LIVE | ...
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Bad Boy Movie Review: मिथुन के बेटे नमोशी की फिल्म है 90 के दशक की घिसी-पिटी कहानी, राजकुमार संतोषी फिर चूके

Bad Boy Movie Review: मिथुन के बेटे नमोशी की फिल्म है 90 के दशक की घिसी-पिटी कहानी, राजकुमार संतोषी फिर चूके

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
Bad Boy Movie Review
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फिल्म बैड बॉय

निर्देशक – राजकुमार संतोषी

निर्माता – साजिद कुरैशी

कलाकार – नमोशी चक्रवर्ती, अमरीन कुरैशी, शाशवत चटर्जी, दर्शन जरीवाला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मिथुन चक्रवर्ती और अन्य

प्लेटफार्म – सिनेमाघर

रेटिंग – डेढ़

निर्देशक राजकुमार संतोषी ने 28 साल पहले फिल्म बरसात से स्टार किड्स बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना को लॉन्च किया था. 28 साल बाद फिल्म बैड बॉय से उन्होने एक बार फिर दो युवा चेहरों को लॉन्च किया है, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी और निर्माता साजिद कुरैशी की बेटी अमरीन कुरैशी को, लेकिन तीन दशक बाद स्टार किडस को लॉन्च करने वाली उनकी इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले तीन दशक पुराना वाला ही है और उसपर युवा कलाकारों का कमज़ोर अभिनय इस फिल्म को अपने नाम के अनुरूप बैड एक्सपीरियंस ही बनाकर रह गया है.

यह भी पढे़ं 👇

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, UP-Odisha-MP में very heavy rainfall

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 28

Breaking News Live Updates 28 अगस्त 2026: Raksha Bandhan Live, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Raksha Bandhan 2026

Raksha Bandhan 2026: श्रावण पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Punjab Police Bharti 2026

Punjab Police Bharti 2026: 1,746 युवाओं को मिली नौकरी, CM Mann ने सौंपे नियुक्ति पत्र

गुरूवार, 27 अगस्त 2026

अमीर गरीब वाली वही पुरानी है कहानी

निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी यह फिल्म साउथ की एक फिल्म से प्रेरित है. प्रेरणा वाली यह कहानी बहुत घिसी पिटी है. लड़का यानि रघु (नमोशी ) गरीब, पढ़ाई में बेहद कमज़ोर है और लड़की रितु ( अमरीन ) कॉलेज टॉपर है और अमीर परिवार से है. उसके पिता (शाश्वत चटर्जी ) बहुत सख्त और वसूलों वाले हैं. वह अपनी बेटी की लाइफ को पूरी तरह से कंट्रोल में रखते हैं. रघु उसकी ज़िन्दगी में आजादी लेकर आता है और मौजूदा दौर की इस लव स्टोरी में भी हीरो, हीरोइन को गुंडों से बचाता और हीरोइन को हीरो से प्यार हो जाता है. पिता इस प्यार के खिलाफ हैं, तो फिर वही 90 वाला फार्मूला पैसे कमा कर लाओ शुरू हो जाता है. फिल्म है, तो हीरो भले ही कॉलेज में फेल होता हैं, लेकिन वह पैसे कमा लेगा और लड़की के पिता को भी मना ही लेगा. यही कहानी है. जिसे कॉमेडी के साथ ट्रीट किया गया है. कॉमेडी में सबसे बड़ी जरूरत संवाद की होती है और इस फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले के साथ संवाद भी कमज़ोर रह गए हैं. जो इस फिल्म को पूरी तरह से बोझिल बना गए हैं. निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर से चूक गए हैं. अजब प्रेम की गजब प्रेम कहानी की तरह ग्राफ़िक अंदाज में इस बार भी कहानी को उन्होने कहा है, लेकिन वह एंटरटेनमेंट फिल्म से पूरी तरह से गायब है.

अभिनय भी है बेअसर

अभिनय की बात करें तो इस फिल्म से लॉन्च हुए मिथुन के बेटे नमोशी को अभी खुद पर बहुत काम करने की जरूरत है. एक्टिंग से लेकर अपने लुक्स सभी पर. फिल्म के गानों में उनका वजन कई बार जरूरत से ज्यादा लग रहा था. नमोशी के मुकाबले अमरीन ने अच्छा काम किया है. परदे पर वह अच्छी भी दिखी हैं, लेकिन उन्हें अपनी एक्टिंग को पॉलिश करने की जरूरत है खासकर संवाद अदाएगी पर काम करने की जरूरत है. फिल्म में अभिनय के कई दिग्गज नाम है शाशवत चटर्जी, दर्शन जरीवाला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव इन्होने अपने हिस्से की भूमिका को सही ढंग से निभायी है. जॉनी लीवर की मौजूदगी से जरूर फिल्म में थोड़ा एंटरटेनमेंट जुड़ा है. फिल्म के एक गाने में मिथुन भी नजर आएं है.

इन पहलुओं में भी खायी है मात

इस फिल्म के गीत – संगीत की बात करें, हिमेश रेशमिया ने संगीत की जिम्मेदारी उठायी है. जो पूरी तरह से कमज़ोर रह गया है. गाने सुने – सुनाये से लगते है. सिनेमाटोग्राफी और फिल्म के दूसरे पहलुओं में भी यह फिल्म आज के दौर की नजर नहीं आती है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Lakhbir Singh Landa: इंडियन इंटेलिजेंस का बड़ा इनपुट! पंजाब की जेलों पर हमला करवा सकता है आतंकी लखबीर सिंह लांडा

Next Post

Prayagraj News: प्रकृति का अद्भुत नजारा! आसमान में दिखा गोल रेम्बो से घिरा सूर्य

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, UP-Odisha-MP में very heavy rainfall

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 28

Breaking News Live Updates 28 अगस्त 2026: Raksha Bandhan Live, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Raksha Bandhan 2026

Raksha Bandhan 2026: श्रावण पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा

शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Punjab Police Bharti 2026

Punjab Police Bharti 2026: 1,746 युवाओं को मिली नौकरी, CM Mann ने सौंपे नियुक्ति पत्र

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Wheat Export Ban

Wheat Export Ban Removed: गेहूं निर्यात पर 4 साल का प्रतिबंध हटा, रोटी महंगी होगी?

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Nepal Floods Chandigarh Alert

Nepal Floods Chandigarh Alert: प्रशासन ने लापता लोगों की जानकारी मांगी, कंट्रोल रूम सेटअप

गुरूवार, 27 अगस्त 2026
Next Post
Prayagraj News

Prayagraj News: प्रकृति का अद्भुत नजारा! आसमान में दिखा गोल रेम्बो से घिरा सूर्य

Redmi Note 12R Pro

Redmi Note 12R Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, 12GB RAM, 48 मेगापिक्सल कैमरा से होगा लैस!

Tata Technologies IPO

Tata Technologies IPO: इस भाव पर खुल सकता है आईपीओ, ग्रे मार्केट में शेयरों की जबरदस्त डिमांड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।