मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, सीएम केजरीवाल ने…

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद, सीएम केजरीवाल ने…

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 13 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
CM Arvind Kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • मशीनों में पानी घुसने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है – अरविंद केजरीवाल
  • यमुना का जल स्तर 208.60 मीटर को पार कर गया है, इसे इतना ऊपर तक जाने की किसी को उम्मीद नहीं थी – अरविंद केजरीवाल
  • प्लांट बंद होने से दिल्ली में 25 फीसद पानी का उत्पादन कम हो गया है, एक-दो दिन लोगों को पानी की किल्लत हो सकती है – अरविंद केजरीवाल
  • जलस्तर कम होते ही तीनों प्लांट्स के मशीनों को सुखाकर दोबारा शुरू किया जाएगा, इसकी तैयारियां कर ली गई हैं- अरविंद केजरीवाल
  • प्रभावित इलाकों के लोग ज्यादा जरूरी न हो तो घर से न निकले और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें- अरविंद केजरीवाल
  • राहत केंद्रों में हम सारी बुनियादी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 13 जुलाई (The News Air) यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद दिल्ली जल बोर्ड को मजबूरन गुरुवार को अपने तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स बंद करने पड़े। इससे दिल्ली में जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। प्लांट के मशीनों में पानी घुस गया है। इससे दिल्ली में पानी का उत्पादन 25 फीसद कम हो गया है। इसलिए दिल्ली के लोगों को एक-दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं। जैसे ही जल स्तर घटेगा, हम मशीनों को सुखाकर दोबारा प्लांट को शुरू कर देंगे। सीएम ने लोगों से अपील भी की है कि जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें। इस दौरान राजस्व मंत्री आतिशी और जल मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे।

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरान करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना का जल स्तर इतना ऊपर तक आया है। इस समय यमुना का जल स्तर 208.60 मीटर को पार कर गया है। इतना ऊपर तक जल स्तर पहुंचेगा, यह किसी ने सोचा नहीं था। यमुना का जलस्तर बढ़़ने से हमारे वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। यमुना का पानी प्लांट के पंप और मशीनों में घुस गया है। यमुना का जलस्तर कम होने के बाद प्लांट्स के मशीनों को सुखाया जाएगा। बिना सुखाए मशीनों को चलाते हैं तो करंट आने का खतरा है। मशीनों को सुखाने के बाद प्लांट्स को दोबारा शुरू किया जाएगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीनों प्लांट्स को बंद होने से दिल्ली में करीब 25 फीसद पानी का उत्पादन कम हो जाएगा। इसके अलावा यमुना के निचले इलाकों में हमारे कई ट्यूबवेल्स चलते थे, पानी भरने की वजह से उनको भी बंद कर दिया गया है। इसलिए दिल्ली में एक-दो दिन तक पानी की काफी किल्लत रह सकती है। मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर पाएंगे। सीएम ने कहा कि समस्या से ये नहीं है कि जलस्तर घाटे। समस्या ये है कि जलस्तर घटने के साथ ही मशीनों को सुखाना भी पड़ेगा। इसकी हमने पहले से ही सारी तैयारी कर ली है। जैसे ही पानी कम होगा, वैसे ही मशीनों को सुखाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन दिल्ली की जनता को पानी को लेकर थोड़ी तकलीफ होगी। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का पानी तेजी से सड़कों पर भी आ रहा है। मेरी अपील है कि प्रभावित एरिया के लोग अगर ज्यादा जरूरी न हो तो घर से न निकले और ज्यादा से ज्यादा वर्क फ्रॉम होम करें। दिल्ली में बनाए गए राहत केंद्रों में हम सारी सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं। सेंट्रल वाटर कमीशन के जो अनुमान आ रहे हैं, उसके अनुसार आज शाम 4:00 बजे तक जल स्तर का अपने पीक पर पहुंच जाएगा। उसके बाद जलस्तर कम होना शुरू होने की उम्मीद है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से आज कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े हैं। यमुना किनारे बने वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज मैंने खुद दौरा किया। जैसे ही स्थिति यहाँ सामान्य होगी हम इसे जल्द शुरू करेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण यमुना के आसपास की सड़कों पर पानी आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर न जाएं। जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक-दूसरे का हर संभव सहयोग करें।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
28 April in History

28 April in History: इतिहास में आज, जब HMS Bounty पर हुआ था खूनी विद्रोह और कैप्टन कुक ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 28 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सभी वोलेंटियर, पार्षदों, विधायकों और अन्य सभी लोगों से राहत शिविरों का दौरा करने और हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा। इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

TCS का प्रॉफिट 17 प्रतिशत बढ़कर 11,704 करोड़ रुपये, नई टेक्नोलॉजी पर कंपनी का फोकस

Next Post

लुधियाना में डाइंग इंडस्ट्री को राहत: MLA गोगी ने प्रदूषण बोर्ड के आदेशों को तुगलकी फरमान बताकर…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
28 April in History

28 April in History: इतिहास में आज, जब HMS Bounty पर हुआ था खूनी विद्रोह और कैप्टन कुक ने खोजा था ऑस्ट्रेलिया

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 28 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
MLA गोगी

लुधियाना में डाइंग इंडस्ट्री को राहत: MLA गोगी ने प्रदूषण बोर्ड के आदेशों को तुगलकी फरमान बताकर...

US के खिलाफ जाकर भारत ने UN में किया पाकिस्तान का समर्थन

US के खिलाफ जाकर भारत ने UN में किया पाकिस्तान का समर्थन

OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम क्या होगा? लॉन्च से पहले कई नाम हुए लीक

OnePlus फोल्डेेबल स्मार्टफोन आकर्षक डिजाइन, 50 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।