही में 7% बढ़ सकता है मुनाफा, ब्रोकरेज फर्म का ये है अनुमान

Next Post

दिल्ली और हरियाणा के लिए राहत भरी खबर, ‘आने वाले 12 घंटे में…’

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
दिल्ली और हरियाणा के लिए राहत भरी खबर, ‘आने वाले 12 घंटे में...’

दिल्ली और हरियाणा के लिए राहत भरी खबर, ‘आने वाले 12 घंटे में...’

Samachar Jagat

Rashifal 18 July 2023: मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को मिलेगा शुभ समाचार, जाने क्या कहता है आपका राशिफल

Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।