महाराष्ट्र (The News Air): महाराष्ट्र की राजनीति में अब हलचलें और भी ज्यादा तेज हो गई। बीते रविवार को अजित पवार ने जो किया उससे महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। ऐसे में अब राष्ट्रवादी संग भगवत कर अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है तो अब कई राजनितिक पार्टी के नेता इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
ऐसे में शिंदे और फडणवीस पर प्रहार करते हुए संजय राउत ने कहा, ”एकनाथ शिंदे और उनके गुट ने पार्टी और चुनाव चिह्न पर शिवसेना का दावा ठोक दिया। पार्टी और चुनाव चिह्न पर दावा करना अलग हुए लोगों के दिमाग में नहीं था। ये सब किया कराया दिल्ली बीजेपी का हैं। वे महाराष्ट्र से शिवसेना और बाला साहेब ठाकरे का नामोनिशान मिटाना चाहते हैं।” जी हां संजय राउत ने आरोप लगाया है कि उन्होंने एनसीपी के मामले में भी यही तरीका अपनाया। आइए विस्तार से जानते है उन्होंने क्या कहा…
BJP सीरियल किलर और रेपिस्ट
राकांपा (NCP) विभाजित हो गई, लेकिन साथ ही उन्होंने प्रमुख लोगों का हाथ मिला लिया और दावा किया कि हम राकांपा हैं। ऐसा कार्य एक सीरियल करता है। जैसे सीरियल रेपिस्ट रहते हैं।वैसे बीजेपी राजनीति में सीरियल रेपिस्ट और सीरियल किलर है। उनकी रणनीति पार्टी को कुछ निश्चित संख्या में विभाजित करना और अलग हुए समूह को पार्टी और चुनाव चिन्ह पर दावा करने के लिए मजबूर करना है। इस तरह के सनसनीखेज आरोप संजय ने भाजपा पर लगाए है।
शरद पवार का नामोनिशान खत्म!
आगे आरोप लगते हुए संजय ने कहा, ”बाला साहेब ठाकरे और शिवसेना को महाराष्ट्र से खत्म कर देना चाहते है।’ उसके बाद शरद पवार का नामोनिशान मिटा देना चाहिए। मैं खुद कुछ नहीं करना चाहता। संजय राउत ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग खुद कुछ नहीं करते, वे ऐसी बातें करते हैं।” इस तरह से भाजपा पर संजय राउत ने अपना गुस्सा उतारा है।













