LIVE | ...
बुधवार, 19 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अब मैं बाढ़ प्रभावित लोगों की सुध ले रहा हूं, समय आने पर आपको जवाब दूँगा-CM Mann

अब मैं बाढ़ प्रभावित लोगों की सुध ले रहा हूं, समय आने पर आपको जवाब दूँगा-CM Mann

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 13 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Punjab police

Punjab Police: बंबीहा गिरोह के 3 गुर्गे मलेशिया से वापस लाए गए, ISI से थे लिंक

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Manpreet Singh Goni

Manpreet Singh Goni: पूर्व भारतीय क्रिकेटर AAP में शामिल, भगवंत मान ने किया स्वागत

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Railway Stations

Railway Stations: 89% स्टेशनों पर जहरीला पानी! CAG रिपोर्ट में भयावह खुलासा

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Charanjit Singh Channi

Rahul Gandhi की हाई-प्रोफाइल मीटिंग से चन्नी गायब, PhD परीक्षा में व्यस्त!

बुधवार, 19 अगस्त 2026
  • मुख्यमंत्री द्वारा विरोधियों के दोषों पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर
  • निकम्मे और नाकारे हुए विरोधियों द्वारा प्राकृतिक आपदा पर राजनीति खेलने की सख़्त निंदा
  • केंद्र के आगे हाथ फैला कर वित्तीय सहायता नहीं मांगेगा पंजाब
  • पानियों पर हिस्सा मांगने वाले हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की तरफ से अब चुपी साध लेना हैरानीजनक – मुख्यमंत्री

