गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अब 8000 की जगह 16000 रुपए महीना मिलेगा राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयारी के लिए वज़ीफ़ा

अब 8000 की जगह 16000 रुपए महीना मिलेगा राष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयारी के लिए वज़ीफ़ा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
CM B mann

CM B mann

104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

GLP-1 Drugs Side Effects

GLP-1 Drugs Side Effects: वजन घटाने वाली दवाओं पर सरकार की बड़ी एडवाइजरी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
CM Bhagwant Mann

Milkfed Punjab: दूध की खरीद कीमत बढ़ी, 2.5 लाख किसानों को सीधा फायदा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Sukhjinder Randhawa

Punjab Border Security: रंधावा ने लोकसभा में उठाई सख्त कानून की मांग

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Pargat Singh

Punjab Law and Order: बम हमलों पर परगट सिंह का BJP-AAP दोनों पर हमला

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
  • चलते प्रोग्राम में ‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा’ स्कीम की राशि में की बढ़ोतरी
  • राष्ट्रीय खेल के पदक विजेताओं को सम्मानित करके देश भर में से पंजाब अग्रणी राज्य बना
  • राष्ट्रीय खेल के 147 विजेताओं को 5.43 करोड़ की राशि से किया सम्मानित
  • खेलों में अधिक से अधिक पदक प्राप्त करने पर आधारित होगी हमारी खेल नीति

