शुक्रवार, 6 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

सीएम भगवंत मान ने लोगों से आप का समर्थन करने का किया आग्रह

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 अप्रैल 2023
A A
0
bhagwant mann

bhagwant mann

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
  • पिछले साल विधानसभा चुनाव में जनता ने ‘झाडू’ का बटन दबाकर मुझे रोज विकास का बटन दबाने के काबिल बनाया : सीएम मान
  • विकास, रोजगार और सांप्रदायिक शांति आप सरकार की अच्छी नीयत और ईमानदार राजनीति का परिणाम : भगवंत मान
  • अभी दो राज्यों में हमारी सरकार, लेकिन हमारी पार्टी जल्द ही देश के 130 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी : मान
  • सुशील रिंकू ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को उम्मीदवार बनाने के लिए किया धन्यवाद
  • भगवंत मान पंजाब के सबसे मेहनती और समर्पित सीएम, जालंधर की जनता आप को जरूर वोट देगी – सुशील रिंकू

जालंधर, 10 अप्रैल (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर उपचुनाव के लिए जोरों से प्रचार कर रही है। सोमवार को सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और जालंधर के लोगों से आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को समर्थन देने और वोट देने का आग्रह किया।

मान ने यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने विधानसभा चुनाव में सामान्य पृष्ठभूमि के लोगों को टिकट दिया और पंजाब के लोगों ने हम पर भरोसा किया एवं वंशवादी नेताओं के बजाय हमारे उम्मीदवारों को चुना।

उन्होंने कहा कि उस विशाल जनादेश के कारण आज पंजाब सरकार ने 28 हजार नौजवानों को नौकरी दी है। हजारों अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया है। किसानों को मुफ्त बिजली दी है एवं 80 प्रतिशत से ज्यादा घरों में आज बिजली का बिल जीरो आ रहा है। यह इतिहास में पहली बार हुआ है। राज्य सरकार ने पीएसपीसीएल को 20,200 करोड़ रुपये की एक साल की पूरी सब्सिडी जारी कर दी है।

मान ने कहा कि आज अकाली और कांग्रेस के नेता जो पंजाब के लोगों के हाथों से अपनी अस्वीकृति को पचा नहीं पा रहे हैं, वे मेरे खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मैं उन पर ध्यान नहीं देता क्योंकि मेरे पास 3 करोड़ पंजाबियों का समर्थन है। मुझे उन्होंने कहा कि वंशवादी राजनेताओं के बयानों से यह साबित होता है कि वे इस साधारण तथ्य को नहीं समझ सकते कि लोग आम उम्मीदवारों को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना हैं।

मान ने कहा कि आज दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। गोवा में 2 विधायक, गुजरात में 5 विधायक और राज्यसभा में 10 सांसद हैं, लेकिन जल्द ही हम देश के 130 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। पहले संगरूर के लोगों को संसद में एक जनसमर्थक आवाज भेजने का सम्मान मिला, इस बार जालंधर को एक ईमानदार, जनसमर्थक और पंजाब समर्थक सांसद चुनने की बारी है।

मान ने कहा कि आप सरकार के पहले दिन से ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति शुरू हो गई। हमने 500 से अधिक मुहल्ला क्लीनिक खोले जहां 21 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज मिला है। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से आज किसानों को जो नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई उनकी सरकार करेगी और गिरदावरी से पहले भी किसानों को मुआवजे का पैसा पहुंचेगा। मान ने कहा कि बैसाखी पर वह अबोहर के किसानों को चेक सौंपेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Sanjeev Arora

Punjab Electricity Rate Cut 2026-27: घरेलू उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट की राहत, EV Charging देश में सबसे सस्ती ₹5/यूनिट!

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
punjab-cabinet-congress-governor-address-boycott-response

Congress ने राज्यपाल अभिभाषण का बहिष्कार कर लोकतंत्र का अपमान किया: Punjab Cabinet Ministers का पलटवार

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Budget 2026-27 Cabinet Approval

Punjab Cabinet की बड़ी बैठक: CM Bhagwant Mann की अध्यक्षता में Budget 2026-27 को मिली मंजूरी, 8 मार्च को Finance Minister Harpal Cheema पेश करेंगे बजट!

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Majithia का AAP पर बड़ा हमला: “पंजाब में जंगल राज, मोगा सरपंच हत्या की CBI जांच हो!”

