LIVE | ...
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी स्थित एमसीडी स्कूल का दौरा

शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी स्थित एमसीडी स्कूल का दौरा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
AAP Atishi

AAP Atishi

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • मिशन बुनियाद की क्लास में शामिल होकर बढ़ाया बच्चों व शिक्षकों का उत्साह
  • एमसीडी स्कूलों में बदलाव की शुरुआत-सीखने का शानदार वातावरण तैयार कर मिशन बुनियाद द्वारा सुनिश्चित कर जा रहा है कि कोई भी बच्चा सीखने के क्रम में पीछे न छूटे-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • क्लासरूम में बैठे बच्चे देश का भविष्य, देश के भविष्य को मजबूत करने के लिए हमें अपनी कक्षाओं में बैठे बच्चों की बुनियाद को मजबूत करने की ज़रूरत-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • टीचर्स आगे अपनी क्लास में हमेशा हर बच्चों को बेहतर सीखने के लिए प्रेरित करें, ऐसे करने के बाद ही हम मिशन बुनियाद के लक्ष्य पूरी तरह से हो प्राप्त कर पाएंगे-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • मिशन बुनियाद के साथ करे सुनिश्चित कि जब बच्चे स्कूलों से बाहर निकले तो सीखने के बराबरी के स्तर और मौके के साथ निकले-शिक्षा मंत्री आतिशी
  • एमसीडी स्कूल में शिक्षकों ने अपनाया सिखाने का अनूठा तरीक़ा तो शिक्षा मंत्री से मिली तारीफ़
  • शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश-हर बच्चे के सीखने की गति की हो मॉनिटरिंग, बच्चों के सीखने की ज़रूरत के अनुसार हो पढ़ाई
  • एमसीडी में भाजपा के 15 सालों के कुशासन में हमेशा हुई शिक्षकों की उपेक्षा, अब ‘आप’ सरकार के आने के बाद बढ़ा शिक्षकों का आत्मविश्वास-शिक्षा मंत्री आतिशी

नई दिल्ली, 18 मई (The News Air):शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल विजिट की श्रृंखला जारी रखते हुए गुरुवार को न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी स्थित एमसीडी स्कूल का दौरा किया। विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने मिशन बुनियाद की क्लासेज़ का निरीक्षण किया व शिक्षकों और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि हर बच्चे के सीखने की गति की मॉनिटरिंग की जाए और उनकी सीखने की ज़रूरत के अनुसार उन्हें लर्निंग दी जाए।

इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि एमसीडी स्कूलों में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। बदलाव की इस शुरुआत के साथ अब एमसीडी के स्कूलों में सीखने का शानदार माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 सालों के शासन में एमसीडी स्कूलों में पढ़ाई की बदहाली रही, शिक्षकों को उपेक्षा की गई। भाजपा शासन में हमेशा ये माना गया कि यहाँ आने वाले बच्चे गरीब घरों से आते है तो उन्हें नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। लेकिन अब ये परिदृश्य बदल चुका है अब एमसीडी में हमारी सरकार आने के बाद शिक्षकों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उसके साथ एमसीडी स्कूलों में पढ़ने-पढ़ाने का बेहतर माहौल तैयार हुआ है।

उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन क्लासरूम में बैठे बच्चे देश का भविष्य है| हम देश के भविष्य को मजबूत कर सकें इसके लिए जरुरी है कि हम अपनी कक्षाओं में बैठे बच्चों की बुनियाद को मजबूत करें| इसके लिए ज़रूरी है कि टीचर्स आगे बढ़कर ऑनरशिप ले| अपनी क्लास में हमेशा हर बच्चों को बेहतर सीखने में मदद करने के लिए प्रेरित करें। ऐसे करने के बाद ही हम मिशन बुनियाद के लक्ष्य पूरी तरह से हो प्राप्त कर पाएंगे|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि टीचर्स हमेशा इस बात का ध्यान रखे कि मिशन बुनियाद द्वारा हम बच्चों की भाषा और बुनियादी गणित की समझ को बेहतर नहीं किया जा रहा बल्कि हर बच्चे को बराबरी का अवसर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारे स्कूलों में आने वाले बच्चों को चाहे आजतक कोई शिक्षा न मिली हो लेकिन जब वो हमारे स्कूलों से बाहर निकले तो बराबरी के स्तर और मौके के साथ निकले|

