मुंबई (The News Air): महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले एक महीने से राजनीतिक उठा-पठक की सुगबुगहट शुरू हो गई थी। जिसके बाद ये उठा-पठक 2 जुलाई को घमासान का रूप ले लिया। चाचा-भतीजे यानी शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार (Ajit Pawar) में फूट पड़ गई और NCP दो हिस्सों में बट गया। इसके पहले शिवसेना में दो फाड़ हुआ था और अब NCP में। इन दोनों पार्टियों में हुए बगावत के बाद कांग्रेस सतर्क हो गई। महाविकास आघाड़ी गठबंधन की सदस्य महाराष्ट्र कांग्रेस ने आज पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है।
क्यों बुलाई गई है बैठक
महाराष्ट्र कांग्रेस ने पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक बुलाने की की बड़ी वजह ये बताई जा रहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर दावा पेश करने के मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है।
बता दें, अजित पवार के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद राज्य में प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया है। इसके बाद शरद पवार ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सदस्य कांग्रेस का नेता का प्रतिपक्ष के पद पर दावा करना उचित है।
यह भी पढ़ें
NCP पक्ष में या विपक्ष में तय नहीं: विधानसभा अध्यक्ष
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि उन्हें अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि NCP सरकार का हिस्सा है या विपक्ष में अभी भी है। अध्यक्ष ने ये भी कहा कि उनके कार्यकाल को अभी तक NCP के विभाजन के बारे में कोई याचिका नहीं है।
NCP के नए कार्यालय का उद्घाटन
NCP के विभाजन के बारे में कोई याचिका अभी तक भले न पड़ी हो। लेकिन, पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन जरुर हो गया है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने NCP के नए कार्यालय का उद्धाटन किया ।