शुक्रवार, 6 मार्च 2026

मान ने कहा कि पारंपरिक पार्टी के नेता कह रहे हैं कि हमारे पास अनुभव की कमी है, लेकिन वे यह नहीं जानते कि पंजाब को लूटने का उनका अनुभव काफी हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने करदाताओं के पैसे बचाने और इसे हमारे राज्य के युवाओं पर खर्च करने के लिए वन एमएलए-वन पेंशन योजना लागू की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक 8 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं और आने वाले दिनों में एक और टोल प्लाजा हमेशा के लिए बंद कर दिए जाएंगे। रेत माफियाओं पर नकेल कसने के लिए प्रदेश में 50 सरकारी रेत खदानें चालू हैं और लोगों को 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फीट की दर से बेरोकटोक रेत मिल रही है। सरकारी स्कूलों में सुधार किया जा रहा है और जल्द ही यूपीएससी कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे ताकि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अधिकारी बन सकें। मान ने कहा कि आप में सरकारी नौकरी पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में हर साल 2100 नौकरियां दी जाएंगी जहां जनवरी में इन रिक्तियों की सूचना दी जाएगी, मई-जून में परीक्षा होगी, जुलाई-अगस्त में परिणाम, अक्टूबर में फिजिकल और नवंबर में ज्वाइनिंग लेटर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि गर्मियों के दौरान सभी सरकारी कार्यालयों का समय 7:30 से 2:00 बजे तक होगा क्योंकि इससे बिजली की बचत होगी और लोग अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे. मान ने कहा, लोगों ने ‘झाडू’ का बटन दबाया और मुझे रोज विकास के बटन दबाने के लिए प्रेरित किया। पिछली बार जब मैं जालंधर में था तब मैंने एक मिल्क प्लांट यूनिट, एक स्कूल और एक सीवरेज सिस्टम का उद्घाटन किया था क्योंकि आप (लोगों) ने हमें वोट दिया था। उन्होंने जनता से आगामी जालंधर उपचुनाव में आप उम्मीदवार सुशील रिंकू को वोट देने का आग्रह किया।

सभा को संबोधित करते हुए आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को उम्मीदवार बनाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह हमेशा आम लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान पंजाब के सबसे मेहनती और समर्पित सीएम हैं। वह पंजाब और पंजाबियों के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं इसलिए जालंधर के लोग आप को वोट जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2017 से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नहीं दी और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा भी पूरा नहीं किया। लेकिन मान सरकार हर रोज जनहितैषी फैसले ले रही है और उन्हें जमीनी स्तर पर लागू कर रही है।

सीएम मान और सुशील रिंकू के साथ आप के स्थानीय नेतृत्व समेत आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, विधायक बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक इंद्रजीत कौर मान, रतन सिंह कक्कड़कला, सुरिंदर सिंह सोढ़ी भी रैली में मौजूद थे।

Previous Post

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, करतारपुर के पूर्व विधायक आप में शामिल

Next Post

अबोहर में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला, इंसाफ के लिए निहंग सिंघों का लिया सहारा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sanjeev Arora

Punjab Electricity Rate Cut 2026-27: घरेलू उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट की राहत, EV Charging देश में सबसे सस्ती ₹5/यूनिट!

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
punjab-cabinet-congress-governor-address-boycott-response

Congress ने राज्यपाल अभिभाषण का बहिष्कार कर लोकतंत्र का अपमान किया: Punjab Cabinet Ministers का पलटवार

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Budget 2026-27 Cabinet Approval

Punjab Cabinet की बड़ी बैठक: CM Bhagwant Mann की अध्यक्षता में Budget 2026-27 को मिली मंजूरी, 8 मार्च को Finance Minister Harpal Cheema पेश करेंगे बजट!

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Majithia का AAP पर बड़ा हमला: “पंजाब में जंगल राज, मोगा सरपंच हत्या की CBI जांच हो!”

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Amritsar Arms

अमृतसर में सीमा‑पार हथियार तस्करी का पर्दाफाश! नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार, 5 पिस्तौल बरामद

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Rana KP Singh

Punjab Law and Order: Rana KP Singh बोले- “पंजाब को चाहिए मजबूत लीडरशिप, AAP सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बुरी तरह फेल!”

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Next Post
the news air

अबोहर में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला, इंसाफ के लिए निहंग सिंघों का लिया सहारा

AAP logo

केंद्रीय चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के संबंध में जारी किया स्टेटस

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।