उन्होंने कहा कि बच्चों के लर्निंग गैप को भरने के लिए मिशन बुनियाद की शुरुआत की गई‌। मिशन बुनियाद के तहत बच्चे अलग-अलग स्तर की कक्षाओं में भाग लेते हैं। हमारा उद्देश्य है कि छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस स्टेज तक लेकर जाना है। इसको संभव बनाने के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। छात्रों को ऐसा माहौल प्रदान किया जाए, जिसमें वह खेल-खेल में पढाई कर सकें।

शिक्षकों ने अपनाया सिखाने का अनूठा तरीक़ा तो शिक्षा मंत्री से मिली तारीफ़

विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने देखा कि हिन्दी की एक क्लास में बच्चे बेहद अनूठे तरीक़े से शब्दों को सीख रहे है। यहाँ टीचर ने प्ले-कार्ड पर अक्षर लिखे थे जिन्हें खोजकर और जोड़कर बच्चे शब्दों बना रहे थे। साथ ही एक अन्य कक्षा में शिक्षा मंत्री ने पाया कि बच्चों को अंग्रेज़ी एक्टिविटी के माध्यम से सिखाई जा रही है। पढ़ाने के इस बेहद रोचक तरीक़े को देख शिक्षा मंत्री ने दोनों शिक्षकों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ये बेहद ख़ुशी कि बात है कि एमसीडी स्कूलों में शिक्षक पूरी मेहनत के साथ मिशन बुनियाद को सफल बना रहे है। इनकी मेहनत से वो दिन दूर नहीं जब एमसीडी स्कूलों से निकला हर बच्चा लर्निंग के एक निश्चित बेंचमार्क पर ज़रूर होगा जो हमने उनके लिए निर्धारित किया है।

नए सत्र में मिशन बुनियाद की क्या तैयारियाँ हुई

यह भी पढे़ं 👇

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

इस वर्ष डीओई और एमसीडी स्कूलों में बुनियादी सीखने के स्तर को मजबूत करने और कक्षा तीसरी से आठवीं तक सभी बच्चों के सीखने अंतर को पाटने के लिए विभिन्न एप्रोच लागू किए गए है।

  1. कक्षा 3 से 5 के बच्चों को बिना अटके शोर्ट स्टोरी पढ़ने के लिए और कक्षा 6 से 8 के शेष सभी बच्चों को धाराप्रवाह एडवांस स्टोरी पढ़ने के तैयार किया जा रहा है| इससे उन्हें अपनी कक्षा की पाठ्यपुस्तकों को पढ़ने में मदद मिलेगी। साथ ही, सभी बच्चों को सरल भाग करना सिखाया जायेगा|
  2. उन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जो बच्चों को अपरिचित शब्दों के साथ धाराप्रवाह पढ़ने, गलतियों के बिना लिखने और स्थानीय मान की स्पष्ट समझ के साथ गुणा और भाग से जुड़े हाई आर्डर गणितीय सवालों को समझने और हल करने में मदद करे|

साथ ही एससीईआरटी,शिक्षा निदेशालय और एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक नोडल टीम ने एक संयुक्त पाठ्यचर्या रणनीति तैयार की है जिससे बच्चों की प्रगति की बारीकी से मोनिटरिंग की जा रही है।

इस साल के लिए शिक्षा निदेशालय, एमसीडी और एससीईआरटी साथ मिलकर लर्निंग मटेरियल तैयार कर रही है| साथ ही शिक्षा निदेशालय व् एमसीडी के स्कूलों के प्रिंसिपलों,शिक्षकों, मेंटर टीचर व मिशन बुनियाद कोओर्डीनेटरों के लिए ट्रेनिंग आयोजित की गई है|

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मेयर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, दिए जांच के निर्देश

Next Post

Dota Pit Season 5 finals preview: Secret, VP have something to prove

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD weather alert south India

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 17 October

Breaking News Live Updates 17 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026

आज शनिवार को आपकी राशि के लिए लकी रहेगा दिन या सतर्क रहने की जरूरत?

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Itihas 17 October

Aaj Ka Itihas 17 October: जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh गांव खालिस्तानी नारे केस में 3 गिरफ्तार, मोगा से कनेक्शन

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Chandigarh Outsource Scam

Chandigarh Outsource Scam में CBI की सुबह-सुबह रेड, अफसर भी घेरे में

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Next Post

Dota Pit Season 5 finals preview: Secret, VP have something to prove

cheema

पनबस की 587 बसों का पंजाब रोडवेज़ में किया जायेगा विलय

mann

ईमानदारी और पारदर्शिता के द्वारा एक साल में 29237 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दीं- मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।