चंडीगढ़, 21 अप्रैल (The News Air) खेल के क्षेत्र में राज्य की छिन चुकी पुरातन शान बहाल करने के लिए आम आदमी की सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 147 खिलाड़ियों की समर्पित भावना और वचनबद्धता का सम्मान करते हुए इन खिलाड़ियों को 5.43 करोड़ की नकद राशि से सम्मानित किया।
आज यहाँ म्यूंसिपल भवन में करवाए समागम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पंजाब पहला राज्य बन गया जिसने राष्ट्रीय खेल के विजेताओं को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेताओं को 5-5 लाख रुपए, रजत पदक विजेताओं को 3-3 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 2-2 लाख रुपए से सम्मानित किया गया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में खेल को काफी प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार ने रूप-रेखा तैयार की है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधन करते हुये कहा, “राज्य का नाम रौशन करने के लिए सभी खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को मान्यता देना हमारी सरकार का विनम्र सा प्रयास है।“
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा पहले ही ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को खेल में उपलब्धियां हासिल करने के लिए उत्साहित करने और नौजवानों को नशों की दलदल में से निकालने के लिए राज्य के खिलाड़ियों को नकद इनामों से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य नौजवानों की असीमित ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है जो राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में समान हिस्सेदार बन सकते हैं।
‘ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर वज़ीफ़ा स्कीम’ के अंतर्गत खिलाड़ियों को 16,000 रुपए महीना वज़ीफ़ा देने का ऐलान करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौजवान खिलाड़ियों का मनोबल ऊँचा उठाने के लिए राज्य सरकार ने यह बड़ा फ़ैसला लिया है। उन्होंने दुःख ज़ाहिर किया कि पहले माता-पिता नहीं थे चाहते कि उनके बच्चे खेल में हिस्सा लें परन्तु अब यह पहल निर्णायक बदलाव लायेगी और उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल में हिस्सा लेने के लिए उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करके राज्य में खेल के नये युग की शुरुआत होगी। भगवंत मान ने कहा कि खिलाड़ियों को पेशेवर कोच, ख़ुराक और अन्य सहूलतों के साथ विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा यकीनी बनाया जायेगा जिससे वह अपने राज्य और देश का नाम रौशन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी खेल नीति जल्द ही लागू की जा रही है, जिसमें ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अधिक से अधिक मैडल जीतने पर ज़ोर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति का मसौदा सभी भाईवालों की विचार-चर्चा के साथ तैयार किया गया है जिससे खेल और खिलाड़ियों को बड़ा उत्साह मिल सके। भगवंत मान ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के तौर पर उभारना है।
खेल को अनदेखा करने के लिए पिछली सरकारों की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बेरुख़ी वाले रवैये के कारण खेल में कई दिग्गज खिलाड़ी पैदा करने वाला राज्य खेल के क्षेत्र में पिछड़ गया। हालाँकि, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि स्कूलों में खेल सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए राज्य सरकार अब डी. पी. और पी. टी. आई. अध्यापकों की भर्ती जंगी स्तर पर कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेल की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है और गाँवों में जल्द ही विश्व स्तरीय खेल स्टेडियम बनाऐ जाएंगे जिससे ग्रामीण लोगों की उभरती प्रतिभा को निखारा जा सके जिससे नौजवान नशों की बीमारी से दूर रह सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने राज्य के लिए यश अर्जित किया है और अब राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी बनती है कि इन उपलब्धियों को मान्यता दी जाये। महान खिलाड़ियों और उनकी उपलब्धियों के साथ अपनी निजी सांझ ज़ाहिर करते हुये भगवंत मान ने ख़ास तौर पर उसेन बोल्ट, मार्टिना नवरातिलोवा, बोरिस बेकर, मारिया शारापोवा, अर्जुना राणातुंगा और अन्य खिलाड़ियों का ज़िक्र किया जिन्होंने खेल के क्षेत्र में अहम जीतें दर्ज की। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि वह खेल में अपनी अलग जगह बनाने के लिए इन महान खिलाड़ियों के नक्शे-कदम पर चलें।
आत्म-विश्वास, मेहनत और समर्पण को सफलता की कुंजी बताते हुये मुख्यमंत्री ने उभरते खिलाड़ियों को हरेक स्थिति में अपने और अपनी काबिलीयत में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह आत्म-विश्वास सभी रुकावटों को पार करने और देश के लिए पदक जीतने में मददगार होगा। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य के नौजवान पंजाब और देश के लिए पदक जीत कर इतिहास सृजित करेंगे।
विद्यार्थियों के लिए सुनहरी भविष्य यकीनी बनाने के लिए ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ को क्रांतिकारी कदम बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब को अग्रणी बनाने के लिए यह बहुत बड़ा कदम है। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्त की कि यह स्कूल विद्यार्थियों को मुकाबले वाली परीक्षाओं में कान्वेंट स्कूलों से पढ़े विद्यार्थियों का मुकाबला करने के योग्य बनाऐंगे, जिसके अंतर्गत विशेष तौर पर कॅरियर कौंसलिंग पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह स्कूल देश भर की मुकाबले वाली परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य सरकार ने गाँव स्तर पर नये स्टेडियम बनाने के लिए खेल बजट में पहले ही बढ़ोतरी किया गया है जिससे गाँव स्तर जहाँ कुदरती हुनर मौजूद है, में हुनर को तराशा जाये, जबकि पहले इसको नजरअन्दाज किया गया। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की बात करते हुये उन्होंने कहा कि इन खेलों ने राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाया। भगवंत मान ने कहा कि ऐसी मेहनती कोशिशें खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मुहैया करवा के नतीजे सामने लाएंगी। भगवंत मान ने अफ़सोस प्रकट किया कि पिछली सरकारों की बेकार और गलत नीतियों के कारण पंजाब पुलिस की हॉकी टीम, जे. सी. टी. फगवाड़ा और रेल कोच फैक्ट्री की फ़ुटबाल टीमों को दशकों तक नजरअन्दाज किए रखा परन्तु अब राज्य की इन अग्रणी टीमों को सुरजीत करने के लिए कोशिशें चल रही हैं।
इस दौरान खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि पंजाब की खेल नीति को एक पृथक दस्तावेज़ बनाने के लिए विभाग सख़्त मेहनत कर रहा है, जो खिलाड़ियों को अनुकूल माहौल मुहैया करेगी। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहला मौका है, जब थल सेना, जल सेना और अन्य सेवाओं के राष्ट्रीय अवार्ड विजेताओं को राज्य सरकार की तरफ से सम्मानित किया गया है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Patna Viral Video: जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय ने ‘अतीक अहमद’ के समर्थन में लगाए ये नारे

Next Post

ब्रिटेन के डिप्टी पीएम डोमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लेना पड़ा इतना बड़ा फैसला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

GLP-1 Drugs Side Effects

GLP-1 Drugs Side Effects: वजन घटाने वाली दवाओं पर सरकार की बड़ी एडवाइजरी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
CM Bhagwant Mann

Milkfed Punjab: दूध की खरीद कीमत बढ़ी, 2.5 लाख किसानों को सीधा फायदा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Sukhjinder Randhawa

Punjab Border Security: रंधावा ने लोकसभा में उठाई सख्त कानून की मांग

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Pargat Singh

Punjab Law and Order: बम हमलों पर परगट सिंह का BJP-AAP दोनों पर हमला

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: SDO रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Gangstran Te Vaar Day

Gangstran Te Vaar Day 72: पंजाब पुलिस की 483 छापेमारी, 184 गिरफ्तार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
ब्रिटेन

ब्रिटेन के डिप्टी पीएम डोमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों लेना पड़ा इतना बड़ा फैसला

आसमान

आसमान में कैसे फट गया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट, देखें वीडियो

bhagwant mann

सस्ती दरों पर रेत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने पांच जिलों की 20 खदानें लोगों को किए समर्पित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।