LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - UP Nikay Chunav 2023: UP में स्ट्रीट लाइट ऑपरेटर बना नगर पंचायत अध्यक्ष, सोता था फुटपाथ पर, आता था खुदखुशी का विचार

UP Nikay Chunav 2023: UP में स्ट्रीट लाइट ऑपरेटर बना नगर पंचायत अध्यक्ष, सोता था फुटपाथ पर, आता था खुदखुशी का विचार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
UP Nikay Chunav 2023
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ (The News Air): किसी की किस्मत कब चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही हुआ है शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur district) के मीरानपुर कटरा (Meeranpur Katra) में, जहां कभी स्ट्रीट लाइट (street lights) चालू और बंद करने का काम करने वाला बेहद गरीब और साधारण व्यक्ति उसी कस्बे की नगर पंचायत का अध्यक्ष (president of Nagar Panchayat) बन गया। गरीबी के कारण कभी फुटपाथ पर सोने वाले और पारिवारिक परिस्थितियों से हार कर कभी ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने जा रहे मुख्तार अहमद मसूदी (Mukhtar Ahmed Masoodi) की कहानी मेहनत, लगन और समर्पण की एक दास्तान है। 

गरीबी के कारण पत्नी चली गई मायके 

मसूदी ने गत 13 मई को आए नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मीरान कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। पीलीभीत जिले के रहने वाले मसूदी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी पत्नी अकीला उन्हें छोड़कर अपने मायके बदायूं चली गई थी। इससे वह काफी टूट गए। उसके बाद वह यूं ही भटकते हुए मीरानपुर कटरा आ गए। यहां कोई परिचित नहीं था। यहां फुटपाथ पर कई रातें गुजारीं, जिसने जो खाने को दे दिया खा लिया।

पटरी पर लेटकर करने जा रहे थे आत्महत्या 

उन्होंने कहा कि ऐसी जिंदगी से तंग आकर उन्होंने खुदकुशी करने का मन बना लिया था। मसूदी बताते हैं कि वह ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने के लिए कटरा के पास पटरी पर लेट गए थे। ट्रेन आ रही थी और चंद कदम का ही फासला रह गया था तभी कुछ लड़कों ने उन्हें खींच कर बचा लिया और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शमीउश्शान खान की कोठी पर ले आए। उन्होंने खान को अपनी परेशानी बतायी जिसके बाद उन्होंने उन्हें सहारा दिया और रहने की जगह भी।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dig harcharan singh bhullar bribery case

DIG Bhullar Bribery Case: विचोले कृष्णू शारदा से ED करेगी पूछगिछ, 5 लाख की रिश्वत मामला

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

ऐसे शुरू हुआ स्ट्रीट लाइट का काम 

यहीं से उनकी जिंदगी में बदलाव की शुरुआत हो गई। खान ने बताया कि 2017 में वह जब दोबारा मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने तब उन्होंने 2018 में मसूदी को नगर पंचायत के काम में लगा दिया। मसूदी पढ़े-लिखे नहीं थे इसलिए उन्हें स्ट्रीट लाइट खोलने और बंद करने का काम दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘जब 2023 में मीरानपुर कटरा सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो गई तो अगड़ी जाति का होने की वजह से मेरे लिए चुनाव लड़ना मुमकिन नहीं रह गया था। इसके बाद एक दिन मसूदी ने मुझसे कहा कि अगर आप चाहें तो हमें अध्यक्ष पद का चुनाव लड़वा दें।”

यह भी पढ़ें

742 मतों से हुए विजयी 

खान ने बताया कि उन्हें मसूदी की बात पसंद आई और उन्होंने उन्हें चुनाव में प्रत्याशी बनाने का मन बना लिया। जब नतीजे सामने आए तो मसूदी ने 742 मतों से चुनाव जीत लिया। उन्होंने कहा कि मसूदी की जीत उनकी अपनी लगन और मेहनत का नतीजा है। उम्मीद है कि वह जनता की बेहतर ढंग से सेवा करेंगे क्योंकि उन्होंने गरीबी का दर्द सहन किया है इसलिए वह पूरी संवेदनशीलता से काम करेंगे। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश गंगवार ने कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि जो मसूदी कभी उनके मुलाजिम होते थे, आज वह नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके प्रशासक हैं। (एजेंसी)

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bajaj Finance ने बढ़ाया एफडी पर इंटरेस्ट रेट, निवेश करने से पहले जान लें आपको फायदा होगा या नुकसान

Next Post

पीएम मोदी के आदेश पर केजरीवाल और ‘आप’ के नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही सीबीआई-ईडी- संजय सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dig harcharan singh bhullar bribery case

DIG Bhullar Bribery Case: विचोले कृष्णू शारदा से ED करेगी पूछगिछ, 5 लाख की रिश्वत मामला

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
US Fed Interest Rate Hike

US Fed Interest Rate Hike: 3 साल बाद बड़ा फैसला, भारत पर क्या होगा असर?

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
17 September in History

17 September in History: इतिहास के पन्नों में 17 सितंबर, अमेरिकी संविधान से लेकर कैंप डेविड समझौते तक

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
Sanjay Singh

पीएम मोदी के आदेश पर केजरीवाल और ‘आप’ के नेताओं को बदनाम करने की साजिश कर रही सीबीआई-ईडी- संजय सिंह

Hands on: Apple iPhone 7 review

Bus Stand

मुख्यमंत्री द्वारा पटियाला में नया बना बस अड्डा लोगों को समर्पित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।