पटियाला, 13 जुलाई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्राकृतिक आपदा पर राजनीति खेलने के लिए विरोधी पक्षों पर तीखा निशाना साधते हुये कहा कि इस समय पर वह पंजाबियों को तत्काल राहत पहुँचाने में व्यस्त हैं और उपयुक्त समय आने पर विरोधियों के बयानों का करारा जवाब दिया जायेगा।
आज पटियाला जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, “ मैं वायदा करता हैं कि कुछ दिनों बाद आपके सवालों का आपको उचित जवाब दूँगा परन्तु आपने उस समय लोक मसलों पर बात करने से भी भाग जाना है। “
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी हैरानी की बात है कि जब वह (मुख्यमंत्री) बाढ़ से प्रभावित पंजाबियों का साथ दे रहे हैं तो उस मौके पर विरोधी पक्ष इस संवेदनशील मौके पर राजनीति खेल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक बात है कि विरोधी नेता इतने निचले स्तर पर गिर चुके हैं कि संकट की इस घड़ी में दुष्प्रचार करने से बाज़ नहीं आते। भगवंत मान ने कहा कि जब राज्य के लोगों की सुरक्षा को यकीनी बना लिया गया तो उस समय पर वह निकम्मे और नाकारे हुए राजनैतिक विरोधियों को उपयुक्त जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री ने विरोधियों को चुनौती देते हुये कहा, “ क्या मेरे कारण बारिश पड़ी है या पहाड़ों से राज्य में पानी का तेज बहाव होने के लिए भी मैं ज़िम्मेदार हूँ। आप सिर्फ़ राजनीति खेलने के लिए मेरी आलोचना कर रहें परन्तु पंजाब के लोग आपको माफ नहीं करेंगे।“ मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने कभी भी पंजाब की परवाह नहीं की बल्कि इस समय पर जब पंजाबी संकट में हैं तो उस समय पर भी यह लोग राजनैतिक लाभ कमाने के लिए तड़फ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग यह डींगे हांक रहे हैं कि केंद्र ने 218 करोड़ रुपए जारी किये हैं, उनको यह याद रखना चाहिए कि यह फंड बीती 10 जुलाई को जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह रकम 72 घंटों में ख़र्च नहीं कर सकती क्योंकि कम से कम नुकसान के लिए सरकार ने पहले ही ज़रुरी प्रयास किये थे। भगवंत मान ने कहा कि घग्गर की सफ़ाई भी राज्य के बाकी सेम- नालों की तरह अच्छी तरह की गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता की भीख नहीं मंगेगा परन्तु उनको बाढ़ों से हुए नुकसान के अनुमान की रिपोर्ट ज़रूर भेजेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण राज्य में भारी नुक्सान हुआ है और आने वाले दिनों में इसका मूल्यांकन किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि यदि केंद्र राज्य की मदद करेगा तो ठीक है नहीं तो राज्य ख़ुद इसका प्रबंध करने के समर्थ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरों और नालों की आगामी सफ़ाई करके इस बार पानी टेलों तक पहुँच गया था उन्होंने कहा कि अब भी इन नालों और खालों के द्वारा पानी जा रहा है जिससे नुक्सान कम होता है। वैसे, भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और पड़ोसी पहाड़ी राज्य में लगातार बारिश ने पंजाब में तबाही मचायी हुई है परन्तु राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में लोगों की हर तरह के साथ मदद यकीनी बना रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे पंजाब में बारिश कम पड़ी है परन्तु पहाड़ों से बहुत सारा पानी नीचे की तरफ आया है और पंजाब को काफ़ी प्रभावित किया है। भगवंत मान ने कहा, “पंजाबियों को हर कठिनाई में चढ़दी कला में रहने की बख़शीश हासिल है, जिस कारण वे सदियों से कायम हैं। इस मुश्किल घड़ी में पंजाबियों ने एक-दूसरे की मदद करके भाईचारक सांझ और सदभावना की निवेकली मिसाल का प्रगटावा किया है।“
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्य हमेशा ही पंजाब से पानी और सैस की माँग करते हैं जबकि अब वह अधिक पानी अपने पास रखने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य अपना अतिरिक्त पानी राज्य की तरफ बहाव रहे हैं, जिससे पंजाब का बड़ा नुकसान हो रहा है। भगवंत मान ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि अब यह राज्य पंजाब से अपने हिस्से के पानियों पर पूरी तरह चुप हैं और राज्य को बर्बाद करने के लिए फ़ाल्तू पानी हमारी तरफ भेज रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य भर में हर पल स्थिति पर नज़र रख रहे हैं और प्रभावित इलाकों में तैनात अधिकारियों से जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करना राज्य सरकार का फर्ज है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूर-दराज के इलाकों में हरेक व्यक्ति तक सहायता मुहैया करवाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत को यकीनी बनाने के लिए विशेष ज़ोर दिया जा रहा है जिससे लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के बुरी तरह प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कामों को पूरा करने को पहल दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी डैम सुरक्षित हैं और पानी खतरे के निशान से नीचे बह रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विजीलैंस द्वारा रिश्वतखोरी के विभिन्न मामलों में 19 मुलजिम गिरफ़्तार

Next Post

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण करने की रिवायत ख़त्म की, स्वयं बाढ़ के…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab police

Punjab Police: बंबीहा गिरोह के 3 गुर्गे मलेशिया से वापस लाए गए, ISI से थे लिंक

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Manpreet Singh Goni

Manpreet Singh Goni: पूर्व भारतीय क्रिकेटर AAP में शामिल, भगवंत मान ने किया स्वागत

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Railway Stations

Railway Stations: 89% स्टेशनों पर जहरीला पानी! CAG रिपोर्ट में भयावह खुलासा

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Charanjit Singh Channi

Rahul Gandhi की हाई-प्रोफाइल मीटिंग से चन्नी गायब, PhD परीक्षा में व्यस्त!

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Next Post
CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण करने की रिवायत ख़त्म की, स्वयं बाढ़ के...

BPSC के 1.70 लाख टीचर पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, यहां से भर दें फॉर्म

BPSC के 1.70 लाख टीचर पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट कल, यहां से भर दें फॉर्म

सतलुज

सतलुज का जलस्तर घटा: रोपड़ हेड वर्कस से कम पानी छोड़ा जा रहा; भरी जा रहीं...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।