शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सूरज पंचोली के बरी होने से लेकर… जिया खान के सुसाइड लेटर तक, यहां जानें इस केस की पूरी टाइमलाइन

सूरज पंचोली के बरी होने से लेकर… जिया खान के सुसाइड लेटर तक, यहां जानें इस केस की पूरी टाइमलाइन

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023
in Breaking News, मनोरंजन
A A
0
जिया खान
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

सूरज पंचोली और जिया खान परिवार के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण था, ऐसा इसलिए क्योंकि आज अदालत अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में अंतिम फैसला सुनाने वाली थी. 2013 में अभिनेत्री की आत्महत्या से मृत्यु हो जाने के बाद, राबिया खान द्वारा सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. आज मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने फैसला सुनाते हुए अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया है.

जिया खान सुसाइड केस में जानें अब तक क्या हुआ

3 जून 2013: जिया खान जुहू में अपने आवास के शयन कक्ष से फंदे से लटकी मिली.

10 जून 2013: पुलिस ने सूरज पंचोली से रिश्तों में खटास आने पर जिया खान द्वारा कथित तौर पर लिखे छह पन्नों के पत्र के आधार पर अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया.

1 जुलाई 2013: बंबई उच्च न्यायालय ने सूरज पंचोली को जमानत दे दी.

2 जुलाई 2013: सूरज पंचोली जमानत पर जेल से बाहर आए.

3 जुलाई 2014: बंबई उच्च न्यायालय ने जिया की मां राबिया खान की याचिका पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी. राबिया खान ने दावा किया कि पुलिस मामले की उचित जांच नहीं कर रही है और उनकी बेटी की हत्या की गयी थी न कि उसने आत्महत्या की थी.

यह भी पढे़ं 👇

Iran US War Update

Iran US War Update: ईरान का बड़ा जवाबी एक्शन, 8 खाड़ी देशों के पुल निशाने पर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Breaking News 3 April 2026

Breaking News 3 April 2026: राहुल की मोदी को चिट्ठी से लेकर ईरान युद्ध तक, बड़ी खबरें

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana: 1 करोड़ 4 लाख नए लाभार्थियों को मिलेगा पक्का घर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

9 दिसंबर 2015: सीबीआई ने मामले में यह कहते हुए आरोपपत्र दाखिल किया कि यह आत्महत्या का मामला है न कि हत्या का. उन्होंने सूरज पंचोली पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया.

फरवरी 2016: राबिया खान ने सीबीआई के आरोपपत्र के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और दोहराया कि उनकी बेटी की हत्या की गयी थी. राबिया ने जिया के अमेरिकी नागरिक होने के कारण मामले की जांच के लिए संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की.

25 फरवरी 2016: उच्च न्यायालय ने राबिया खान की याचिका पर सुनवाई लंबित रहने तक मामले में सुनवाई पर रोक लगायी.

दिसंबर 2016 : सूरज पंचोली ने मुकदमे पर रोक हटाने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा कि उनके पास ‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित मुकदमे’ का सामना करने का अधिकार है.

1 फरवरी 2017: उच्च न्यायालय ने राबिया खान की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा.

9 फरवरी 2017: उच्च न्यायालय ने राबिया खान की याचिका खारिज की और सूरज पंचोली के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई पर रोक हटायी.

30 जनवरी 2018: एक विशेष अदालत ने सूरज पंचोली के खिलाफ आरोप तय किए.

14 फरवरी 2019: मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई.

अगस्त 2022: राबिया खान ने मामले में एक गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराए और दोहराया कि सीबीआई ने यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की थी. राबिया ने उच्च न्यायालय में एक और याचिका दायर कर मामले की नए सिरे से जांच का अनुरोध किया.

12 सितंबर 2022: उच्च न्यायालय ने राबिया खान की याचिका खारिज करते हुए कहा कि सीबीआई ने निष्पक्ष और विस्तृत जांच की है, लेकिन राबिया खान इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बताकर मुकदमे में विलंब कर रही हैं.

20 अप्रैल 2023: मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई, सीबीआई की विशेष अदालत ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा.

28 अप्रैल 2023: विशेष सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को बरी किया.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

24 आंखों वाली जेलीफिश की खोज, दुनिया के सबसे जहरीले समुद्री जीवों में से एक

Next Post

उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर ने सुलतानपुर लोधी रेलवे स्टेशन का किया दौरा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran US War Update

Iran US War Update: ईरान का बड़ा जवाबी एक्शन, 8 खाड़ी देशों के पुल निशाने पर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Breaking News 3 April 2026

Breaking News 3 April 2026: राहुल की मोदी को चिट्ठी से लेकर ईरान युद्ध तक, बड़ी खबरें

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
PM Awas Yojana

PM Awas Yojana: 1 करोड़ 4 लाख नए लाभार्थियों को मिलेगा पक्का घर

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Aadhaar Card New Rule

Aadhaar Card New Rule: आधार से नहीं चलेगी जन्मतिथि, बड़ा बदलाव

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: 18 महीने में आएगी रिपोर्ट, सैलरी पर बड़ा अपडेट

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
news

उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर ने सुलतानपुर लोधी रेलवे स्टेशन का किया दौरा

21 रूसी मिसाइलों 

जारी है जंग, यूक्रेन ने एक रात में 21 रूसी मिसाइलों को मार गिराया

Infinix

मात्र 5999 रुपये में आया Infinix का धांसू स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी और 4GB RAM से लैस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।