LIVE | ...
बुधवार, 19 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Rahul Gandhi Case: राहुल के मामले में न्यायालय का रुख करेंगे, सच दबाना चाहती है अहंकारी सत्ता: कांग्रेस

Rahul Gandhi Case: राहुल के मामले में न्यायालय का रुख करेंगे, सच दबाना चाहती है अहंकारी सत्ता: कांग्रेस

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 7 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Modi Surname Case
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): कांग्रेस ने ‘‘मोदी उपनाम” वाली टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद शुक्रवार को सरकार पर सच दबाने के प्रयास का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी को सच बोलने से रोका नहीं जा सकता। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि वह उच्चतम न्यायालय का रुख करने समेत सभी कानूनी विकल्पों पर गौर करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि ‘अहंकारी सत्ता’ सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी इस अहंकारी सत्ता के सामने सत्य और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों के सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि उनसे महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं, युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो, किसानों की भलाई की आवाज न उठे, महिलाओं के हक की बात न हो, श्रमिकों के सम्मान के सवाल को न उठाया जाए।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है, जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, छल, कपट: सब अपना रही है। लेकिन, सत्य, सत्याग्रह और जनता की ताकत के सामने न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का परदा।” उनका कहना था कि राहुल गांधी जी ने इस अहंकारी सत्ता के सामने जनता के हितों से जुड़े सवालों की ज्योति जलाकर रखी है।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘इसके लिए राहुल गांधी हर कीमत चुकाने को तैयार हैं और तमाम हमलों व अहंकारी भाजपा सरकार के हथकंडों के बावजूद एक सच्चे देशप्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को उठाने से पीछे नहीं हटे हैं। जनता का दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। सत्य की जीत होगी। जनता की आवाज जीतेगी।” पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ” राहुल गांधी की संसद से अयोग्यता पर गुजरात उच्च न्यायालय की एकल पीठ का फ़ैसला हमारे संज्ञान में आया है। फैसले का अध्ययन किया जा रहा है, जैसा कि होना चाहिए।” उन्होंने कहा, “उच्च न्यायलय के फ़ैसले ने इस मामले को आगे ले जाने के हमारे संकल्प को दोगुना किया है। ” कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने संबंधी याचिका खारिज करने के गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor: सुरक्षा कारणों से फिलहाल बंद रहेगा, केंद्र सरकार ने किया साफ

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Gallbladder Cancer

Gallbladder Cancer: नॉर्थ इंडिया में 10 गुना ज्यादा खतरा, जानें पूरी सच्चाई

बुधवार, 19 अगस्त 2026

सी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘ हम गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर अध्ययन करेंगे और सभी कानूनी विकल्पों पर गौर करेंगे। राहुल जी निडर आवाज हैं जो मोदी सरकार को घेरते हैं। कोई ताकत उन्हें चुप नहीं करा सकती। सत्य की जीत होगी और आखिर में न्याय होगा।  हर देशभक्त भारतीय इस लड़ाई में राहुल जी के साथ समर्थन में है।” गुजरात उच्च न्यायालय ने मोदी उपनाम वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का अनुरोध खारिज कर दिया। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर 2019 के मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद गांधी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

महिला पहलवान उत्पीड़न मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण को सम्मन, 18 जुलाई को होंगे पेश

Next Post

न्यूयॉर्क में दो बसों में जोरदार टक्कर, हादसे में 80 लोग घायल, जानिए ताजा अपडेट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor: सुरक्षा कारणों से फिलहाल बंद रहेगा, केंद्र सरकार ने किया साफ

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Gallbladder Cancer

Gallbladder Cancer: नॉर्थ इंडिया में 10 गुना ज्यादा खतरा, जानें पूरी सच्चाई

बुधवार, 19 अगस्त 2026
19 August History

19 August History: बिल क्लिंटन का जन्मदिन और दुनिया की पहली तस्वीर

बुधवार, 19 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Alert: Jharkhand-UP में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Next Post
न्यूयॉर्क में दो बसों में जोरदार टक्कर, हादसे में 80 लोग घायल, जानिए ताजा अपडेट

न्यूयॉर्क में दो बसों में जोरदार टक्कर, हादसे में 80 लोग घायल, जानिए ताजा अपडेट

पंजाब की दुखद हकीकत, ईसाई मिशनरियां जबरदस्ती की तकनीकों के जरिए जनता का करवा रही धर्म परिवर्तन : Manjinder Singh Sirsa

पंजाब की दुखद हकीकत, ईसाई मिशनरियां जबरदस्ती की तकनीकों के जरिए....

Chandrayaan 3 : लॉन्‍च पैड को रवाना हुआ चंद्रयान मिशन, 7 दिन बाद रचेगा इतिहास! देखें तस्‍वीरें

Chandrayaan 3 : लॉन्‍च पैड को रवाना हुआ चंद्रयान मिशन, 7 दिन बाद रचेगा इतिहास! देखें तस्‍वीरें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।