LIVE | ...
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नवनिर्वाचित सांसद ने “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर जनसेवा का लिया मंत्र

नवनिर्वाचित सांसद ने “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर जनसेवा का लिया मंत्र

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 14 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • रविवार को सांसद सुशील रिंकू को साथ लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निवास पर पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान
  • “आप” की सरकार ने पिछले एक साल में पंजाब में जनहित के जो काम किए हैं, उनकी वजह से जालंधर के लोगों ने भारी जन समर्थन दिया- सुशील कुमार रिंकू
  • हम अपना रोडमैप सिर्फ 11 महीने का लेकर नहीं चल रहे हैं, बल्कि उसके बाद के अगले 5 साल का लेकर चल रहे हैं- सुशील कुमार रिंकू
  • “आप” प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 14 मई (The News Air) जालंधर संसदीय सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ रविवार सुबह “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर आकर मुलाकात की और पंजाब की जनता का सेवा करने का आशीर्वाद लिया। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर सांसद सुशील कुमार रिंकू को पंजाब और वहां की जनता के विकास के मुद्दों को संसद में मजबूती के साथ उठाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि जालंधर में कई फ्लाईओवर और सड़क प्रोजेट रुके हुए हैं। आदमपुर एयरपोर्ट बंद पड़ा है और इंडस्ट्री के भी कई मुद्दे हैं। मैं सभी मुद्दों को संसद में मजबूती के साथ उठाऊंगा। इस दौरान राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। शनिवार को आए चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को उसी के गढ़ में शिकस्त दी है।

उधर, रविवार सुबह पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान के साथ नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू नई दिल्ली पहुंचे और “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर पंजाब और देश के प्रमुख मुद्दों पर संसद में उठाने को लेकर चर्चा की। बैठक के उपरांत सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मेरे लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का आशीर्वाद ही काफी है। जालंधर के लोगों ने भारी जन समर्थन देकर हमें जिताया है। इसके लिए मैं अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में पिछले एक साल में जो काम किए हैं, उनकी वजह से जालंधर के लोगों ने आम आदमी पार्टी को अपना भारी जन समर्थन दिया है।

यह भी पढे़ं 👇

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026: क्या आपके फोन पर आ रही फेक वीडियो विदेशी साजिश है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash

Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash: क्या बियर मार्केट में एंट्री कर चुका है शेयर बाजार?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence Critical Thinking Work Quality: क्या आप भी एआई के जवाबों पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे हैं?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Virsa Singh Valtoha

Virsa Singh Valtoha Fake AI Audio Case: क्या AI ऑडियो से घिरी पंजाब की राजनीति?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अंदर कई सारे फ्लाईओवर का काम रुका हुआ है, कई सड़को के प्रोजेक्ट रुके हैं, जालंधर के अंदर बंद आदमपुर एयरपोर्ट को शुरू करवाना है। इसके अलावा इंडस्ट्री के भी ढेर सारे मसले हैं। इस सब मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे। मैं जालंधर समेत पूरे पंजाब के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीएम सरदार भगवंत मान ने जो वादे किए हैं, वो सारे वादे पूरे करेंगे। सारे वादों को अमलीजामा पहनाने के लिए योजना बनाने का काम जल्द शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम अपना रोडमैप सिर्फ 11 महीने के शेष कार्यकाल को लेकर नहीं चल रहे हैं, बल्कि उसके बाद के अगले 5 साल का रोड मैप भी लेकर चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के लिए जालंधर संसदीय सीट पर जीत कई मायनों में अहम

आम आदमी पार्टी के लिए जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव कई मायनों में अहम है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पिछले साल 92 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। तब आम आदमी पार्टी की जबरदस्त लहर थी। जालंधर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 9 विधानसभाएं आती हैं। उस जबरदस्त लहर में भी “आप” ने 9 में से केवल 4 विधानसभा सीट ही जीत पाई थी और 5 सीटें कांग्रेस के पास चली गईं थीं। वहीं, एक साल बाद जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार को जब परिणाम आया तो वो चौका देने वाला था। इन एक साल के दौरान “आप” सरकार द्वारा पंजाब के अंदर किए गए जनहित के कार्यों की बदौलत 9 विधानसभा में से 7 में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज हैं। केवल जालंधर सेंट्रल और नॉर्थ की सीटों पर “आप” थोड़ा पीछे रह गई है। वहीं, पिछले साल विधानसभा के चुनाव में “आप” को पूरे पंजाब के अंदर 42 फ़ीसदी मत मिले थे, लेकिन जालंधर में सिर्फ 28 फ़ीसदी वोट मिले थे जो उपचुनाव में बढ़कर 34 फ़ीसदी हो गया है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में चार विधानसभा सीट शाहकोट, आदमपुर, फिल्लौर और जालंधर नॉर्थ पर “आप” तीसरे नंबर पर थी। लेकिन उपचुनाव में इन 4 में से 3 सीटों पर “अप” को जीत मिली है और एक सीट पर दूसरे स्थान पर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट पर केवल “आप” को केवल 2.5 प्रतिशत वोट ही मिले थे लेकिन इस उपचुनाव में 34 फ़ीसदी वोट मिले हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Obama Takes Jerry Seinfeld for a Drive Around the White House

Next Post

Recipe of the Day: गेस्ट के लिए बना सकते है आप भी घर पर ही रबड़ी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026

Social Media War Against India Fake News Analysis 2026: क्या आपके फोन पर आ रही फेक वीडियो विदेशी साजिश है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash

Nifty 50 Longest Losing Streak Stock Market Crash: क्या बियर मार्केट में एंट्री कर चुका है शेयर बाजार?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence Critical Thinking Work Quality: क्या आप भी एआई के जवाबों पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे हैं?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Virsa Singh Valtoha

Virsa Singh Valtoha Fake AI Audio Case: क्या AI ऑडियो से घिरी पंजाब की राजनीति?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Abhijit Dipke Jantar Mantar March

CJP Delhi Protest CEC Gyanesh Kumar Resignation: 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Manali Tourist Heavy Traffic Congestion News

Manali Tourist Heavy Traffic Congestion News: क्या मनाली यात्रा का आपका प्लान भी अटक सकता है?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
Recipe of the Day: You can also make Rabri at home for guest

Recipe of the Day: गेस्ट के लिए बना सकते है आप भी घर पर ही रबड़ी

मिलर 10 पारियों से नहीं लगा पाए फिफ्टी, सनराइजर्स के बैटरों का सबसे खराब स्ट्राइक रेट

मिलर 10 पारियों से नहीं लगा पाए फिफ्टी, सनराइजर्स के बैटरों का सबसे खराब स्ट्राइक रेट

मूसेवाला

मूसेवाला की मां बर्थडे पर हुईं भावुक: बेटे को याद कर लिखा...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।