LIVE | ...
गुरूवार, 28 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हनुमान जी की प्रेरणा से कर रहे हैं काम, 2024 में भाजपा को कोई हरा नहीं सकता : पीएम मोदी

हनुमान जी की प्रेरणा से कर रहे हैं काम, 2024 में भाजपा को कोई हरा नहीं सकता : पीएम मोदी

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 6 अप्रैल 2023
in Breaking News, राष्ट्रीय
A A
0
Prime Minister Narendra Modi.(Photo:Twitter)

Prime Minister Narendra Modi.(Photo:Twitter)

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंग बली को याद करते हुए कहा कि हनुमान जी का जीवन आज भी भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी हनुमान जी की प्रेरणा से काम कर रही है और लोगों ने अभी से यह कहना शुरू कर दिया है कि 2024 में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता, यह बात सही भी है। हनुमान जयंती का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने विरोधी दलों पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है।

भारतीय जनता पार्टी के 44वें ‘स्थापना दिवस’ पर देश के 10 लाख 72 हजार 945 स्थानों पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओ को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन और उनके जीवन के प्रमुख प्रसंग आज भी हमें पुरषार्थ के लिए प्रेरित करते हैं। भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही’ यानी ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र हनुमान कर नहीं सकते। जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तो पूरा पर्वत ही उठा लाए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।

यह भी पढे़ं 👇

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026

उन्होंने कहा कि, हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी, लेकिन आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर सूक्त शक्तियों का आभास कर चुका है। आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से दो अहम पड़ावों- भाजपा के 50 साल और 2047 में देश की आजादी के 100 साल पर विकसित भारत के विजन को लेकर काम करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि लोगों ने अभी से यह कहना शुरू कर दिया कि 2024 में भाजपा को कोई नहीं हरा सकता है, यह बात सही भी है लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास का शिकार नहीं होना है और पार्टी कार्यकर्ताओं को सिर्फ चुनाव जीतने तक ही सीमित नहीं रहना है बल्कि देश के हर नागरिक का दिल जीतना है। भाजपा को 21वीं सदी की भविष्य की पार्टी बनाना है।

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया है, भाजपा लोकतंत्र के अमृत से पोषित है और भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए ही काम कर रही है।

इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय एक्सटेंशन में और पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देशभर में सभी 37 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों, 978 जिलों, 15 हजार 923 मंडलों और देश के 10 लाख 56 हजार 2 बूथों पर ध्वजारोहण कर पार्टी की स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की शुरूआत की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के सरकारी स्कूलों में पहले की अपेक्षा हुआ सुधार, दाखि़ले में हुआ विस्तार

Next Post

गर्मी बढ़ते ही अस्पताल पहुंचने लगे एईएस के मरीज, स्वास्थ्य विभाग तैयार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026
Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026
Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Next Post
Bihar: AES patients increased in Muzaffarpur after heat, humidity.

गर्मी बढ़ते ही अस्पताल पहुंचने लगे एईएस के मरीज, स्वास्थ्य विभाग तैयार

artificial intelligence.(photo:Pixabay.com)

AI के विस्तार को रोकने के लिए कानून बनाने का विचार नहीं : आईटी मंत्रालय

Robert F. Kennedy Jr.

राष्ट्रपति पद के लिए केनेडी के वंशज ने की बाइडेन को चुनौती देने की घोषणा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।