शुक्रवार, 8 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराकर वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

आस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराकर वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 3 मार्च 2023
in Breaking News, खेल
A A
0
3rd Test, Day 3: Head, Labuschagne take Australia to comprehensive nine-wicket win over India(ICC)

3rd Test, Day 3: Head, Labuschagne take Australia to comprehensive nine-wicket win over India(ICC)

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

इंदौर, 2 मार्च (The News Air) इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आस्ट्रेलिया ने यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के द ओवल में 7-11 जून तक होने वाले वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें तो बल्लेबाज ट्रेविस हेड और लाबुसेन ने 78 रन की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। वहीं, मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी गेंदबाज नाथन लियोन को मिली।

इससे पहले दूसरे दिन 60.3 ओवर में भारत 163 रन पर सिमट गया था, जिससे कंगारूओं को 76 रनों का जीत के लिए लक्ष्य मिला था। गेंदबाज नाथन लियोन ने दोनों पारी में कुल 11 विकेट झटके।

वहीं, तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरूआत की। हालांकि, ख्वाजा अश्विन की गेंद की चपेट में आकर शून्य पर आउट हो गए।

यह भी पढे़ं 👇

Digital Sovereignty

Digital Sovereignty: यूरोप ने Microsoft को कहा अलविदा, Linux की ओर बड़ा पलायन

शुक्रवार, 8 मई 2026
May 8 History

May 8 History: जब बदल गया दुनिया का नक्शा

शुक्रवार, 8 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 8 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मानसून आने से पहले भारी बारिश, गर्मी की लहर की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026

दिन की शुरूआत ख्वाजा के फॉरवर्ड डिफेंस पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद में एज लगने और केएस भरत के पीछे कैच लेने से हुई। ख्वाजा ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले ने बल्लेबाज को आउट करार दिया।

फिर मार्नस लाबुसेन क्रिज पर आए और हेड के साथ पारी को आगे बढ़ाया। ऑस्ट्रेलिया जब दस ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन पर था, तो हेड ने अश्विन को मिड ऑन के ऊपर से चौका मारा और इसके बाद 11वें ओवर में एक बड़ा छक्का लगाया, जहां भारत को गेंद बदलनी पड़ी।

हेड ने रवींद्र जडेजा का उनके सिर के ऊपर से चौका मारकर स्वागत किया और लेबुसेन ने ओवर में एक और चौका लगाने के लिए बाएं हाथ के स्पिनर को मिड-विकेट पर स्वीप कर ओवर का अंत किया।

अश्विन को 15वें ओवर में हटा दिया गया क्योंकि हेड ने कवर पर कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, जबकि लाबुसेन ने रिवर्स स्वीप से बैकवर्ड पॉइंट पर दो चौके लगाए।

भारत ने उमेश यादव को गेंदबाजी आक्रमण में शामिल किया, लेकिन क्रिज पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों ने उमेश यादव का भी स्वागत किया और ओवर में दो चौके लगाए। 18वें ओवर में टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए थे। टीम को जीत के लिए 7 रन की और जरूरत थी।

गेंदबाजी अब अश्विन ने की, लेकिन दोनों बल्लेबाज इसी ओवर में मैच समाप्त करने पर उतारू थे और वह उन्होंने पूरा किया। पहले हेड ने पहली गेंद पर चौका लगाया, जिसके बाद दूसरी गेंद पर एक रन लिया और स्ट्राइक को बदला। वहीं, लाबुसेन ने 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच को समाप्त किया और टीम को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाई।

हेड ने 53 गेंदों पर एक छक्का और 6 चौके की मदद से 49 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, लाबुसेन ने 58 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 28 रन का पारी खेली।

सीरीज में भारत अभी भी 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

स्कोर :

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी : 197/10 (उस्मान ख्वाजा 60; जडेजा 4/78)।

दूसरी पारी : 18.5 ओवर में 78/1 (हेड 49 (नाबाद), लाबुसेन 28 (नाबाद); अश्विन 1/44)।

भारत पहली पारी : 109/10 (विराट कोहली 22; एम कुह्न्मैन 5/16)।

दूसरी पारी : 163/10 (चेतेश्वर पुजारा 59; नाथन लियोन 8/64)।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी व पीएम मोदी ने रायसीना डायलॉग 2 का किया शुभारंभ

Next Post

आज है World Hearing Day, समझे इसके इतिहास, महत्व एवं बहरापन के मुख्य कारण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Digital Sovereignty

Digital Sovereignty: यूरोप ने Microsoft को कहा अलविदा, Linux की ओर बड़ा पलायन

शुक्रवार, 8 मई 2026
May 8 History

May 8 History: जब बदल गया दुनिया का नक्शा

शुक्रवार, 8 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 8 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: मानसून आने से पहले भारी बारिश, गर्मी की लहर की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
Breaking News Live Updates 8 May 2026

Breaking News Live Updates 8 May 2026: Top Updates, हर खबर सबसे तेज

शुक्रवार, 8 मई 2026
8 May 2026 Rashifal

8 May 2026 Rashifal: कालाष्टमी से पहले जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
World-Hearing-Day-March-3rd

आज है World Hearing Day, समझे इसके इतिहास, महत्व एवं बहरापन के मुख्य कारण

Ambala Bus Trolley Collision Latest News

नेशनल हाईवे पर बस और ट्राले की भीषण टक्कर में कई लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर

Amritpal Statement on His Death

जान के खतरे पर अमृतपाल का बयान, खुफिया एजेंसियों के बारे में बोल दी यह बड़ी बात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।